बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग उठी है

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग उठी है

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
A A
0
Supriya Shrinate and Kangana Ranut
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Supriya Shrinate: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया है. वहीं कंगना को प्रत्याशी बनाने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट किया जिसके बाद से पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. श्रीनेत के पोस्ट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से रनौत के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, हालांकि बाद में पोस्ट को हटा दिया गया.

एनसीडब्ल्यू ने की कार्रवाई की मांग : एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने  सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखकर श्रीनेत और अहीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अपने पोस्ट में शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है. सुप्रिया श्रीनेत और अहीर ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी. ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है. रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं सुप्रिया के खिलाफ रनौत ने भी श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं और हर महिला सम्मान की हकदार है.

राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर : कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है. मातृशक्ति के अपमान से पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश गुस्से में है. कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.

यह भी पढे़ं 👇

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

#WATCH | On Congress leader Supriya Shrinate's objectionable post on BJP candidate from Mandi, Kangana Ranaut, LoP Himachal Pradesh Assembly, Jairam Thakur says, "…BJP is working towards taking legal action in this matter. It has become the Congress' habit to insult women-… pic.twitter.com/UpEja0IHrY

— ANI (@ANI) March 26, 2024

नारी शक्ति का अपमान : वहीं, मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर हमला किया है. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और आईटी सेल प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने एक सोमवार को एक अशोभनीय पोस्ट के जरिए नारी शक्ति का अपमान किया है. यह सिर्फ कंगना रनौत या किसी खास महिला का अपमान हैं यह पूरे हिमाचल प्रदेश का अपमान है. उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र बन गया है, चाहे कितना भी कर लें वह जो बहाने बनाती है, सच तो यह है कि जब तक हमने इस पर आपत्ति नहीं जताई तब तक पोस्ट को हटाया नहीं गया. उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

#WATCH | Delhi: On Congress leader Supriya Shrinate's objectionable post on BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut, BJP leader Shehzad Poonawalla says, "Yesterday, Congress national spokesperson and IT cell head Supriya Shrinate insulted the 'Nari Shakti' through an indecent… pic.twitter.com/RbBwxKQD2q

— ANI (@ANI) March 26, 2024

 

सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई : बीजेपी की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन करने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट हटा लिया. साथ ही सफाई भी दी. श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच रखने वाले किसी शख्स ने एक बिल्कुल घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि अब पोस्ट को हटा दिया गया है. जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता होगा कि मैं एक महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी.

क्या था सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट : गौरतलब है कि सुप्रिया श्रीनेत के अकाउंट से कंगना के खिलाफ जो अभद्र पोस्ट हुआ था उस पोस्ट में कंगना रनौत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा..? इस पोस्ट के बाद काफी बवाल हुआ. पोस्ट डालते ही विवाद शुरू हो गया था. वहीं, बीजेपी ने श्रीनेत पर काउंटर अटैक किया साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी कार्रवाई की मांग की. 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Virat और Karthik ने दमदार पारियों की बदौलत 4 विकेटों से पंजाब किंग को हराया

Next Post

Big Breaking: पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी लोकसभा का चुनाव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
PAN Aadhaar Link

PAN Aadhaar Link: 1 अप्रैल से पैन कार्ड हो सकता है बंद, तुरंत जानें बचाव का तरीका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Patanjali Wellness Haridwar

Patanjali Wellness Haridwar: मानसिक अशांति का बेहतरीन इलाज, योग-उपचार का अनोखा संगम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
IRCTC Ticket Cancellation Rules

IRCTC Ticket Cancellation Rules: 1 अप्रैल से बदले नियम, जानें कितना कटेगा चार्ज

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Bank Locker Rules

Bank Locker Rules: वित्त मंत्री का बड़ा बयान, कोई नहीं देख सकता सामान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: प्रीमियम डीजल ₹1.50 महंगा, आम आदमी को झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Sunil Jakhar, Congress High Command Notice To Former Punjab President

Big Breaking: पंजाब में BJP अकेले लड़ेगी लोकसभा का चुनाव

20 करोड़ में बनी, 200 करोड़ कमाए...साउथ की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

20 करोड़ में बनी और 200 करोड़ कमा लिए…साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।