LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हजारों लोगों की मौत, कस्बे-शहर तबाह… एक साल बाद कहां खड़ा है रूस-यूक्रेन युद्ध (The News Air)

हजारों लोगों की मौत, कस्बे-शहर तबाह… एक साल बाद कहां खड़ा है रूस-यूक्रेन युद्ध (The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
Russia Ukraine War Anniversary

Russia Ukraine War Anniversary

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Russia Ukraine War Anniversary: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो गया. जंग अब दूसरे साल में प्रवेश कर चुकी है और अभी तक दोनों देशों के बीच किसी भी किसी भी मुद्दे को लेकर सहमति नहीं बनी है. पिछले एक साल में इस जंग ने हजारों लोगों की जिंदगियां छीन ली, शहरों और कस्बों को पूरी तरह से तबाह कर दिया, पुतिन के ‘सैन्य अभियान’ ने लाखों लोगों को यूक्रेन से पलायन करने पर मजबूर कर दिया.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश (यूक्रेन) को कथित तौर पर आजाद कराने की उम्मीद के साथ पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण का आदेश दिया था. हालांकि, पुतिन को अभी तक पूरी तरह से इसमें सफलता नहीं मिली है. यूक्रेन के मुकाबले तिनके जैसे देश ने रूसी सैनिकों का हौसले के साथ सामना किया और किसी तरह अपने देश पर नियंत्रण बनाए रखा.

कई इलाकों से छुड़ाया कब्जा

पिछले साल जून-जुलाई के महीने में यूक्रेन ने उन क्षेत्रों को भी वापस ले लिया, जिन पर रूस ने शुरू में ही कब्जा जमा लिया था. हालांकि, जंग के एक साल बाद रूस अभी भी यूक्रेन के पांचवें हिस्से पर नियंत्रण बनाए हुए है. यही कारण है कि जंग अभी भी जारी है. इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शांति की किसी भी संभावित वार्ता को लेकर तैयार बैठे हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

पश्चिमी देशों के खिलाफ है ये जंग?

यूक्रेन का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों से रूस अभी भी नाराज है और आए दिन पुतिन इन देशों को चेतावनी देते नजर आते हैं. यूक्रेन के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का कहना है कि ये लड़ाई पश्चिमी देशों के अस्तित्व की लड़ाई है. सर्गेई शोइगू ने कहा, “रूस का प्लान है कि यूक्रेन का इस्तेमाल कर पूरे पश्चिम पर अपना नियंत्रण कर लिया जाए. हालांकि, रूस का ये प्रयास विफल साबित होगा.”

रूस के खिलाफ UNGA में प्रस्ताव पास

युद्ध की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक प्रस्ताव भी पास किया गया. प्रस्ताव में रूस से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने और अपनी सेनाएं वापस बुलाने को कहा गया है. इस प्रस्ताव के समर्थन में 141 मत पड़, जबकि 32 देश वोटिंग से दूर रहे. इन देशों में बेलारूस, उत्तर कोरिया, इरीट्रिया, माली, निकारागुआ, सीरिया और भारत भी शामिल हैं.

जेलेंस्की से मिलेंगे बाइडेन

उधर, रूस ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को ‘बेकार’ बताकर खारिज कर दिया. वहीं वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि UNGA का प्रस्ताव “यूक्रेन के लिए वैश्विक समर्थन का एक शक्तिशाली संकेत” था. अमेरिका ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन को अपना समर्थन दिखाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन वर्षगांठ के मौके पर G7 नेताओं और जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. बाइडेन इस मुलाकात के बाद रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की भी घोषणा कर सकते हैं.

अब क्या है व्लादिमीर पुतिन का प्लान?

इस सबके बीच, एक अहम बात ये है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जंग को और आगे बढ़ाना चाहते हैं. पुतिन की योजना जंग को और तेज करने की है. इसका उदाहरण है नई मल्टी-वारहेड अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की तैनाती की घोषणा. इसी के साथ, पुतिन ने परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) के नियंत्रण पर अमेरिका के साथ की गई संधि (Strategic Arms Reduction Treaty) को भी निलंबित कर दिया है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hera Pheri 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, परेश रावल ने बताया क्या होगी फिल्म की कहानी, आने वाला है ट्विस्ट (The News Air)

Next Post

बाइडेन की जगह लिया पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का नाम, व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान (The News Air)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
the news air

बाइडेन की जगह लिया पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का नाम, व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की फिसली जुबान (The News Air)

punjab police

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा 22 किलो गांजा: बरेली से ट्रेन में पहुंचा नशा, ऑटो को कार के जरिए..(The News Air)

news

सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड भूमिका निभायेंगे रणबीर कपूर? मेकर्स ने साझा किया ये अपडेट (The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।