शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - फाजिल्का हत्या मामले में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार; ग्लॉक पिस्टल बरामद

फाजिल्का हत्या मामले में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार; ग्लॉक पिस्टल बरामद

गिरफ्तार आरोपी हत्या करने के बाद नेपाल भाग गए थे, पंजाब में सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए लौटे: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 अगस्त 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 14 अगस्त (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराधों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) ने पटियाला-अंबाला हाईवे के पास गांव शंभू के नजदीक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो वांछित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से ऑस्ट्रिया निर्मित 9 मिमी ग्लॉक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय डेलू और अंकित बिश्नोई उर्फ कक्कड़, दोनों निवासी गांव खैरपुर, अबोहर, फाजिल्का के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों अनमोल बिश्नोई और आरज़ू बिश्नोई के इशारों पर काम कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी हत्या करने के बाद नेपाल भाग गए थे और पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर वापस लौटे थे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक इतिहास वाले हैं और उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े 15 से अधिक गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे 2 मई 2025 को फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हाल ही में हुई हत्या में भी वांछित थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि पुलिस को दोनों आरोपियों के राज्य में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

एडीजीपी ने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने अंबाला-पटियाला हाईवे पर आरोपियों को ट्रैक किया और सुबह तड़के गांव शंभू के पास उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से एक आधुनिक हथियार बरामद किया गया।

गिरोह के अपराध करने के तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान ने बताया कि अपने हैंडलरों द्वारा दिए गए आपराधिक कार्यों को अंजाम देने के बाद यह गिरोह आमतौर पर नेपाल भाग जाता था और छुपने के लिए अपने साथियों या विदेशी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए ठिकानों का इस्तेमाल करता था।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 6, दिनांक 14/8/25 को एसएएस नगर के थाना पंजाब स्टेट क्राइम में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) की धारा 111 (3) (5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6) (7) के तहत दर्ज की गई है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की ओर से पंजाब सहकारी समितियां अधिनियम, 1961 में संशोधनों को मंजूरी

Next Post

पंजाब में खरीफ की मक्की का रकबा बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हुआ; पिछले साल की तुलना में 16.27% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Gurmeet Khudian

पंजाब में खरीफ की मक्की का रकबा बढ़कर 1 लाख हेक्टेयर हुआ; पिछले साल की तुलना में 16.27% की वृद्धि: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Tejashwi Yadav

Bihar Voter List पर Supreme Court का बड़ा आदेश, Tejashwi बोले – आज सब नंगे हो गए!

OPERATION SINDOOR

Operation Sindoor के हीरोज को मिलेगा Veer Chakra, पाकिस्तान में उड़ाया था आतंकियों का ठिकाना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।