नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (The News Air): रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सिद्धार्थ और जाह्नवी कपूर को लेकर थ्रिलर फिल्म बनाने की योजना थी, लेकिन अब यह रोमांटिक कहानी होगी। कहानी अलग-अलग संस्कृतियों से ताल्लुक रखने वाले लड़के और लड़की पर आधारित होगी। सिद्धार्थ दिल्ली के एक अमीर और हैंडसम बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे, जिसे केरल की जाह्नवी कपूर से प्यार हो जाता है। चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी, जब नॉर्थ के शाहरुख को साउथ की दीपिका से प्यार हो गया था।








