LIVE | ...
बुधवार, 8 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तेलंगाना में गुटबाजी से परेशान भाजपा आलाकमान, नाराज शाह ने दी कड़ी हिदायत

तेलंगाना में गुटबाजी से परेशान भाजपा आलाकमान, नाराज शाह ने दी कड़ी हिदायत

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 1 मार्च 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 1 मार्च (The News Air)| दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद तेलंगाना दूसरा ऐसा राज्य है जहां भाजपा को पूरी तरीके से कमल खिलने का भरोसा है इसलिए भाजपा आलाकमान पूरी ताकत के साथ इस वर्ष के अंत में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में तेलंगाना प्रदेश के नेताओं और चुनाव अभियान से जुड़े राष्ट्रीय नेताओं के साथ बड़ी बैठक कर राज्य में पार्टी को मजबूत करने का खाका भी तैयार किया। मंगलवार को जेपी नड्डा के आवास पर अमित शाह की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, तेलंगाना में पार्टी के कामकाज की निगरानी एवं समन्वय करने वाले राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, डीके अरुणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के भाजपा नेताओं की बैठक में अमित शाह ने राज्य भाजपा संगठन में जारी गुटबाजी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को कड़ी हिदायत दी।

सूत्रों की मानें तो शाह ने, प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को आपसी गुटबाजी और विवाद से दूर रहने की हिदायत देते हुए बेहतर समन्वय के जरिए सभी नेताओं को साथ लेकर काम करने को कहा।

बताया जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस से भाजपा में आए नेताओं को भी पार्टी के फैसलों और कार्यक्रमों में साथ लेकर चलने के लिए कहा।

यह भी पढे़ं 👇

E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Sanskrit Subhashit

PM Modi Punjab Visit: 17 जुलाई को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bittu ने किया ऐलान

बुधवार, 8 जुलाई 2026
328 Pawan Saroop Case

328 Pawan Saroop Case: SIT की बड़ी कार्रवाई, गुरुद्वारा रामसर में 3 घंटे की पड़ताल

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Voter List Update

Voter List Update: वोटर लिस्ट से कटा नाम तो नहीं मिलेगा इस Yojana का लाभ

बुधवार, 8 जुलाई 2026

भाजपा आलाकमान की तरफ से तेलंगाना के सभी नेताओं को स्पष्ट तौर पर आपसी गुटबाजी खत्म कर राज्य में सामूहिक नेतृत्व में काम करने को कहा गया है। प्रदेश में नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को ज्यादा से ज्यादा समन्वय बैठकें करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि किसी नेता के मन में भी कोई शिकायत या मलाल न रहे।

दरअसल, तेलंगाना में संगठन को मजबूत बनाने के अभियान में जुटी भाजपा दूसरी पार्टियों के नेताओं खासकर सत्ताधारी बीआरएस के मजबूत नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। लेकिन पार्टी आलाकमान के पास इस तरह की शिकायतें आ रही थी कि बीआरएस से भाजपा में आये नेताओं को प्रदेश संगठन द्वारा ज्यादा तवज्जों नही दी जा रही है। इससे नाराज होकर ही शाह ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष को आपसी गुटबाजी खत्म कर, सभी को साथ लेकर सामूहिक नेतृत्व में राजनीतिक लड़ाई लड़ने की नसीहत दी ताकि प्रदेश की केसीआर सरकार को विधान सभा चुनाव में हरा कर सत्ता से बाहर किया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रसोई गैस की कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर, वाणिज्यिक गैस में 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई

Next Post

चीनी लैब से संभावित लीक के कारण कोविड-19 हुआ : एफबीआई प्रमुख

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Sanskrit Subhashit

PM Modi Punjab Visit: 17 जुलाई को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bittu ने किया ऐलान

बुधवार, 8 जुलाई 2026
328 Pawan Saroop Case

328 Pawan Saroop Case: SIT की बड़ी कार्रवाई, गुरुद्वारा रामसर में 3 घंटे की पड़ताल

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Voter List Update

Voter List Update: वोटर लिस्ट से कटा नाम तो नहीं मिलेगा इस Yojana का लाभ

बुधवार, 8 जुलाई 2026
FBI Extortion Case

FBI Extortion Case: पंजाब पुलिस SHO पर 3.30 करोड़ की फिरौती का आरोप

बुधवार, 8 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
चीनी लैब से संभावित लीक के कारण कोविड-19 हुआ : एफबीआई प्रमुख

चीनी लैब से संभावित लीक के कारण कोविड-19 हुआ : एफबीआई प्रमुख

Child mauled to death by stray dogs

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में नवजात को आवारा कुत्तों ने उतारा मौत के घाट

Moody's.

मूडीज ने भारत के आर्थिक विकास अनुमानों को बढ़ाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।