LIVE | ...
शनिवार, 8 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 90 लाख के बजट में 17 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने बनाया था इस एक्टर को सुपरस्टार लेकिन वे नहीं थे पहली पसंद

90 लाख के बजट में 17 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने बनाया था इस एक्टर को सुपरस्टार लेकिन वे नहीं थे पहली पसंद

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 जुलाई 2023
in Breaking News, मनोरंजन
A A
0
90 लाख के बजट में 17 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने बनाया था इस एक्टर को सुपरस्टार लेकिन वे नहीं थे पहली पसंद
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिल्म की कहानी लिखी जाने से लेकर स्टारकास्ट तय करने तक ऐसे कई बड़े फैसले लिए जाते हैं जो फिल्म को हिट या फ्लॉप कराने में बड़ी भूमिका निभाती है. ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब किसी फिल्म डायरेक्टर ने किसी फिल्मी सितारे को ध्यान में रखकर किरदार बुना हो लेकिन बाद में उस किरदार को किसी और ने निभाया और फिल्म ब्लॉकबस्टर तक साबित हुई. कुछ ऐसा ही हुआ सुपरहिट फिल्म जंजीर के साथ.जी हां ज़ंजीर, जिसने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का नाम दिलाया और इंडस्ट्री में स्टारडम तक पहुंचाया. जंजीर में इंस्पेक्टर विजय खन्ना के किरदार का नाम कभी ज़हन में आता है  तो सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन का चेहरा ही नजर आता है. आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि बिग बी कभी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. आखिर किस फ़िल्मी सितारे की ना ने अमिताभ बच्चन को बना दिया सुपरस्टार. चलिए जानते हैं.

अमितभ बच्चन नहीं थे ज़ंजीर की पहली पसंद 

अमिताभ बच्चन को हिन्दी सिनेमा के महानायक का दर्जा दिया जाता है. आज उम्र के आठवें दशक में भी उनका जलवा उसी तरह कामय है. लेकिन बिग-बी की स्टारडम की यात्रा बड़ी ही रोचक है. ‘सात हिन्दुस्तानी’ से करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘आनंद’ में बाबू मोशाय के रूप में नोटिस तो कर लिया गया था, लेकिन स्टारडम अभी भी कोसों दूर थी. जिस ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि के जरिए अमिताभ आम सिने प्रेमी के दिल तक पहुंचे, वो छवि उन्हें मिली ‘जंजीर’ से. ये तो सभी जानते हैं कि इस फिल्म के बाद अमिताभ ने कभी मुड़कर नहीं देखा. लेकिन ये फिल्म अमिताभ को कैसे मिली इसकी भी एक दिलचस्प कहानी है. 90 लाख में बनी इस फिल्म ने उस वक्त 17 करोड़ की बम्पर कमाई की थी.

हेयर ऑयल की वजह से इस फिल्म स्टार ने कहा ‘ना’

यह भी पढे़ं 👇

August 8 History

August 8 History: आज के दिन Nixon ने छोड़ी थी कुर्सी, Galileo ने बदली थी दुनिया

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

शनिवार, 8 अगस्त 2026
SEO URL: breaking-news-live-updates-8-august

Breaking News Live Updates 8 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 8 अगस्त 2026

कहते हैं ये फिल्म प्रकाश मेहरा ने राजकुमार साहब को ऑफर की थी. राजकुमार बेहद मूडी किस्म के इंसान थे. फिल्म इंडस्ट्री में उसके अभिनय से भी ज्यादा चर्चा उनके एटीट्यूड की होती थी. राजकुमार ने ये कहते हुए फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया कि उन्हें प्रकाश मेहरा ने सिर में जो चमेली का तेल लगाया है उसकी गंध पसंद नहीं है. फिल्म के लिए धर्मेंद्र, देवानंद सहित कई सितारों के लिए कोशिश की गई, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बनी. बाद में फिल्म के लेखक सलीम-जावेद ने इस रोल के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया और ‘जंजीर’ अमिताभ की झोली में आ गिरी.

प्राण साहब को नचाना था टेढ़ी खीर

इस फिल्म के निर्माण को लेकर मुसीबतें कम नहीं थीं. प्राण साहब और अमिताभ पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म में प्राण पर एक गाना फिल्माया जाना था, जिसमें उन्हें नाचना भी था. प्राण नाचने को लेकर सहज नहीं थे. प्रकाश मेहरा को उन्हें मनाने के लिए उनके घर जाकर काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार प्राण इस गाने पर नाचने के लिए तैयार हुए. ‘यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी…’  ये गीत प्राण साहब के बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक में गिना जाता है.

एंग्री यंग मैन के किरदार को मिला विजय का नाम

जंजीर न केवल सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई, बल्कि इस फिल्म ने अमिताभ को एंग्री यंग मैन की पहचान और फिल्मी नाम ‘विजय’ दिया. बाद में अमिताभ की कई फिल्मों में उनका किरदार का नाम विजय ही रखा गया. फिल्म की दीवानगी की आलम ये रहा कि इसका हर किरदार आज भी लोगों के जेहन में हैं. इसी वजह से रामचरण तेजा व प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों के साथ फिल्म का रीमेक भी बनाया गया.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IMD ने महाराष्ट्र और गुजरात में जारी किया बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल और राजस्थान में…

Next Post

Raigad Landslide: रायगढ़ के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन से मरनेवालों की संख्या बढ़कर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 8 History

August 8 History: आज के दिन Nixon ने छोड़ी थी कुर्सी, Galileo ने बदली थी दुनिया

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

शनिवार, 8 अगस्त 2026
SEO URL: breaking-news-live-updates-8-august

Breaking News Live Updates 8 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Daily Horoscope 8 August 2026

Daily Horoscope 8 August 2026: आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? जानें शनिवार का पूरा राशिफल

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Punjab Employees Protest

Punjab Employees Protest: विधानसभा कूच पर वॉटर कैनन, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, DA-पेंशन की मांग पर टकराव

शुक्रवार, 7 अगस्त 2026
Next Post
Raigad Landslide | महाराष्ट्र: रायगढ़ में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 114 लोग अभी भी लापता | Navabharat (नवभारत)

Raigad Landslide: रायगढ़ के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन से मरनेवालों की संख्या बढ़कर...

Vivek Oberoi पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक्टर हुए करोड़ों की धोखाधड़ी के शिकार

Vivek Oberoi पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, एक्टर हुए करोड़ों की धोखाधड़ी के शिकार

भारी बारिश के कारण गिरी पोल्ट्री फार्म की दिवार, करीब 3 हजार मुर्गियां मरी - Dainik Savera

भारी बारिश के कारण गिरी पोल्ट्री फार्म की दिवार, करीब 3 हजार मुर्गियां...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।