LIVE | ...
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कनाडा स्थित तस्कर के तीन गुर्गे 2.5 किलो हेरोइन, 42 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

कनाडा स्थित तस्कर के तीन गुर्गे 2.5 किलो हेरोइन, 42 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

हेरोइन स्थानीय पार्टियों को सप्लाई की जाती थी, जिसका भुगतान हवाला चैनलों के माध्यम से होता था: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Crime
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 26 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए अभियान ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत, पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने कनाडा स्थित नशा तस्कर सोनू द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसके भारत स्थित 3 गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के सराय अमानत खान निवासी अजयपाल सिंह उर्फ अजय; अमृतसर के भगतांवाला निवासी हरदीप सिंह और तरनतारन के अलीपुर निवासी मिलाप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने तस्करी के कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके काले रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी 02सी वाई 6917) और सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (एच आर 26डी वाई 5140) को भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को कनाडा स्थित सोनू नामक व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी, जो पंजाब स्थित अपने साथियों की मदद से नशा तस्करी रैकेट चला रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, उसके दो साथी अजयपाल सिंह और हरदीप सिंह ने हाल ही में हेरोइन की खेप प्राप्त की थी और वे लिंक रोड से अपने मोटरसाइकिल पर अड्डा खास से खुरमनियां की ओर जा रहे थे ताकि हेरोइन की खेप पहुंचाई जा सके। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने छापा मारा और उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ड्रग मनी अपने एक अन्य साथी मिलाप सिंह को सौंपने वाले थे। इस पर, सीआई अमृतसर की टीम ने उसे अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर गांव अलीपुर के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से 42 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक करेंसी गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई, साथ ही उसकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली गई।

यह भी पढे़ं 👇

Beant Singh family

क्या सुप्रीम कोर्ट के नियम बेअंत सिंह के परिवार पर लागू नहीं होंगे? जानें सच

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
DGP Punjab

हाईकोर्ट के डर से पंजाब सरकार का यू-टर्न? रातों-रात हुआ बड़ा ऐलान

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Punjab DA Case Chief Secretary Contempt

DA केस में हाईकोर्ट सख्त: पंजाब सरकार के सबसे बड़े अफसर पर लटकी तलवार!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Amritpal singh

Amritpal Singh Punjab Elections: भगवंत मान और बादल को चुनौती

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे जो अपने हैंडलर से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय पार्टियों को सप्लाई करते थे, और इसका भुगतान हवाला चैनलों के माध्यम से किया जाता था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

इस संबंध में अमृतसर के थाना एसएसओसी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25, 27-ए, और 29 के तहत एफआईआर नंबर 31 दिनांक 26.05.2025 दर्ज की गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की ऐतिहासिक पहल -नई प्रणाली से भ्रष्टाचार खत्म, पारदर्शिता शुरू – अरविंद केजरीवाल

Next Post

कैबिनेट उप-कमेटी ने 8 कर्मचारी यूनियनों से की मीटिंग, जायज मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Beant Singh family

क्या सुप्रीम कोर्ट के नियम बेअंत सिंह के परिवार पर लागू नहीं होंगे? जानें सच

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
DGP Punjab

हाईकोर्ट के डर से पंजाब सरकार का यू-टर्न? रातों-रात हुआ बड़ा ऐलान

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Punjab DA Case Chief Secretary Contempt

DA केस में हाईकोर्ट सख्त: पंजाब सरकार के सबसे बड़े अफसर पर लटकी तलवार!

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Amritpal singh

Amritpal Singh Punjab Elections: भगवंत मान और बादल को चुनौती

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
GST Council Meeting

बड़ा फैसला: GST Council Meeting में अब Arrest Power खत्म, व्यापारियों को राहत

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Supreme Court 3 Month Deadline

CBI Probe Punjab पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा मोड़: जस्टिस नागू हुए अलग

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Next Post
harpal Cheema

कैबिनेट उप-कमेटी ने 8 कर्मचारी यूनियनों से की मीटिंग, जायज मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन

'आप' सरकार

'आप' सरकार का अवैध शराब पर 'ज़ीरो टॉलरेंस': हरपाल चीमा

Sondh

पंजाब में पहली बार बरसात से पहले गांवों के 15,000 तालाबों की होगी साफ-सफाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।