LIVE | ...
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ये हैं OTT की 7 लोकप्रिय वेब सीरीज, जिनके तीसरे सीजन का फैंस कर रहे इंतजार, जानें कब होगी रिलीज

ये हैं OTT की 7 लोकप्रिय वेब सीरीज, जिनके तीसरे सीजन का फैंस कर रहे इंतजार, जानें कब होगी रिलीज

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
ये हैं OTT की 7 लोकप्रिय वेब सीरीज, जिनके तीसरे सीजन का फैंस कर रहे इंतजार, जानें कब होगी रिलीज
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Best upcoming web series 2023: ऑटीटी प्लेटफार्म की संख्या बढ़ती जा रही है. नए प्लेटफार्म लॉन्च हो रहे हैं और प्रतिस्पर्धि प्लेटफार्म भी विकसित किए जा रहे हैं. अब ऑटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अधिकतर ऑरिजिनल कंटेंट बन रहे है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है. बीते कुछ सालों में ओटीटी की दुनिया में कई ऐसे सीरीज आए है, जिसे दर्शकों ने खूब पसन्द किया. कुछ आगामी वेब सीरीज के अलावा ऐसे कई लोकप्रिय वेब सीरीज है, जिसके तीसरे सीजन का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट में पंचायत 3, मिर्जापुर 3, दै फैमिली मैन 3, दिल्ली क्राइम जैसे सीरीज शामिल है.

1. द फैमिली मैन 3

मनोज बाजपेयी अभिनीत द फैमिली मैन 3 का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे है. पहले दोनों सीजन सुपरहिट रहे थे और इसे दर्शकों ने खासा पसन्द किया था. पिछला सीजन एक कठिन मोड़ पर समाप्त हुआ था और अब देखना है कि अगला सीजन क्या नये ट्विस्ट लेकर आता है. रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन शो संभवतः 2023 में रिलीज होगा. इडिंयन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया था, मैं बहुत जल्द ही काट्रैक्ट प्राप्त करने जा रहा हूं और तारीखें अंतिम रूप से तय हो जाएंगी. मुझे विश्वास है कि हम इस साल के अंत तक शूटिंग शुरू कर देंगे. उसके बाद इसे आने में और आठ महीने लगेंगे. मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि मैं एक बार फिर श्रीकांत तिवारी की पोशाक पहनने जा रहा हूं.

द फैमिली मैन 3 में कौन-कौन होंगे?

द फैमिली मैन 3 में इस बार भी लीड एक्टर्स पिछले सीजन से अपने किरदार निभाते रहेंगे. मनोज बाजपेयी सीरीज के अंडरकवर पुलिस वाले और मुख्य नायक श्रीकांत तिवारी के रूप में लौट सकते हैं. श्रीकांत के वफादार साथी जेके तलपदे के रूप में शरिब हाशमी की वापसी की उम्मीद है. प्रियामणि श्रीकांत की पत्नी सुचित्रा तिवारी के रूप में लौट सकती हैं, जबकि अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा अपने बच्चों धृति और अथर्व के रूप में अपने-अपने किरदार निभा सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ कन्फर्म नहीं बताया. बता दें कि पहले सीजन की शूटिंग मुख्य रूप से मुंबई, दिल्ली और कश्मीर में हुआ था, जबकि सीजन 2 की शूटिंग चेन्नई, लंदन, मुंबई और दिल्ली में हुई थी.

2. पंचायत 3

यदि आपने पंचायत वेब सीरीज देखा है, तो आप जरूर इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे होंगे. अभिषेक त्रिपाठी के रूप में जितेंद्र कुमार को फिर से ग्रामीण परिवेश में कई मुद्दों का सामना करना पड़ेगा. पंचायत सीजन 3 इस साल के अंत तक या अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. बता दें कि पंचायत 2 यह फुलेरा के स्थानीय लोगों के जीवन में आने वाले प्रॉब्लम के बारे में है. पंचायत 2 ओटीटी पर सबसे हिट शो में से एक है, इसकी सफलता का श्रेय शानदार कलाकारों और निर्माता के दृष्टिकोण को जाता है. पंचायत 2 में हर किरदार – नीना गुप्ता के रूप में मंजू देवी, रघुवीर यादव के रूप में बृजभूषण दुबे, चन्दन रॉय के रूप में विकास, फैजल मलिक के रूप में प्रहलाद पांडे या बिस्वाजीत सरकार के रूप में प्रदीप, और अन्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

पंचायत के बारे में जानें ये बात

पंचायत में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका निभाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत 2 के लिए एक्टर ने प्रति एपिसोड 50,000 रुपये की फीस ली है. जी न्यूज के अनुसार, 8 एपिसोड के लिए उन्होंने कुल 4 लाख रुपये लिए थे. जितेंद्र ने गॉन केश, चमन बहार, जादूगर जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है. आखिरी बार वो फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में अमन त्रिपाठी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके अपोजिट आयुष्मान खुराना थे. हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी.

3. मिर्जापुर 3

हिट शो मिर्जापुर के पिछले सीजन का प्रीमियर दिसंबर 2020 में हुआ था. इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि मिर्जापुर सीजन 3 का प्रीमियर 2023 में होगा. हालांकि रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है. अली फजल ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सीजन 3 की शूटिंग के समापन की घोषणा की. टीम के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप साझा करते हुए, अली ने लिखा, “मेरी सबसे प्रिय और प्रिय टीम, मिर्ज़ापुर की दुनिया में आपके द्वारा दिए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मिर्जापुर सीजन 3 मेरे लिए अन्य दो सीजन की तरह एक बहुत अलग यात्रा रही है.

मिर्जापुर सीजन 3 में कौन-कौन होंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिर्जापुर सीजन 3 में पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अली फजल, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग शामिल हैं. जी के मुताबिक सीजन 3 में फर्जी एक्टर भुवन अरोड़ा भी नजर आएंगे. मिर्जापुर 3 के अभिनेताओं के अपडेट ने तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. हाल ही में, विजय वर्मा ने एक अपडेट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने स्क्रीन के सामने अपनी एक तस्वीर साझा की और उल्लेख किया कि उन्होंने डबिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है. अभिनेता ने लिखा था, “डबिंग किए हैं, तैयार रहिए.” बता दें कि पिछले साल अली द्वारा साझा की गई एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में, यह पता चला था कि सीजन 3 की कुछ शूटिंग गोवा में हुई है.

मिर्जापुर की कहानी

वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था. इसकी कहानी ऐसे मोड़ पर आकर खत्म हुई थी, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी. फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे, जैसे क्या अली फजल द्वारा अभिनीत गुड्डु भैया, नए शासक के रूप में सिंहासन पर कब्जा करने में सफल रहे या क्या पंकज त्रिपाठी द्वारा अभिनीत कालीन भैया, अपनी शक्ति बनाए रखने में कामयाब होंगे. ऐसा अनुमान है कि मिर्जापुर का आगामी सीजन वापसी और बदले के इर्द-गिर्द होनेवाला है. कालीन भैया अपनी कुर्सी पाने का फिर से प्रयास करेंगे. दर्शक एक्शन और रहस्य से भरी एक रोमांचक कहानी की उम्मीद कर सकते हैं.

4. अपहरण सीजन 3

अपहरण सीजन 3 का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. सीरीज़ रुद्र श्रीवास्तव नाम के एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अरुणोदय सिंह ने निभाया है. फैंस को उम्मीद है कि तीसरा सीजन में कुछ नया और अनोखा होगा. ‘अपहरण’ प्यार, एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर कहानियों पर आधारित है.

5. आर्या 3

भारतीय ओटीटी पर बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक, आर्या को दर्शकों ने काफी पसन्द किया. इसमें सुष्मिता सेन ने अहम भूमिका निभाई. तीसरा सीजन काफी खास होने वाला है. यह सीरीज आर्या नाम की एक महिला पर आधारित है जिसके पति और बेटे की हत्या कर दी जाती है, क्योंकि वह अनजाने में अवैध ड्रग व्यापार की खतरनाक दुनिया में प्रवेश कर जाती है. वेब सीरीज उसकी यात्रा दिखाती है जब वह अपने परिवार की रक्षा करने और अपने पति की मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए आपराधिक अंडरवर्ल्ड से मुकाबला करती है. इसमें चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया और नमित दास जैसे कलाकार हैं.

आर्या 3 की शूटिंग हो गई है पूरी

सुष्मिता सेन अपनी डिज्नी+हॉटस्टार सीरीज आर्या के आगामी सीजन को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. अभिनेत्री अपने एक्शन गेम को एक पायदान ऊपर ले जा रही है क्योंकि इस बार वह केवल बंदूकों से ही नहीं, बल्कि तलवारों का इस्तेमाल करके भी अपने दुश्मनों को खत्म करेगी. कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आर्या 3 के सेट से कलारीपयट्टू में प्रशिक्षण की कुछ झलकियां शेयर की थी. सुष्मिता ने 4 जून को आर्या 3 की शूटिंग पूरी कर ली है. एक्ट्रेस ने ‘आर्या 3’ के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया था. पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “और, यह खत्म हो गया! आर्या 3.

6. मिसमैच्ड

मिसमैच्ड के डिंपल और ऋषि, उर्फ प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ ने कुछ महीने पहले एक पोस्ट से फैंस को बताया था कि इसका तीसरा सीजन जल्द आएगा. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “हम अभी तक अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए हम आपके लिए वापस आ रहे हैं! #मिसमैच्डS03.” पहले सीजन का प्रीमियर 20 नवंबर, 2020 को हुआ, जबकि दूसरी सीरीज का प्रीमियर 14 अक्टूबर, 2022 को हुआ था.

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

7. दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम की मुख्य अभिनेत्री शेफाली शाह ने भी नेटफ्लिक्स इंडिया की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, “मैडम सर दिल्ली क्राइम सीजन 3 के साथ वापस आ रही हैं, केवल @netflix_in पर.” बता दें कि एमी पुरस्कार विजेता सीरीज दिल्ली क्राइम में शेफाली के अलावा रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग ने अहम भूमिका निभाई. शेफाली ने एक इंटरव्यू में कहा था, कि इस शो ने एक अभिनेता और एक व्यक्ति के रूप में उनके लिए कई चीजें बदल दी. दिल्ली क्राइम ने आसानी से मेरे जीवन, मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ है. यह मेरे सीखने का दौर रहा है. इसने वास्तव में मेरे लिए चीजें बदल दी हैं, यहां तक कि एक व्यक्ति के रूप में भी. एक्ट्रेस पिछली बार ह्यूमन, डार्लिंग्स (2022), जलसा (2022), डॉक्टर जी (2022) और दिल्ली क्राइम 2 जैसे शोज में नजर आ चुकी है. दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डायरिया पसार रहा पैर: DC बोलीं- लोग घबराएं नहीं; रोकधाम के लिए सेहत विभाग कर रहा 24 घंटे काम

Next Post

Recipe Tips: आप भी दिन में लंच के समय बना सकते है अनार का रायता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
Recipe Tips: You can also make Pomegranate Raita during lunch time

Recipe Tips: आप भी दिन में लंच के समय बना सकते है अनार का रायता

लुटेरे

लुटेरे से भिड़ी महिला: हाथापाई के दौरान हवाई फायर कर भागा; लूटपाट के इरादे से दुकान में घुसा था

UP ATS की पूछताछ में सीमा हैदर ने किया बड़ा खुलासा, कहा -सचिन के अलावा भी भारत में कई लोगों से था संपर्क

UP ATS की पूछताछ में सीमा हैदर ने किया बड़ा खुलासा, कहा -सचिन के अलावा भी भारत में कई लोगों से था संपर्क

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।