सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवान राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और

भगवान राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और

क्षेत्र की सीमाओं से परे है : पीएम मोदी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
भगवान राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे है : पीएम मोदी

भगवान राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे है : पीएम मोदी

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 18 जनवरी (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भगवान श्री राम, माता सीता और रामायण की बातें समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे हर एक व्यक्ति से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभियान के तहत गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने के बाद अपने संदेश में कहा कि सबसे मुश्किल कालखंड में भी त्याग, एकता और साहस दिखाने वाली रामायण, अनेक मुश्किलों में भी प्रेम की जीत सीखाने वाली रामायण पूरी मानवता को खुद से जोड़ती है। यही कारण है कि रामायण पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र रही है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों और विभिन्न संस्कृतियों में रामायण को लेकर एक उत्साह रहा है और पूरे विश्व में भगवान श्री राम, माता सीता और रामायण को बहुत गौरव से देखा जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा किआज श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए गए हैं। विश्व के अलग-अलग देशों में प्रभु श्री राम से जुड़े जो डाक टिकट पहले जारी हुए हैं, आज उनका एक एल्बम भी रिलीज हुआ है।

इस अवसर पर देश-विदेश के सभी राम भक्तों और सभी देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आप किसी डाक टिकट को जारी करते हैं और जब कोई इसे किसी को भेजता है तो वह सिर्फ पत्र या सामान नहीं भेजता, बल्कि वह सहज रूप से इतिहास के किसी अंश को भी किसी दूसरे तक पहुंचा देता है। डाक टिकट विचारों, इतिहास और ऐतिहासिक अवसरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी होते हैं। ये डाक टिकट केवल कागज का टुकड़ा नहीं हैं, ये केवल कला का कोई कार्य नहीं है बल्कि ये इतिहास की किताबों, कलाकृतियों के रूपों और ऐतिहासिक स्थलों के सबसे लघु रूप होते हैं, बड़े-बड़े ग्रंथों और विचारों के भी लघु रूप होते हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें पंचतत्वों की फिलॉसफी को भी भगवान राम के माध्यम से लघु रूप में दिखाया गया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, इंडोनेशिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और सिंगापुर सहित विश्व के अलग-अलग देशों में प्रभु श्री राम से जुड़े जारी हुए डाक टिकटों का एल्बम (पुस्तक) भी जारी करने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की पीढ़ी के युवाओं के लिए यह देखना बहुत रुचिकर होगा कि कैसे दुनिया के विभिन्न देश श्री राम पर आधारित, रामायण से जुड़े प्रसंगों पर आधारित डाक टिकट बहुत ही सम्मान और आत्मीयता के साथ जारी करते रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता लगता है कि प्रभु श्री राम किस तरह से भारत के बाहर भी उतने ही महान आदर्श हैं और विश्व की तमाम सभ्यताओं पर राम का कितना गहरा प्रभाव रहा है। आधुनिक समय में भी अनेक राष्ट्रों ने भगवान राम के चरित्र की सराहना की है। यह एल्बम इन सभी जानकारियों के साथ प्रभु श्री राम और माता जानकी की लीला कथाओं की एक संक्षिप्त सैर भी कराएगी।

उन्होंने कहा कि एक तरह से महर्षि वाल्मीकि का वह कथन आज भी अमर है जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक पृथ्वी पर पर्वत हैं, नदियां हैं, तब तक रामायण की कथा, श्री राम का व्यक्तित्व लोक-समूह में प्रचारित होता रहेगा।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर को समर्पित छह विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया जैसे देशों के अलावा संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठनों सहित 20 से अधिक देशों में प्रभु श्री राम से जुड़े जो डाक टिकट पहले जारी हुए हैं, उनका एक एल्बम ( 48 पेज की स्टाम्प पुस्तक ) भी रिलीज की है। डाक टिकट के डिज़ाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी, और मंदिर में एवं उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। इन विशेष 6 स्मारक डाक टिकटों में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एसीबी ने शिवसेना-यूबीटी विधायक राजन साल्वी के घर, कार्यालय पर मारे छापे

Next Post

शिवसेना (यूबीटी) ने की ‘खिचड़ी घोटाले’ में आदित्य ठाकरे के सहयोगी की ईडी की गिरफ्तारी की निंदा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
शिवसेना (यूबीटी) ने की 'खिचड़ी घोटाले' में आदित्य ठाकरे के सहयोगी की ईडी की गिरफ्तारी की निंदा

शिवसेना (यूबीटी) ने की 'खिचड़ी घोटाले' में आदित्य ठाकरे के सहयोगी की ईडी की गिरफ्तारी की निंदा

दिल्ली सीएम

विंध्य में भाजपा का जोर नए चेहरों पर होने की संभावना

दिल्ली में राजस्थान सीएम के कमरे में लगी आग, तुरंत काबू पाया गया

दिल्ली में राजस्थान सीएम के कमरे में लगी आग, तुरंत काबू पाया गया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।