LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Tripura Assembly Elections 2023त्रिपुरा में दोपहर तीन बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

Tripura Assembly Elections 2023त्रिपुरा में दोपहर तीन बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 16 फ़रवरी 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Tripura Assembly Elections 2023

Tripura Assembly Elections 2023

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
अगरतला (The News Air) त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। 

राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता हैं और 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 40-45 जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उन सभी मशीनों को बदलकर मतदान पुन: आरंभ किया गया।

मतदान के लिए 97 महिला पुलिस स्टेशनों के साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 94,815 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं जबकि 6,21,505 मतदाता 22-29 आयु वर्ग के हैं। मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या 40-59 आयु वर्ग में 9,81,089 है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोमती जिले के ककराबन विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो मतदान एजेंटों पर हमला किया लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा मतदान के शुरुआती घंटों में वोट डालने वालों में शामिल रहे।

यह भी पढे़ं 👇

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

साहा ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी पिछले बार से इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यहां महारानी तुलसीवाटी गर्ल्स स्कूल में स्थापित एक मतदान केंद्र जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे शत प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। पार्टी को पिछली बार की तुलना में अधिक सीट मिल सकती हैं।” यह पूछे जाने पर कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, साहा ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में चीजें इस तरह तय नहीं होतीं। अभी मैं मुख्यमंत्री हूं।”

राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने विश्वास जताया कि भाजपा राज्य की 60 में से 40 सीट जीतेगी। देब ने उदयपुर में मतदान करने के पहले त्रिपुरेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है।

वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता पाने के लिये पूरा जोर लगाया है। क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा स्वायत्त परिषद चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद विधानसभा के चुनाव मैदान में पहली बार उतरी है। भाजपा 55 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। एक सीट पर दोनों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। वाम मोर्चा 47 सीट पर चुनाव लड़ रहा है और इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Indian Bank में निकले SO पद पर आज से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से कर दें अप्लाई

Next Post

चंडीगढ़ प्रशासन को हाईकोर्ट से नोटिस: पेट्रोल टू-व्हीलर्स नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक रोकने के फैसले को चुनौती

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
SGPC Chief Harjinder Dhami Resign Update

Punjab Bandh 21 अगस्त को: SGPC ने दिया पूर्ण समर्थन

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
Punjab And Haryana High Court Issue Notice

चंडीगढ़ प्रशासन को हाईकोर्ट से नोटिस: पेट्रोल टू-व्हीलर्स नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक रोकने के फैसले को चुनौती

Nora Fatehi

Nora Fatehi: मात्र 5 हजार लेकर हिरोइन बनने भारत आई थीं दिलबर गर्ल, आज है करोड़ों की मालकिन

Pakistan Train Blast

पाकिस्तान के जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोट, दो की गई जान और 4 घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।