LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - विंध्य में भाजपा का जोर नए चेहरों पर होने की संभावना

विंध्य में भाजपा का जोर नए चेहरों पर होने की संभावना

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, मध्य प्रदेश, सियासत
A A
0
दिल्ली सीएम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भोपाल, 18 जनवरी (The News Air) मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए दिग्गज नेताओं को क्लस्टर प्रभारी भी बना दिया गया है। राज्य का विंध्य वह इलाका है जहां भाजपा का नए चेहरों पर जोर रहने वाला है। इसकी वजह है दो सांसदों का विधानसभा चुनाव लड़ना।

राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं जिनमें से चार सीटें विंध्य क्षेत्र में है। इस क्षेत्र का क्लस्टर प्रभारी राज्य के उपमुख्यमंत्री और ब्राह्मण चेहरा राजेंद्र शुक्ला को बनाया गया है। शुक्ला का इस इलाके से गहरा नाता है और वह रीवा जिले से विधायक भी अरसे से चुने जा रहे हैं। विंध्य क्षेत्र की चारों लोकसभा संसदीय सीटों रीवा, सतना, सीधी और शहडोल पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के लिए इस इलाके का अगला चुनाव काफी अहम है, क्योंकि पार्टी ने सीधी की सांसद रही रीति पाठक को विधानसभा चुनाव लड़ाया और वह जीत गई।

वहीं सतना से सांसद गणेश सिंह को विधानसभा में मैदान में उतारा, मगर हार उनके खाते में आई। इस इलाके की रीवा लोकसभा सीट पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि यहां अब तक कुल 17 चुनाव हुए हैं इनमें से सात बार भाजपा जीती है तो वहीं छह बार कांग्रेस को जीतने का अवसर मिला है। इसके अलावा, दो बार निर्दलीय चुनाव जीते तो वही दो बार बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार जीता। यहां से सबसे ज्यादा नौ बार ब्राह्मण उम्मीदवार के खाते में जीत आई है। इस संसदीय सीट को ब्राह्मण बाहुल्य सीट माना जाता है।

बात हम सतना संसदीय सीट की करें तो यह सीट पिछड़े वर्ग की मानी जाती है। यहां अब तक कुल 15 चुनाव हुए हैं, जिनमें से सात बार पिछले वर्ग के व्यक्ति ने जीत की जिसमें छह बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का उम्मीदवार जीता जबकि दो बार अल्पसंख्यकों के खाते में जीत आई।

इस संसदीय क्षेत्र में 45 फ़ीसदी से ज्यादा पिछड़े वर्ग की आबादी है। यहां से गणेश सिंह वर्तमान में सांसद हैं, मगर वे विधानसभा का चुनाव हार गए। ऐसे में पार्टी नए चेहरे की तलाश में है।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

बात सीधी संसदीय क्षेत्र की करें तो यहां कुल 18 चुनाव हुए जिनमें से छह बार कांग्रेस को जीत मिली जबकि भाजपा को नौ बार जीत मिली। यह संसदीय सीट ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग के प्रभाव वाली मानी जाती है। यही कारण रहा कि इन वर्गों के 17 उम्मीदवार चुनाव जीते। यहां से सांसद रही रीति पाठक विधानसभा का चुनाव जीत गई हैं, लिहाजा यहां नया चेहरा मैदान में होगा ही।

बात शहडोल संसदीय क्षेत्र की करें तो यह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है और यहां इस वर्ग का खासा प्रभाव भी है। यहां से वर्तमान में बीजेपी की सांसद हिमाद्री सिंह हैं। इस क्षेत्र के बीते 10 चुनाव पर गौर करें तो पता चलता है कि दो बार कांग्रेस के खाते में जीत आई तो बाकी आठ बार बीजेपी का व्यक्ति निर्वाचित हुआ।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विंध्य भाजपा का मजबूत गढ़ है और विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने यहां बड़ी बढत हासिल की है। इन स्थितियों में पार्टी का सबसे ज्यादा जोर दो सीटों पर रहने वाला है और वह है सीधी व सतना। सीधी की सांसद अब विधायक बन गई हैं और सतना के सांसद को विधानसभा का चुनाव हारना पड़ा है। सीधी जहां ब्राह्मण क्षत्रिय प्रभाव की सीट है तो वहीं सतना पिछड़े वर्ग की। पार्टी अगर विंध्य क्षेत्र की सीटों पर सक्षम और जातीय गणित को ध्यान में रखकर उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो राह बहुत आसान हो सकती है। इसकी वजह भी है क्योंकि विंध्य जातीय राजनीति का केंद्र है। यह पिछड़े वर्ग की राजनीति का असर है और यह इलाका उत्तर प्रदेश से भी सटा हुआ है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शिवसेना (यूबीटी) ने की ‘खिचड़ी घोटाले’ में आदित्य ठाकरे के सहयोगी की ईडी की गिरफ्तारी की निंदा

Next Post

दिल्ली में राजस्थान सीएम के कमरे में लगी आग, तुरंत काबू पाया गया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
दिल्ली में राजस्थान सीएम के कमरे में लगी आग, तुरंत काबू पाया गया

दिल्ली में राजस्थान सीएम के कमरे में लगी आग, तुरंत काबू पाया गया

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए नासाउ काउंटी स्टेडियम जल्द होगा तैयार

टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए नासाउ काउंटी स्टेडियम जल्द होगा तैयार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।