रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - निलंबित होने के बाद भी राज्यसभा में आए टीएमसी सांसद, सभापति ने दी चेतावनी

निलंबित होने के बाद भी राज्यसभा में आए टीएमसी सांसद, सभापति ने दी चेतावनी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सभापति ने दी चेतावनी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (The News Air) तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति का कहना है कि डेरेक ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया है।

हालांकि, निलंबन के बावजूद तृणमूल सांसद राज्यसभा में मौजूद रहे। इस बार सभापति ने उन्हें चेतावनी देते हुए सदन से चले जाने का निर्देश दिया। डेरेक को संसद सत्र से निलंबित करने के उपरांत राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, दोपहर 2 बजे जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो डेरेक सदन में मौजूद थे। इस पर सभापति ने नाराजगी जताते हुए डेरेक को सदन से बाहर जाने के लिए कहा। लेकिन, सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी डेरेक सदन में मौजूद रहे।

राज्यसभा में विपक्षी सांसद लगातार ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाते रहे। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन व कई अन्य विपक्षी सांसद, गुरुवार को संसद की सुरक्षा पर चर्चा की मांग कर रहे थे। संसद की सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए विपक्ष के 28 सदस्यों ने नोटिस दिए थे। लेकिन, सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद विपक्ष के सांसद सभापति के आसन के ठीक सामने वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

सभापति ने नारेबाजी कर रहे सांसदों से अपनी सीट पर वापस जाने को कहा। लेकिन, अपना विरोध जता रहे सांसद इसके लिए राजी नहीं हुए। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, आप, समेत कई विपक्षी पार्टियों के सांसद सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा को लेकर नारेबाजी करते रहे। आसन के ठीक सामने नारेबाजी कर रहे तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्राॅयन को सभापति ने तुरंत सदन से निकल जाने का आदेश दिया। उन्हें संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

हालांकि, डेरेक सदन में बने रहे। सभापति का कहना था कि डेरेक को सदन छोड़ने का आदेश देने के बावजूद वह सदन में मौजूद रहे और कार्यवाही को लगातार बाधित कर रहे हैं। सभापति ने नियम 256 के अंतर्गत डेरेक ओ ब्राॅयन पर कार्रवाई की है। डेरेक को शेष बचे शीतकालीन सत्र से बाहर कर दिया गया।

दरअसल, 13 दिसंबर को लोकसभा में दो व्यक्तियों के घुस आने के बाद से यह मुद्दा खड़ा हुआ। लोकसभा में बुधवार को दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद कर सदन में घुस आए थे। इन युवकों ने लोकसभा में सांसदों के बीच रंग वाले पटाखों से धुआं फैला दिया था। इससे सदन में पीला धुआं हो गया।

राज्यसभा में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष सुरक्षा में गंभीर चूक का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री से जानकारी व जवाब देने की मांग कर रहा है। मांग न माने जाने पर विपक्ष ने बुधवार को राज्यसभा से वाॅकआउट किया था। गुरुवार को संसद की कार्यवाही प्रारंभ होने पर विपक्ष अपनी यही मांग दोहरा रहा है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एलन मस्क का एआई चैटबॉट ग्रोक अब भारत में भी उपलब्ध

Next Post

पंजाब की आने वाली पीढिय़ों के खुशहाल भविष्य के लिए बिजली की बचत करें: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Harbhajan Singh ETO

पंजाब की आने वाली पीढिय़ों के खुशहाल भविष्य के लिए बिजली की बचत करें: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मोगा में राज्य के सबसे बड़े ट्रीटेड वॉटर सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

Harbhajan Singh ETO

पंजाब सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए व्यापक दुर्घटना मुआवज़ा नीति का ऐलान किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।