LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तुर्किए से भारतीय महिला अधिकारी की आई ये तस्वीर पूरी दुनिया में बनी चर्चा का विषय

तुर्किए से भारतीय महिला अधिकारी की आई ये तस्वीर पूरी दुनिया में बनी चर्चा का विषय

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
the news air

तुर्किए से भारतीय महिला अधिकारी की आई ये तस्वीर पूरी

104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तुर्किए और सीरिया में 6 फरवरी से लेकर अब तक भूकंप के 150 से अधिक झटके लग चुके हैं. 6 फरवरी को अहले सुबह भूकंप का पहला झटका लगा था और इसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसने तुर्किए और सीरिया को पूरी तरह से तबाह कर दिया. हजारों जिंदगियां काल के गाल में समा गईं. ऐसा नहीं है कि पहला भूकंप आने के बाद झटके आना थम गए हो, यहां इस दिन एक के बाद एक लगातार आफ़्टरशॉक्स आते रहे. इनमें से कई झटकों की तीव्रता तो 5.0 से अधिक थी.

इस भूकंप में 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. किसी ने अपने सर से पिता का साया खो दिया तो कितनी ही मां की आंचल सुनी हो गई. वर्तमान में राहत बचाव कार्य का काम चल रहा है. इस दौरान एक तुर्किए महिला का भारतीय सेना की एक महिला जवान को गले लगाते हुए और उसके गाल पर किस करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

यह फोटो ADGPI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है, जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “हम परवाह करते हैं”. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के शेयर किए जाने के साथ ही लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

पूरी तरह तहस नहस हुआ तुर्किए

दरअसल भूकंप की घटना के बाद एक तरफ जहां तुर्किए लगभग पूरी तरह तहस नहस हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ भारत समेत दुनिया के कई देश अपने आपसी रिश्ते, गिले-शिकवे को भुलाकर तुर्किए और सीरिया की मदद कर रहे हैं. 

भारत भी यहां मलवे में दबे लोगों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चला रहा. ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत अब तक मलबे में फंसे हजारों लोगों की जान बचाई जा चुकी है. भारतीय सैनिक तुर्किए के खंडहर से कइयों के अपने और सपने को निकाल रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर उसी वक्त की है. इस तस्वीर में तुर्किए की एक महिला भारतीय महिला सैनिक को किस देते नजर आ रही हैं. यह तस्वीर वाकई दिल जीतने वाली है.

तुर्किए

विश्व के कई देशों ने वहां राहत कार्यों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. 

तुर्किए में भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दोस्त के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक और वायरल वीडियो में एनडीआरएफ की टीम के जवानों द्वारा एक 6 साल के बच्ची को मलबे से बचाते हुए देखा जा सकता है. 

मलबे से निकाली गई बच्ची का नाम बेरेन है. इस वीडियो को गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है. उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, ‘हमें अपने एनडीआरएफ पर गर्व है.  तुर्किए में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय जवानों ने गजियांटेप शहर में एक छह साल की बच्ची बेरेन की जान बचाई. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का सबसे अग्रणी आपदा प्रतिक्रिया बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

अपने बच्चे को लेकर भागती महिला का वीडियो वायरल

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एलेप्पो शहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला एक छोटे से बच्चे को गोद में लिए भागती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के आसपास इमारतें गिर रही हैं.

वहीं हारिम के पास बेसनाया-सेने गांव में भूकंप से पहले और बाद के दृश्य में तबाही का मज़र देखा जा सकता है. यहां तेज़ी से राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

दफनाने की भी जगह नहीं

तुर्किए और सीरिया में भूकंप ने जो तबाही मचाई है उसके कारण मृतकों की संख्या लगातार बढ़ने से अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आ रही हैं. भीषण आपदा में इतने अधिक लोग मारे गए हैं कि उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है. ऐसे में अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं. मलबे के ढेर से निकाले गए सैकड़ों शवों को दफनाने के लिए तुर्किए के कहारनमारस शहर में गुरुवार (9 फरवरी) को देवदार के जंगलों के किनारे लंबी खाई खोदी गई. 

राहत और बचाव अभियान लगातार जारी

वहीं वहां पड़ रही ठंड ने बाधाओं को और बढ़ा दिया है. अंतर्राष्ट्रीय दल उपकरण और खोजी कुत्तों के साथ राहत और बचाव का काम लगातार कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र सहायता टीम ने गुरुवार (9 फरवरी) को तुर्किए के माध्यम से विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिम सीरिया में भी प्रवेश किया, जहां लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.

गृहयुद्ध के प्रभाव से सीरिया में मदद के प्रयास बाधित हुए हैं, जिसने देश को सरकार और विपक्षी नियंत्रण के क्षेत्रों में विभाजित कर दिया. हालांकि तुर्किए और सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों में बचावकर्मियों ने छोटे बच्चों सहित जीवित बचे लोगों को मलबे से बाहर निकालना जारी रखा.

Standing with Türkiye in this natural calamity. India’s @NDRFHQ is carrying out rescue and relief operations at ground zero.

Team IND-11 successfully retrieved a 6 years old girl from Nurdagi, Gaziantep today. #OperationDost pic.twitter.com/Mf2ODywxEa

— PIB – Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) February 9, 2023
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Farzi Review: नोटों के फर्जीवाड़े की इस कहानी में चमके हैं शाहिद कपूर और विजय सेतुपति, जानें क्या है खास

Next Post

Air Suvidha Form: चीन सहित इन 5 देशों के यात्रियों ‘एयर सुविधा फॉर्म’ की अनिवार्यता खत्म

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Mumbai Corona Update

Air Suvidha Form: चीन सहित इन 5 देशों के यात्रियों 'एयर सुविधा फॉर्म' की अनिवार्यता खत्म

LIC Plan

LIC Plan: एलआईसी जीवन अमर प्लान में करें इन्वेस्ट और पाए 10,00,000 रुपये, जानें डिटेल

India vs Australia Rohit Sharma Century

नागपुर टेस्ट में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।