शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Uddhav Thackeray: निर्वाचन आयोग के पास पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं: उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray: निर्वाचन आयोग के पास पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं: उद्धव ठाकरे

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Uddhav Thackeray | निर्वाचन आयोग के पास पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं: उद्धव ठाकरे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई (The News Air): शिवसेना (Shiv Sena) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने सोमवार को कहा कि निर्वाचन आयोग (Election Commission) किसी पार्टी को कोई चुनाव चिह्न आवंटित कर सकता है, लेकिन उसके पास पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के विदर्भ क्षेत्र के दौरे के समय अमरावती जिले में संवाददाताओं से यह भी कहा कि ‘शिवसेना’ नाम उनके दादा (केशव ठाकरे) ने दिया था और वह किसी को इसे ‘‘हथियाने” नहीं देंगे।

निर्वाचन आयोग ने इस साल फरवरी में ‘शिवसेना’ नाम और उसका पार्टी चिह्न ‘धनुष एवं बाण’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गुट को आवंटित किया था। आयोग ने ठाकरे गुट को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नाम और ‘मशाल’ चुनाव चिह्न को बनाए रखने की अनुमति दी, जो उसे राज्य में विधानसभा उपचुनावों के समाप्त होने तक एक अंतरिम आदेश में दिया गया था।

शिंदे ने पिछले साल जुलाई में ठाकरे के खिलाफ बगावत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया था और सरकार का गठन किया था। उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग के पास किसी पार्टी का नाम बदलने का अधिकार नहीं है। वह किसी पार्टी को चुनाव चिह्न आवंटित कर सकता है।”

यह भी पढे़ं 👇

Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Without Address Proof

LPG Cylinder Without Address Proof: बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो सिलेंडर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann on Raghav Chadha: “समझौता कर चुके हैं चड्डा”, समोसे-पिज्जा पर तंज

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना नाम मेरे दादा ने दिया था। आयोग नाम कैसे बदल सकता है? मैं किसी को पार्टी का नाम हथियाने नहीं दूंगा।” देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नीत केंद्र सरकार का मुकाबला करने के लिए कुछ विपक्षी दलों के एकजुट होने के प्रयासों संबंधी सवाल पर ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं इसे विपक्षी दलों की एकता नहीं कहूंगा, लेकिन हम सभी देशभक्त हैं और हम लोकतंत्र के लिए ऐसा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह अपने देश से प्रेम करने वाले लोगों की एकता है। ठाकरे ने यह भी कहा कि देश में (1975-77 में) आपातकाल लागू होने के बावजूद तत्कालीन सरकार ने आम चुनाव में विपक्षी दलों को प्रचार करने की अनुमति दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा भागवत, पी एल देशपांडे जैसे साहित्यकारों ने भी प्रचार किया और जनता पार्टी की सरकार बनी। मैं सोचता हूं कि क्या वर्तमान समय में देश में इतनी आजादी है?”

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का चिह्न ‘धनुष और बाण’ शिंदे गुट को आवंटित करने के निर्वाचन आयोग (ईसी) के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगा। ठाकरे ने अपनी याचिका में कहा है कि इस मामले पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है, क्योंकि यह आदेश 11 मई को शीर्ष अदालत की संविधान पीठ द्वारा दिए गए फैसले के मद्देनजर पूरी तरह अवैध है। याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध करते हुए कहा गया है, ‘‘इसके अलावा चुनाव निकट हैं और प्रतिवादी संख्या एक (शिंदे) पार्टी के नाम और उसके चिह्न का गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।” (एजेंसी)

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बेसहारा पशु से टकराई बाइक: सवार की मौत

Next Post

Weather Alert: भारी बारिश के कारण रद्द हुई ये ट्रेनें, उड़ानों भी हुई प्रभावित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
LPG Cylinder Without Address Proof

LPG Cylinder Without Address Proof: बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो सिलेंडर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann on Raghav Chadha: “समझौता कर चुके हैं चड्डा”, समोसे-पिज्जा पर तंज

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News 3 April 2026

Breaking News 3 April 2026: राहुल की मोदी को चिट्ठी से लेकर ईरान युद्ध तक, बड़ी खबरें

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha AAP Deputy Leader: पद से हटाए गए, नाराजगी की इनसाइड स्टोरी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Weather Alert: भारी बारिश के कारण रद्द हुई ये ट्रेनें, उड़ानों भी हुई प्रभावित

Weather Alert: भारी बारिश के कारण रद्द हुई ये ट्रेनें, उड़ानों भी हुई प्रभावित

Oppo Reno 10 5G सीरीज आज होगी लॉन्‍च, उससे पहले लीक हो गए प्राइस, जानें

Oppo Reno 10 5G सीरीज आज होगी लॉन्‍च, उससे पहले लीक हो गए प्राइस, जानें

Zerodha

Zerodha के नितिन कामत ने मुनाफा कमाने के लिए उधार के पैसे के इस्तेमाल को बहुत खतरनाक बताया, उन्होंने इसकी वजह भी बताई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।