गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

जंजीरों में जकड़कर भारतीयों को उनकी मातृभूमि पर भेजकर, ट्रंप का मोदी को चुनावी तोहफा?

"अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की वापसी पर केंद्र के फैसले का CM का कड़ा विरोध!

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

अमृतसर,13 फ़रवरी (The News Air) भारत सरकार द्वारा अमेरिका से गैर-कानूनी प्रवासी भारतीयों को लेकर आ रहे विमान को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारने के फैसले का जोरदार विरोध करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस कदम को पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की केंद्र सरकार की गहरी साजिश बताया।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को भारत के लिए सबसे ज्यादा अनाज पैदा करने वाला और देश की खड़गभुजा के रूप में जाना जाता है, लेकिन भाजपा की अगुआई वाली सरकार ने सूबे को बदनाम करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर आने वाले विमान को अमृतसर में उतारना भारत सरकार की विश्व स्तर पर पंजाब की छवि को खराब करने की एक सोची समझी साजिश है। भगवंत सिंह मान ने विदेश मंत्रालय द्वारा अमृतसर को यह विमान उतारने के लिए चुनने पर सवाल उठाया जब देश में सैकड़ों अन्य हवाई अड्डे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के पास यह मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन उनसे कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक विमान अमृतसर उतरा था और अब दो अन्य विमानों को बिना किसी ठोस तर्क के उतारा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को इस लिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी पंजाबियों को पसंद नहीं करती, जबकि यह सच भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि भारतीय आजादी संघर्ष के दौरान शहीद हुए, जेलों में बंद हुए या निर्वासित किए गए 90 फ़ीसदी से अधिक लोग पंजाब से थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह स्पष्ट करे कि पंजाब खासकर अमृतसर को ही क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी दुश्मन देश अमृतसर से 40 किलोमीटर दूर होने के बावजूद अमेरिका का एक सैन्य विमान यहां उतारा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब राज्य सरकार यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत करने की मांग करती है तो कई बेकार कारणों के चलते मांग को रद्द कर दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की छवि को खराब करने के लिए डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर जाने वाले विमान को बिना किसी तर्क के यहां उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर जाने वाले विमान को हिंडन हवाई अड्डे पर उतारा जा सकता है और राफेल जेट को अंबाला में उतारा जा सकता है, तो इस विमान को देश के किसी अन्य हिस्से में क्यों नहीं उतारा जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गैर-कानूनी इमीग्रेशन सिर्फ पंजाब की ही समस्या नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय समस्या है और इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब ही इससे बुरी तरह प्रभावित है, इसलिए सिर्फ पंजाबियों को ही अमेरिका से डिपोर्ट किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अपने आपको विश्व गुरु’ बताने वाले भारतीयों के अधिकारों की सुरक्षा में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की विदेश नीति की बड़ी असफलता है क्योंकि जिस समय मोदी अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हाथ मिला रहे थे, उसी समय जंजीरों में जकड़े भारतीयों को फौजी के जहाज द्वारा डिपोर्ट किया जा रहा था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरे में अपनी आत्म-प्रशंसा के अलावा मोदी ने कुछ भी नहीं हासिल किया और ट्रम्प ने जंजीरों में जकड़े भारतीयों को उनकी मातृभूमि पर भेजकर मोदी को वापसी का तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार डिपोर्ट किए गए इन भारतीयों की सम्मानजनक वापसी को सुनिश्चित नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यह बच्चे पिछले सात दशकों से देश में प्रचलित इस प्रणाली के शिकार हो रहे हैं जहां गैर-कानूनी प्रवास ने अपने पैर पसारे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि संकट के इस क्षण में उनका साथ देने के बजाय, मोदी सरकार ने उन्हें अनदेख कर दिया है जो कि बिलकुल भी जायज़ नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश पर लौटने पर इन भाइयों-बहनों का सम्मान किया जाना चाहिए था और भारत सरकार को उन्हें वापस लाने के लिए अपना विमान भेजना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनकी सम्मानजनक वापसी को सुनिश्चित करने की बजाए केंद्र सरकार ने भारतीयों को ज़लील किया है, जिसके लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी हमेशा केंद्र सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ खड़े रहे हैं, इसलिए भाजपा और इसकी सरकार पंजाबियों से नफरत करती है और उन्हें बदनाम करने की साजिशें रचने पर तुली हुई है।

Previous Post

सरकार-किसानों की 5वीं मीटिंग फिर बेनतीजा! दिल्ली कूच या हल?

Next Post

15 फरवरी 2025 का पंचांग और राशिफल: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दैनिक भविष्यफल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Government Middle East Help: 24×7 मदद के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
आज का राशिफल 2025,सिंह राशि का राशिफल,मिथुन राशि 25 फरवरी 2025,आज का पंचांग 25 फरवरी 2025,वृषभ राशि का राशिफल,25 फरवरी राशिफल 2025,आज का राशिफल,आज का मेष राशिफल,आज का कुंभ राशिफल,आज का सिंह राशिफल,आज का तुला राशिफल,मेष राशि का राशिफल,कुंभ राशि का राशिफल,तुला राशि का राशिफल,25 february 2025 panchang,मकर राशि 25 फरवरी 2025,मेष राशि 25 फरवरी 2025,धनु राशि 25 फरवरी 2025,मीन राशि 25 फरवरी 2025,तुला राशि 25 फरवरी 2025,कर्क राशि 25 फरवरी 2025

15 फरवरी 2025 का पंचांग और राशिफल: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दैनिक भविष्यफल

second us flight to arrive amritsar airport with 119 deported indians

America deports Indians: अमेरिका ने फिर की भारतीयों की डिपोर्टेशन, ट्रंप प्रशासन का कड़ा रुख जारी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।