LIVE | ...
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आज भारत के रत्न लेकिन वो भी एक दिन था जब कांग्रेस दफ्तर में नहीं लाने दिया गया Narasimha Rao का शव

आज भारत के रत्न लेकिन वो भी एक दिन था जब कांग्रेस दफ्तर में नहीं लाने दिया गया Narasimha Rao का शव

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आज भारत के रत्न लेकिन वो भी एक दिन था जब कांग्रेस दफ्तर में नहीं लाने दिया गया Narasimha Rao का शव

आज भारत के रत्न लेकिन वो भी एक दिन था जब कांग्रेस दफ्तर में नहीं लाने दिया गया Narasimha Rao का शव

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 9 फरवरी (The News Air): नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री रहे कांग्रेस नेता नरसिम्हा राव (P V Narasimha Rao Bharat Ratna Award) को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। देश की अर्थव्यवस्था को मुश्किलों से निकालकर पटरी पर लाने वाले राव की तारीफ कई बार पीएम मोदी स्वयं कर चुके थे। राव ने देश की अर्थव्यवस्था को खोलकर आर्थिक सुधार का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। हालांकि, सोनिया गांधी के कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पार्टी ने कभी राव की उपलब्धियों का जिक्र तक करना उचित नहीं समझा। कुछ ऐसे वाकये भी रहे हैं जिसे लेकर कांग्रेस नेतृत्व और इस सबसे बड़ी पार्टी की आलोचना भी होती है। राव के निधन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस ऑफिस में नहीं आने देना भी एक ऐसा ही वाकया था। यहां तक देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने अपनी पुस्तक में अपने पिता के हवाले से इस बात का जिक्र किया है। अब बीजेपी ने राव को भारत रत्न देकर दक्षिण को साफ-साफ संदेश दे दिया है कि उसके लिए दक्षिण-उत्तर कोई मायने नहीं रखता है।

राव के फैसले का जिक्र तक नहीं : जिस नरसिम्हा राव ने देश को आर्थिक दुर्गति से निकाला। देश में आर्थिक उदारीकरण का फैसला किया। उसका कांग्रेस जिक्र तक नहीं करती है। जब राव ने ये फैसला किया था तो पार्टी में उनका काफी विरोध हुआ था। लेकिन अपने पीएम से इस तरह की बेरुखी कर कांग्रेस ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। कांग्रेस ने कभी राव को वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हकदार थे।

जब राव के शव को कांग्रेस ऑफिस में नहीं आने दिया गया था : 2004 में जब राव का निधन हुआ तो उनका अंतिम संस्कार तक दिल्ली में नहीं होने दिया गया। देश के पूर्व पीएम, आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम राव के पार्थिव शरीर को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय तक में आने नहीं दिया गया। 24 अकबर रोड के बाहर उनका शव खड़ा रहा लेकिन उसे पार्टी दफ्तर में रखने नहीं दिया गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार आंध्रप्रदेश में किया गया था।

यह भी पढे़ं 👇

October 16 historical events

जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंची, वो 16 अक्टूबर था

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal 2026

आज से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 16 October 2026

Breaking News Live Updates 16 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 16 October

आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा का असर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

प्रणब भी सोनिया के फैसले थे नाराज : देश के पूर्व राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने ‘प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमैम्बर्स’ किताब में अपने पिता प्रणब के हवाले से इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रणब और नरिसिम्हा राव के काफी करीबी संबंध थे। लेकिन उनके दिल में एक कसक हमेशा रही कि राव के निधन के बाद सोनिया गांधी ने उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर में घुसने तक नहीं दिया था। शर्मिष्ठा ने बताया कि प्रणब इस घटना को काफी शर्मनाक बताते थे। उन्होंने कहा कि बाबा कहते थे कि यह सोनिया और उनके बच्चों के लिए बेहद शर्मनाक है। शर्मिष्ठा ने बताया कि प्रणब कहते थे कि गांधी परिवार ने राव के साथ बुरा व्यवहार किया। इसके लिए वह सोनिया को ही जिम्मेदार ठहराते थे।

साउथ को दे दिया संदेश : अब जबकि कांग्रेस खुद अपने विभूतियों से दूरी बना रही है तो उसे उसका नुकसान भी भुगतना पड़ रहा है। तेलंगाना में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी है। बंटवारा से पहले तक तेलंगाना भी आंध्रप्रदेश का ही हिस्सा रहा था और इस संयुक्त आंध्रप्रदेश के राव सीएम भी रहे थे। मोदी सरकार के फैसले ने एक तरह से दक्षिण को भी संदेश देने का काम किया है।

राव के पोते ने बताया था, कांग्रेस मुख्यालय पर उनके शव के साथ क्या किया गया : पीवी नरसिम्हा राव के पौत्र एनवी सुभाष ने बताया था कि उनके दादा के शव के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर कैसा व्यवहार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने हमेशा नेहरू-गांधी परिवार के इतर नेताओं की अनदेखी की है, खासकर स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव की। सुभाष ने कहा, ‘यह बहुत ही स्पष्ट है कि उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली में एआईसीसी के मुख्यालय में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अयोध्या में रोजाना 14 घंटे दर्शन जारी लेकिन बालक राम को विश्राम की जरूरत : चम्पत राय

Next Post

UP के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : CM Yogi

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 16 historical events

जब दुनिया परमाणु युद्ध के कगार पर पहुंची, वो 16 अक्टूबर था

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal 2026

आज से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 16 October 2026

Breaking News Live Updates 16 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 16 October

आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा का असर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Deepak Bali

रातों-रात बदली कमान, जालंधर कैंट में अब नया चेहरा मैदान में

गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
SHO Mansa

1 सस्पेंशन, कई सवाल : Mansa Murder में पुलिस की भूमिका बेनकाब

गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
Next Post
UP के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : CM Yogi

UP के सरकारी स्कूलों में बढ़े हैं 40 लाख विद्यार्थी : CM Yogi

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया गया

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया गया

Kuch Khattaa Ho Jaay का गाना जीना सिखाया रिलीज

Kuch Khattaa Ho Jaay का गाना जीना सिखाया रिलीज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।