LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यूके आधारित जबरन वसूली सिंडिकेट सहित दो गिरोहों का पर्दाफाश किया

यूके आधारित जबरन वसूली सिंडिकेट सहित दो गिरोहों का पर्दाफाश किया

7 पिस्तौल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 14 नवंबर (The News Air) अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों को बड़ा झटका देते हुए, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर यूके आधारित जबरन वसूली सिंडिकेट समेत दो अलग-अलग आपराधिक गिरोहों को नष्ट कर दिया है। पुलिस टीमों ने उनसे 7 पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद की हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पास से अपराध गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही एक टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, जुपिटर स्कूटर, प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटर को भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि यह सिंडिकेट सरहद पार से संचालित होता था और इसके मुख्य संचालक यूके, ग्रीस और मनीला से पंजाब में फिरौती और गोलीबारी की वारदातों का निर्देश देते थे। इसके अतिरिक्त जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मध्य प्रदेश से चल रहे हथियार खरीद नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है।

यह भी पढे़ं 👇

SIR

Election Commission का Big Gift: SIR स्टाफ को 6000 रुपए!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Goindwal Thermal Plant

Goindwal Thermal Plant के मुलाजिमों की बल्ले-बल्ले: 108 पोस्ट मंजूर!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Assembly Monsoon Session अगस्त में: गूंजेंगे बड़े मुद्दे!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Congress Meeting

Punjab Congress Infighting पर बघेल की रिपोर्ट: वड़िंग की कुर्सी खतरे में?

बुधवार, 15 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि दो मॉड्यूल को नष्ट करने के साथ, पंजाब पुलिस ने फिरौती और गोलीबारी की कम से कम 14 घटनाओं को सफलतापूर्वक ट्रेस किया है, जिससे राज्य में विदेशी समर्थन प्राप्त अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगी है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जालंधर ग्रामीण हरकमल प्रीत सिंह खख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पहली सफलता तब मिली जब थाने लोहियां के एसएचओ यादविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिद्दड़पिंडी हाईटेक टोल प्लाजा के पास एक टोयोटा कोरोला एल्टिस (पीबी-65-एच-9100) को रोका और कार की तलाशी के दौरान दो .32 बोर की पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और पांच मैगजीन बरामद कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी बिल्ला बड़ेच, जगविंदर सिंह उर्फ शनि निवासी मूलेवाल खहिरा और जसकरण सिंह उर्फ सारा निवासी सिद्धवां दोना के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि यह कारवाई यूके स्थित मुख्य सरगना जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, ग्रीस स्थित परमजीत सिंह उर्फ पम्मा द्वारा दी गई वित्तीय सहायता और मनीला स्थित मनजींदर सिंह उर्फ मनी के लॉजिस्टिक सहयोग से चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गिरोह ने हाल ही में अपने विदेशी हैंडलरों के कहने पर मध्यप्रदेश के खरगोन शहर से पिस्तौलें खरीदी थी।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि ये गतिविधियां यूके स्थित मुख्य सरगना, जगदीप सिंह उर्फ जग्गा, ग्रीस स्थित परमजीत सिंह उर्फ पम्मा की वित्तीय सहायता, और मनीला स्थित मनजिंदर सिंह उर्फ मनी द्वारा दी गई लॉजिस्टिक सहायता के माध्यम से चलाई जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि गिरोह ने हाल ही में अपने विदेशी हैंडलरों के कहने पर मध्य प्रदेश के खरगोन शहर से पिस्तौलें खरीदी थीं।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने गिरोह के तीन और सदस्यों की पहचान अजै कुमार उर्फ बिल्ला निवासी शाहजहांपुर, विशाल निवासी सीनपुरा, कपूरथला और दोनेवाल के एक नाबालिग के रूप में की है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक और .32 बोर की पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, और जुपिटर स्कूटर (पीबी-09-एके-8740), जिस पर वे यात्रा कर रहे थे, उसे भी बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि यह कुख्यात गिरोह तीन प्रमुख आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया, जिसमें जगदीप उर्फ जग्गा के निर्देश पर भुल्लथ के एक व्यापारी को निशाना बनाकर गोलीकांड, हथियारों की बरामदगी, और मध्य प्रदेश से हथियारों की खरीद से संबंधित मामले शामिल हैं।
एसएसपी खख ने कहा कि इस कार्रवाई ने हमारे क्षेत्र में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क को एक बड़ा झटका दिया है।

एसएसपी ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में, इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती ने एक और खतरनाक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हरविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी अहमदपुर, दलविंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी धालीवाल दोना, सरबजीत सिंह उर्फ पंजाब उर्फ काका निवासी अठौला, और हरप्रीत सिंह उर्फ शेरा निवासी कटानी गेट के रूप में की गई है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से छह जिंदा राउंड के साथ दो .32 बोर की पिस्तौल, तीन मैगजीन, और दो जिंदा राउंड के साथ एक .315 बोर की पिस्तौल बरामद की है। इसके अलावा, उनके प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटर को भी जब्त कर लिया गया है।

एसएसपी खख ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह ने बलैर खानपुर में गोलीबारी और जबरन वसूली, किराना दुकान के मालिक पर हथियारों से हमला और गोलीबारी, लेदर कॉम्प्लेक्स के पास हथियारबंद डकैती, प्रवासी मजदूरों से 25,000 रुपए की जबरन वसूली, और कई मोटरसाइकिल चोरी सहित कई अपराधों को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने नशा तस्करी के एक स्थानीय नेटवर्क से संबंधों का भी खुलासा किया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जिसमें एफआईआर नंबर 102 तिथि 09.11.2024 थाना लोहियां में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और एफआईआर नंबर 95 तिथि 13.11.2024 थाना मकसूदां में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(6)(7)(8) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 और धारा 308(2), 310(4), और 310(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विशेष मुख्य सचिव वी.के. सिंह ने कृषि उत्पादों के निर्यात में सहकारी सभाओं की अग्रणी भूमिका पर दिया जोर

Next Post

न्यूजीलैंड की सांसद ने नाचकर फाड़ी विधेयक की कॉपी, ऐसी गरजीं कि हिल गया पार्लियामेंट; देखें Video

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SIR

Election Commission का Big Gift: SIR स्टाफ को 6000 रुपए!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Goindwal Thermal Plant

Goindwal Thermal Plant के मुलाजिमों की बल्ले-बल्ले: 108 पोस्ट मंजूर!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Assembly Monsoon Session अगस्त में: गूंजेंगे बड़े मुद्दे!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Congress Meeting

Punjab Congress Infighting पर बघेल की रिपोर्ट: वड़िंग की कुर्सी खतरे में?

बुधवार, 15 जुलाई 2026
July 15 Historical Events

July 15 Historical Events: जेरुसलम विजय से Die Hard तक, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
पार्लियामेंट

न्यूजीलैंड की सांसद ने नाचकर फाड़ी विधेयक की कॉपी, ऐसी गरजीं कि हिल गया पार्लियामेंट; देखें Video

news

महाराष्ट्र में 23 नवंबर से शुरू होगा 'म्यूजिकल चेयर', सीएम पोस्ट के लिए महायुति और MVA में होगा असली 'खेल'

पार्लियामेंट

मुंबई की एक लॉ फर्म को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।