LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मथुरा में RSS की दो दिवसीय बैठक शुरू, इंटरनेट के दुष्प्रभाव और गांव-गांव शाखा के विस्तार जैसे विषयों पर मंथन

मथुरा में RSS की दो दिवसीय बैठक शुरू, इंटरनेट के दुष्प्रभाव और गांव-गांव शाखा के विस्तार जैसे विषयों पर मंथन

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
RSS
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मथुरा में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक का आगाज हो गया है. इस दौरान सबसे पहले दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम, परखम, फरह के नवधा सभागार में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन अर्पित किया. इसके बाद हाल ही देश की नामचीन दिवंगत शख्सियतों मसलन राघवाचार्य महाराज (जयपुर), उद्योगपति रतन टाटा, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य, ईनाडु और रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक रामोज़ी राव, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी, पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, एडमिरल (सेनि) रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र कुमार के मुताबिक बैठक का समापन 26 अक्टूबर सायं 6:15 बजे होगा. इस बैठक में विजयादशमी पर्व पर सरसंघचालक के संदेशों और विचारों के आलोक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक मंथन किया जाएगा. देश के समसामयिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी. इसके साथ ही वार्षिक योजना की समीक्षा की जाएगी. विभिन्न प्रांतों से आए संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों का वृत्तांत प्रस्तुत करेंगे.

Mohan Bhagwat

यह भी पढे़ं 👇

October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या शुक्रवार को मिलेगा नया अवसर या बढ़ेगी चिंता?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
पंच परिवर्तन पर विमर्श

आगामी वर्ष 2025 में संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है. दो दिवसीय बैठक में इस समारोह से संबंधित मुद्दों और प्रारूपों पर भी विस्तार से चर्चा होगी. पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य) को समाज में लेकर जाने पर मंथन होगा. बैठक में आगामी मार्च 2025 तक की विस्तृत योजना पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है.

इंटरनेट के दुष्प्रभावों पर मंथन

संघ की इस बैठक में देश के मौजूदा सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की जा रही है. इनमें खासतौर पर सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दूर करने के उपायों पर भी विमर्श किया जाएगा. वहीं सामाजिक समरसता पर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चर्चा करेंगे. खासकर हिन्दू समाज को एकजुट रखने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा होगी.

गांव-गांव शाखा विस्तार पर चर्चा

संघ द्वारा पहले से चलाए जा रहे कार्यक्रम “मंदिर, जलस्रोत और श्मशान सबके लिए” को धार देने पर चर्चा होगी. हिंदू समाज को एकत्रित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर जल, मंदिर और श्मशान को लेकर भेदभाव खत्म करने पर कैंपेन को तेज गति से चलाने पर चर्चा होगी. वहीं शहरों और कस्बों से आगे ग्रामीण क्षेत्रों में शाखा बढ़ाने को लेकर गतिविधियां बढ़ाने पर मंथन होगा.

मथुरा संघ बैठक में संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के संघचालक, सह-संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक सहित कुल 393 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर से केरल और पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा जैसे प्रांतों से भी कार्यकर्ता यहां आए हैं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IND vs NZ Live Score: फिर फेल हुई भारत की बल्लेबाजी, पहली पारी 156 रन पर सिमटी, न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त

Next Post

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे साहसी फिल्मों में से एक, ‘The Sabarmati Report’ का टीज़र हुआ रिलीज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 9 History

October 9 History: इतिहास की वो 5 घटनाएं जिन्होंने हमारा भूगोल बदल दिया

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: क्या अगले दो हफ्ते बदलेगा आपके शहर का मौसम?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 9 October

Breaking News Live Updates 9 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या शुक्रवार को मिलेगा नया अवसर या बढ़ेगी चिंता?

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Next Post
RSS

भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे साहसी फिल्मों में से एक, 'The Sabarmati Report' का टीज़र हुआ रिलीज

एमवीए

24 घंटे में बदल गया एमवीए का फॉर्मूला, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार बोले, 85 नहीं 104 सीटों पर लड़ेंगे

RSS

कर्नाटक के कोप्पल जिले में दलितों पर अत्याचार के जुर्म में 101 लोगों को आजीवन कारावास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।