गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब को बचाने के लिए किसानों को फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए

पंजाब को बचाने के लिए किसानों को फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए

मुख्यमंत्री की कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से अपील

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Bhagwant Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 12 नवंबर (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दुनिया भर के कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से अपील की कि वे किसानों के मार्गदर्शक बनें और उन्हें फसलों में विविधता अपनाने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने पी.ए.यू. में जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन के मद्देनजर एग्रीफूड प्रणालियों में बदलाव पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष रूप से गेहूं-धान की फसल चक्र के कारण पंजाब की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने की तुरंत आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि टिकाऊ कृषि और उच्च उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की पोषक क्षमता बढ़ाने के लिए फसलों में विविधता लाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे राज्य में फसलों की विविधता को अपनाने के लिए किसानों को मार्गदर्शन देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी है कि वे पंजाब के कृषि क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए हमारे किसानों का मार्गदर्शन करें। जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को हल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान न होने की स्थिति में आने वाली पीढ़ियां नि:संदेह हमें ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगी।

यह भी पढे़ं 👇

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय अपनी गति से चल रहा है और हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि हम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं। इस संदर्भ में उन्होंने चौंकाने वाले और चिंताजनक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक किलो चावल उगाने के लिए 3000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है और जो मोटरें खाड़ी देशों में पेट्रोल निकालने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, वही मोटरें राज्य में भूजल निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह चिंताजनक प्रवृत्ति पांच नदियों की भूमि पंजाब के अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी है।

मुख्यमंत्री ने इस संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण वाली वैकल्पिक फसलों को अपनाने की वकालत की ताकि राज्य के कृषि क्षेत्र को बचाया जा सके। देश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के मेहनती किसानों ने कठिन समय में देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके लिए किसानों को अपनी उपजाऊ भूमि और जल जैसे प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान का भी खामियाजा भुगतना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि हरित क्रांति लाने में पंजाब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य के किसानों ने अपनी मेहनत से पंजाब को अनाज के मामले में अधिशेष राज्य बना दिया है, जो राष्ट्रीय खाद्यान्न भंडार में अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि चूंकि कृषि उत्पादन अपने चरम स्तर पर पहुंच चुका है, इसलिए फलों और सब्जियों जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के माध्यम से कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने और अपनाने की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बदलाव से कृषि आय में वृद्धि होगी, टिकाऊ कृषि सुनिश्चित करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मानसा पेट्रोल पंप ग्रेनेड हमले के पीछे भी कनाडा स्थित अर्श डल्ला का हाथ; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण एक हाइलाइट्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally

Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally: वड़िंग पर भड़के सुखबीर, दूध पर MSP का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण एक हाइलाइट्स

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 चरण एक हाइलाइट्स

‘कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है’, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

'कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

CISF में महिला बटालियन को मिली मंजूरी

CISF में महिला बटालियन को मिली मंजूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।