LIVE | ...
सोमवार, 2 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पैसे, कंबल, साड़ी, चादर, सोने की चेन बांटने वाले देश के गद्दार हैं, इनसे सब ले लो, लेकिन इनको कभी वोट मत देना- केजरीवाल

पैसे, कंबल, साड़ी, चादर, सोने की चेन बांटने वाले देश के गद्दार हैं, इनसे सब ले लो, लेकिन इनको कभी वोट मत देना- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से पैसे से वोट खरीद रही भाजपा को सबक सिखाने की अपील की है। उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा कि आपका वोट हीरे से भी कीमत है। इसलिए किसी भी कीमत पर अपना वोट बिकने मत देना। गाली-गलौंज पार्टी वाले खुलेआम कह रहे हैं कि पैसे से दिल्लीवालों के वोट खरीद लेंगे। मेरी अपील है कि इस बार इन्हें बता दो कि दिल्लीवाले बिकाऊ नहीं हैं। इनके पास बहुत पैसा हो गया है। अब इन्होंने सोने की चैन बांटने को भेजी है, लेकिन इनके नेता बांट नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैसे, कंबल, साड़ी, चादर, सोने की चेन बांटने वाले देश के गद्दार हैं। आप इनसे सब ले लो, लेकिन इनको कभी वोट मत देना। आपका वोट आपके बच्चों और देश का भविष्य तय करता है। इसलिए किसी को भी वोट दे देना, लेकिन वोट ख़रीदने वाले को वोट मत देना।

नैरेटिव, विजन और सीएम चेहरा नहीं होने के कारण गाली-गलौंज पार्टी अब बेइमानी पर उतर आई है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, यह साफ होता जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से स्थिर सरकार बनने जा रही है। समय बीतने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी का ग्राफ भी ऊपर बढ़ता जा रहा है। हम ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, ऐसा लगता है कि गाली गलौज पार्टी ने अपने हथियार डाल दिए हैं। इनके पास नैरेटिव, विजन और सीएम का चेहरा इनमें से कुछ भी नहीं है। लिहाजा अब ये बेईमानी पर उतर आए हैं। खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं। लेकिन जो पैसे बांटे गए, उससे लोगों में बहुत असंतोष है।

इनके नेताओं को पता है चुनाव हार रहे, इसलिए पार्टी से बांटने को आए पैसे भी खा गए -केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनकी पार्टी ने ऊपर से 10-10 हजार रुपए लोगों में बांटने के लिए भेजे। लेकिन इनके नेताओं को यकीन है कि उनको जीत मिलनी नहीं है। इसलिए इस चुनाव में पैसे ही कमा लिए जाएं। इसलिए इनके नेताओं ने 9 हजार रुपए अपने पास रख लिए और जनता को 1,000-1,000 रुपए बांट दिए। इन लोगों ने यह पैसे सबको नहीं दिए। जिसके चलते जनता में भारी रोष है कि इनके नेता 9-9 हजार रुपए खा गए। जहां भी इनके नेता जा रहे हैं, जनता उनसे कह रही है कि हमारे पैसे दो, उसके बाद अपनी बात कहना। जिन इलाकों में इनके नेताओं ने पैसे नहीं बांटे उन इलाकों के लोगों में रोष है कि उनके पैसे कहां गए।

इनकी पार्टी ने कंबल, जूते, जैकेट, साड़ी, कंबल और चादरें बांटने को भेजी, लेकिन इनके नेता खा गए – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इनकी पार्टी ने कंबल बांटने को भेजे। इनके नेताओं ने एक कॉलोनी में कंबल बांटे लेकिन बगल वाली कॉलोनी में नहीं बांटे। इसलिए बगल वाली कॉलोनी के लोग पूछ रहे हैं कि उनके कंबल कहां गए? चादरें भी एक कॉलोनी में बांटी लेकिन बगल वाली कॉलोनी में नहीं बांटी। तो उस कॉलोनी के लोग भी पूछ रहे हैं कि हमारी चादरें कहां गईं? ऊपर से पार्टी ने सभी इलाकों में साड़ी बांटने के लिए भेजी थी लेकिन एक कॉलोनी में बांटी और बाकियों में नहीं बांटी। बाकी खा गए। इनकी पार्टी ने जूते भेजे, इन्होंने तीन या चार कॉलोनी में जूते बांटे लेकिन बाकियों में नहीं बांटे। ये लोगों के जूते और जैकेट भी खा गए। सभी को नहीं बांटे। इसलिए इनके नेता जहां जा रहे हैं उनसे जनता पूछ रही है कि हमारे नाम के आए हुए पैसे कहां हैं? हमारे नाम के आए हुए जूते, जैकेट, साड़ी, कंबल और चादरें कहां हैं? जनता अब इनके दफ्तरों में जा रही है और इनके नेताओं से लड़़ रही है। जो लोग दफ्तरों में जाते हैं उनका मुंह बंद कराने के लिए उसे पैसे और सामान दे देते हैं।

आपका वोट हीरे से भी कीमती, अपना वोट बिकने मत देना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब पता चला है कि एक-दो दिन से इन्होंने सोने की चैन बांटनी शुरू की है। सोने की चैन एक-दो कॉलोनियों में ही बंटी है और धीरे-धीरे बात फैल रही है कि सोने की चैन बंट रही है। इनके नेता सोने की चैन भी खा गए, वो भी नहीं बांटी। इनके नेता सभी की सोने की चैन खा गए। तो इनके नेता बताएं कि सारे पैसा, जैकेट, जूते, कंबल, साड़ी और सोने की चैन कहां गई? जनता में क्यों नहीं बांटी गई? इनके नेता खुलेआम कहते घूम रहे हैं कि हम दिल्ली वालों को तो खरीद लेंगे। हम दिल्ली वालों के वोट खरीद लेंगे। क्योंकि इन्हें दिख रहा है कि ये हार गए हैं। मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि ये जो बांट रहे हैं, वह सब ले लो। इनके दफ्तरों में जाकर लड़-झगड़कर ले लो। लेकिन किसी भी हालत में अपना वोट मत बिकने देना। हमारा वोट बहुत कीमती है। हमारे वोट हीरे से भी ज्यादा कीमती है।

दिल्ली की जनता से अपील, इनका सारा पैसा लुटवा दो, लेकिन इनको वोट मत देना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि आम आदमी पार्टी को वोट दो। मेरी जनता से अपील है कि पैसे, कंबल, साड़ी और चादर बांटने वाले को कतई वोट मत देना। ये देश के गद्दार हैं। ये देश को खरीद रहे हैं। इन्हें इतना अहंकार हो गया है कि इन्हें लगता है कि ये देश को खरीद सकते हैं। जो आपके वोट को पैसे बांटकर खरीदने की कोशिश करे, उनसे सब कुछ ले लो, इस बार उनका पैसा बर्बाद कर दो। जितना पैसा बांट रहा है, इनसे और पैसे खर्च करवाओ। इनका सारा पैसा लूटवा दो, लेकिन इन्हें वोट मत देना। इन्हें दिखा दो कि दिल्ली की जनता को खरीदा नहीं जा सकता है। इस बार इन पैसों वालों, बेईमानों और गुंडों को बता दो कि दिल्ली के लोग और उनका वोट बिकाऊ नहीं है। इस बार इन्हें दिखा दो कि भारत और भारत का जनतंत्र बिकाऊ नहीं है। भारत को खरीदने वाला अभी इस धरती पर पैदा नहीं हुआ है।

इस बार पैसे बांटने वालों को हरा कर दिल्ली की जनता देश में एक मिशाल पेश करेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस सिस्टम को बदलना है। सत्ता से पैसा, पैसे से सत्ता। सत्ता में आओ, बेईमानी से पैसा कमाओ और फिर वोट खरीद लो और चुनाव जीत लो। हम सब लोगों को इस सिस्टम को उखाड़ कर फेंकना है। दिल्ली की जनता इस बार पूरे देश को एक मिसाल पेश करेगी। दिल्ली शरीफों, अच्छे और सभ्य लोगों का शहर है। इन लोगों को लगता है कि ये दिल्ली के लोगों को खरीदेंगे। मैं दिल्ली के लोगों को कहना चाहता हूं कि इस बार दिखा दो कि आप बिकाऊ नहीं हो। अगर आम आदमी पार्टी का कोई उम्मीदवार पैसे या सामान बांटे तो उसे वोट मत देना, उसे भी हरा देना। हम यहां पर चुनाव जीतने या हराने के लिए नहीं आए हैं। हम देश को बदलने के लिए आए हैं। सड़ी गली व्यवस्था को बदलने के लिए आए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

1 November History

1 November History में छुपी हैं कई चौंकाने वाली घटनाएं

रविवार, 1 नवम्बर 2026
IMD November 2026 Rainfall Forecast

IMD November 2026 Rainfall Forecast: दक्षिण भारत में सूखे के आसार

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 1 November 2026

Breaking News Live Updates 1 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 November 2026

Aaj Ka Rashifal 1 November 2026 में छुपा आपकी किस्मत राज

रविवार, 1 नवम्बर 2026

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गाली-गलौज पार्टी वालों के पास बहुत बहुत पैसा हो गया है। अब इन्होंने अपने नेताओं को सोने की चैन बांटने को भेजी हैं। लेकिन इनके नेता बांट नहीं रहे। जो इनके दफ़्तर में जाकर इनसे लड़ता है, उसको चुप करने के लिए उसे दे देते हैं। आपको भी चैन चाहिए तो आप भी इनके दफ़्तर जाकर ले आइए। लेकिन अपना वोट मत बेचना। आपका वोट बेशक़ीमती है। आपका वोट आपका, आपके बच्चों का और देश का भविष्य तय करता है। जो पैसे और सोने की चौन दे रहा है, उसे किसी क़ीमत पर वोट मत देना। किसी को भी वोट दे देना लेकिन वोट ख़रीदने वाले को वोट मत देना। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि गाली-गलौज पार्टी के लोग दिल्ली की जनता को ख़रीदना चाहते हैं। वक्त आ गया है, इन बेईमानों को ये बताने का कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। इस देश का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चंडीगढ़ में 60 नई बसें! गुलाबचंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाई, पड़ोसी राज्यों के लिए बढ़ेगा कनेक्शन!

Next Post

बठिंडा में रेलवे सिग्नल पर सुसाइड! बिजली के तार से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1 November History

1 November History में छुपी हैं कई चौंकाने वाली घटनाएं

रविवार, 1 नवम्बर 2026
IMD November 2026 Rainfall Forecast

IMD November 2026 Rainfall Forecast: दक्षिण भारत में सूखे के आसार

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 1 November 2026

Breaking News Live Updates 1 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 1 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 November 2026

Aaj Ka Rashifal 1 November 2026 में छुपा आपकी किस्मत राज

रविवार, 1 नवम्बर 2026
BBMB Cadre

BBMB Cadre: पंजाब को मिलेंगी 2452 नौकरियां, कैबिनेट की मंजूरी

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Buddha Nallah

Buddha Nallah की सफाई को लेकर CM मान का बड़ा एक्शन, 15 दिन की डेडलाइन

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Next Post
sucide

बठिंडा में रेलवे सिग्नल पर सुसाइड! बिजली के तार से फांसी लगाकर युवक ने दी जान

aap

Maninder Singh और Jaspreet Kaur ने सर्वसम्मति से संभाली कमान, जल्द आएंगी करोड़ों की विकास योजनाएं!

haryana government logo

अभिभावकों के लिए चेतावनी: वैध तरीके से ही भेजें बच्चों को विदेश – राव नरबीर सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।