LIVE | ...
गुरूवार, 9 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘ओवरवर्क’ की वजह से जान गंवाने वाली युवा सीए के पिता से शशि थरूर की ये बातचीत रुला देगी

‘ओवरवर्क’ की वजह से जान गंवाने वाली युवा सीए के पिता से शशि थरूर की ये बातचीत रुला देगी

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 21 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
ओवरवर्क
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 सितंबर (The News Air): केरल की 26 साल की एन्ना सेबेस्टियन पेरयिल की मौत जुलाई में कथित तौर पर काम के दबाव के चलते हार्ट अटैक से हो गई। एन्ना चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) थीं और पिछले चार महीने से पुणे स्थित ‘अर्न्स्ट एंड यंग’ (EY) के दफ्तर में काम कर रही थीं। उनकी मौत के बाद काम के घंटों और दबाव को लेकर बहस छिड़ गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हफ्ते में 40 घंटे काम का सुझाव दिया है।

मृतक की मां ने उठाए सवाल

एन्ना की मां अनीता ऑगस्टाइन ने EY इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी को पत्र लिखकर कंपनी में काम के ज्यादा घंटों के महिमामंडन पर सवाल उठाए हैं। थरूर ने एन्ना के पिता सिबी जोसेफ से भी बात की और संसद में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है। ईवाई ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह परिवार के संपर्क में है।

शशि थरूर ने कि एन्ना के पिता से बात
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद, शशि थरूर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि एन्ना का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। उन्हें यह हार्ट अटैक बड़ी ऑडिट फर्म में चार महीने तक लगातार सात दिन, 14 घंटे काम करने के बाद आया। थरूर ने कहा कि उन्होंने एन्ना के पिता के साथ बेहद भावुक और बातचीत की।

थरूर ने कहा, ‘उन्होंने (एन्ना के पिता ने) सुझाव दिया और मैं मान गया कि संसद में निजी क्षेत्र या सार्वजनिक, सभी वर्कप्लेस के लिए एक निश्चित कैलेंडर बनाया जाए, जो एक दिन में आठ घंटे और सप्ताह में पांच दिन से ज्यादा न हो। कांग्रेस सांसद ने लिखा, ‘वर्कप्लेस पर अमानवीयता को कठोर सजा और अपराधियों के लिए जुर्माने के साथ खत्म किया जाना चाहिए। मानवाधिकार वर्कप्लेस पर खत्म नहीं हो जाते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। अगला संसद सत्र दिसंबर में होने की उम्मीद है।

यह भी पढे़ं 👇

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026

‘बेटी को आधी रात तक करना पड़ता था काम’

एन्ना सेबेस्टियन पेरयिल के पिता ने इस हफ्ते मीडिया से बात की और बताया कि उनकी बेटी को रात में 12:30 बजे तक काम करना पड़ता था। सिबी जोसेफ ने कहा, ‘हमने उसे नौकरी छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन उसने जोर देकर कहा था कि इससे उसे इस पेशे में एक्सपीरियंस मिलेगा।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि कंपनी के सीनियर अधिकारियों के सामने काम के ज्यादा दबाव के मुद्दे को उठाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एन्ना ने मैनेजर से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने रात में भी काम करने पर जोर दिया।

कंपनी भी दी प्रतिक्रिया

परिवार ने आरोप लगाया कि कंपनी ने एन्ना की मां का लेटर वायरल होने के बाद ही प्रतिक्रिया दी। जोसेफ ने कहा, ‘हम कानूनी कार्रवाई करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी और को भी इसी तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़े। हम नहीं चाहते हैं कि ऐसी कॉर्पोरेट कंपनियों में शामिल होने वाले नए लोगों को ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़े।’

‘कंपनी से कोई भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ’

एन्ना की मां ऑगस्टाइन ने भी लेटर में कहा था कि कंपनी से उनके अंतिम संस्कार में कोई शामिल नहीं हुआ, जो परिवार को बहुत आहत करने वाला लगा। जैसे-जैसे यह मुद्दा बढ़ता गया, कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह जुलाई 2024 में एन्ना सेबेस्टियन के दुखद और असामयिक निधन से बहुत दुखी है।

कंपनी ने कहा कि वह भारत में फर्मों में लगभग 1 लाख लोगों के साथ काम करती है और एन्ना ने ऐसी ही एक फर्म एसआर बटलीबोई में चार महीने तक काम किया था। अकाउंटिंग कंपनी ने कहा, ‘मौत के बाद से कंपनी परिवार के संपर्क में है, उनकी मदद कर रही है, लेकिन अब एन्ना के परिवार ने कंपनी को पत्र लिखकर ‘अत्यधिक काम के बोझ’ के बारे में शिकायत की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

श्रीजेश एफआईएच पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 के लिए नामित

Next Post

आज राजधानी में गिरा तापमान, IMD ने दी जानकारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Farmer ID Problem

Farmer ID नहीं बनी तो नहीं मिलेगा PM Kisan! 1 लाख किसानों को झटका

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Woman

Delhi में महिलाओं को हर महीने ₹2,500! रक्षाबंधन से शुरू होगी योजना

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव! AI करेगा चयन, ग्राम सभा जरूरी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
OPS Update NPS Employees

8th Pay Commission से पहले OPS पर बड़ा अपडेट! NPS कर्मचारियों को राहत

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Yogini Ekadashi 2026

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई? जानें सही तारीख

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder नदी में बहे! Maharashtra में बड़ा हादसा, चेतावनी जारी

गुरूवार, 9 जुलाई 2026
Next Post
ओवरवर्क

आज राजधानी में गिरा तापमान, IMD ने दी जानकारी

सोशल मीडिया

औरैया में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ओवरवर्क

तिरुपति मंदिर लड्डू पर पूर्व मुख्य पुजारी का बड़ा खुलासा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।