गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अलग स्किन टाइप के लिए होता है अलग तरह का फेशियल

अलग स्किन टाइप के लिए होता है अलग तरह का फेशियल

जानिए घर पर कैसे किया जा सकता है सही फेशियल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, हेल्थ
A A
0
अलग स्किन टाइप के लिए होता है अलग तरह का फेशियल, जानिए घर पर कैसे किया जा सकता है सही फेशियल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फेशियल स्किन के लिए एक बेहद स्वस्थ और बेहतर माना जाने वाला ट्रीटमेंट है। जिसके ज्यादातर महिलाएं हर माह पार्लर जाना पसंद करती हैं। फेशियल न केवल स्किन की डीप क्लींजिंग कर उसे तरोताजा करता है, बल्कि आपको मेंटली रिलैक्स भी करता है। पर जब आप पार्लर जाती होंगी, तो यकीनन आपसे यह सवाल पूछा जाता होगा कि कौन सा फेशियल? जी हां, यह एक ऐसा सवाल है जिसे लेकर ज्यादा महिलाएं कन्फ्यूज रहती हैं। अगर आप भी अपने लिए सही फेशियल नहीं चुन पा रहीं हैं, तो आइए जानते हैं आपकी स्किन के लिए कौन सा फेशियल रहेगा बेहतर। साथ ही यह भी कि आप घर पर कैसे कर सकती हैं एक परफेक्ट फेशियल (how to do facial at home)।

जरूरी है अपने स्किन टाइप को पहचानना 

फेशियल करने के लिए ब्यूटी थैरेपिस्ट को सबसे पहले अपनी क्लाइंट का स्किन टाइप पहचानना होता है। उसके बाद स्किन टाइप के हिसाब से ये निर्णय लेना होता है कि आखिर किस स्किन पर कौनसी फेशियल करनी चाहिए क्योंकि फेशियल के भी क्लासिक, क्लासिक नार्मल और फ्लावर फेशियल, अरोमाथेरेपी फेशियल, गैल्वेनिक फेशियल, गोल्ड फेशियल, डायमंड फेशियल जैसे कई अलग-अलग प्रकार होते है।

यहां जानिए अलग-अलग स्किन टाइप के लिए कुछ खास फेशियल 

1 ऑयली स्किन के लिए क्लासिक फेशियल ?

क्लासिक फेशियल में मैनुअल और तमाम नई तरह के गैजेट्स से क्लींजिंग, टोनिंग, मसाज, मास्क और प्रोटेक्शन किया जाता है। इस प्रक्रिया में वाइब्रेटर या गैल्वेनिक गैजेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। साथ ही क्लासिक फेशियल करते वक़्त यह याद रखना होता है कि अगर स्किन ऑयली है तो चेहरे पर क्रीम की मालिश नहीं करनी चाहिए। चेहरे पर क्लींजिंग ट्रीटमेंट डीप पोयर क्लींजिंग मेथड्स और एक्सफोलिएशन के साथ दिए जाते हैं और ब्लैकहेड्स भी निकाले जाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: 24 अप्रैल को देहरादून में बड़ी बैठक, होगा फैसला

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Punjab Rainfall

Punjab Rainfall: बेमौसम बारिश से पंजाब में तबाही, 1.25 लाख एकड़ फसल बर्बाद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: लेबनान में 254 की मौत, इजराइल के हमले जारी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Assembly Elections 2025

Assembly Elections 2026: केरल, असम, पुदुचेरी में मतदान शुरू, टॉप 10 खबरें

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
2 क्लींजिंग के लिए क्लासिक नॉर्मल फेशियल ?

क्लासिक नॉर्मल फेशियल में, चेहरे की पूरी तरह से साफ़-सफाई की जाती है और उसके बाद, एक फेशियल मसाज भी दी जाती है, जो स्किन को हाइड्रेट करती है और स्किन के सपोर्टिव टिश्यू को भी मजबूत बनाती हैं।

ऐसा करने से लंबे समय तक स्किन काफी मुलायम और चिकनी बनी रहती है। क्लासिक नॉर्मल फेशियल में विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार चेहरे और गर्दन पर भी ट्रीटमेंट किया जाता है। इसके साथ ही आंखों के आसपास की स्किन काफी पतली और नाजुक होती है, इसलिए वहां सही दिशा में अंगुलियों को चलाते हुए हल्के हाथ से मालिश की जाती है । अलग-अलग जगह पर अलग-अलग स्ट्रोक, मूवमेंट, दिशा और दबाव दिया जाता है।

वहीं चेहरे की मालिश के दौरान ब्लड सर्कुलेशन होता है इसलिए चेहरे के ट्रीटमेंट के समय, विशेष गैजेट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस प्रक्रिया में मास्क का इस्तेमाल किया जाता है और स्किन को टोंड कर के कोल्ड कंप्रेस भी किया जाता है। जिसके बाद प्रोटेक्शन क्रीम भी लगाई जाती है।

जानिए आपके लिए क्यों जरूरी है फेशियल 

इन सभी फेशियल के कई शारीरिक और मनोवैज्ञानिक फायदे हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, झुर्रियों और झाइयों जैसे उम्र बढ़ने के संकेत भी चेहरे पर नहीं दिखते। साथ ही स्किन और मांसपेशियों दोनों को ही टोंड किया जाता है। फेशियल कराने से स्किन के साथ-साथ पूरी बॉडी को आराम मिलता है, जिससे तनाव व थकान में कम होती है।

अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ट्रैक करें! हेल्थशॉट्स ऐप डाउनलोड करें

25 साल की उम्र के बाद हर महिला को हफ्ते में एक बार फेशियल जरूर कराना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनकी स्किन सुंदर बनी रहेगी और साथ ही चेहरे पर उम्र बढ़ने के संकेत भी नहीं दिखेंगे।

इस तरह आप घर पर भी कर सकती हैं फेशियल

1 पहले खुद को तैयार करें 

फेशियल के लिए जरूरी कि आप पार्लर ही जाएं। अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहतीं और होम फेशियल करना चाहतीं हैं तो सबसे पहले एक हेडबैंड या स्कार्फ लें, इसे माथे के ठीक ऊपर, हेयरलाइन के साथ रखें और गर्दन के ठीक ऊपर यानि पीछे की तरफ बांधे, इससे बालों को नुकसान नहीं होता है।

2 स्किन को क्लीन करें 

इसके बाद आप अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करें और स्किन टाइप के हिसाब से क्लींजर चुनें। इसे चेहरे पर लगाएं और इसके साथ रूई के फाहे को गीला करें और पानी निचोड़ लें। इसके बाद चेहरे की सफाई के लिए फेशियल स्क्रब लगाएं। यह फेशियल स्क्रब ऑयली स्किन और ब्लैकहेड्स के लिए बहुत अच्छा होता है। स्किन पर धब्बे, फुंसी, मुंहासे, रैशेज या फोड़े-फुंसियां होने पर स्क्रब का इस्तेमाल न करें।

aap ghar par bhi kar sakti hai facial
घर पर भी कर सकती हैं फेशियल | चित्र : अडोबी स्टॉक
3 नरिशिंग क्रीम लगाएं 

अगर आपकी स्किन रूखी या सामान्य है तो नरिशिंग क्रीम लगाएं। इसके बाद बाहरी व ऊपर की ओर स्ट्रोक का इस्तेमाल करके स्किन की मालिश करें। ऐसा करते हुए ध्यान रखें कि स्किन खिंचनी नहीं चाहिए। अगर आपकी स्किन भी ऑयली है तो नॉरिशिंग क्रीम लगाने से बचे।

4 सबसे अंत में फेस मास्क 

इसके बाद फेस मास्क लगाएं और 20 से 30 मिनट के बाद फेस मास्क को पानी से धो लें। फिर रूई के फाहे को ठंडे गुलाब जल में भिगोकर स्किन को साफ करें। गुलाब जल के पैड से स्किन को थपथपाएं इससे स्किन टोन होती है। ऐसा करने से स्किन के पोर्स बंद होते हैं और स्किन चमकदार रहती है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CM योगी का अखिलेश पर तंज, बोले- चांदी के चम्मच से खाने वाले गरीबों की पीड़ा क्या समझेंगे

Next Post

ऑपरेशन CASO के दौरान 2,10,000ml अवैध शराब, 9120 लीटर लाहन और 2 चालू भट्टिया बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: 24 अप्रैल को देहरादून में बड़ी बैठक, होगा फैसला

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Punjab Rainfall

Punjab Rainfall: बेमौसम बारिश से पंजाब में तबाही, 1.25 लाख एकड़ फसल बर्बाद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: लेबनान में 254 की मौत, इजराइल के हमले जारी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Assembly Elections 2025

Assembly Elections 2026: केरल, असम, पुदुचेरी में मतदान शुरू, टॉप 10 खबरें

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Iran US Ceasefire

Iran US Ceasefire: टूटा सीजफायर तो भड़के ट्रंप, हॉर्मुज फिर बंद

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: घर का सपना होगा पूरा, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

गुरूवार, 9 अप्रैल 2026
Next Post
ऑपरेशन CASO के दौरान 2,10,000ml अवैध शराब, 9120 लीटर लाहन और 2 चालू भट्टिया बरामद

ऑपरेशन CASO के दौरान 2,10,000ml अवैध शराब, 9120 लीटर लाहन और 2 चालू भट्टिया बरामद

5G Mobile Under 15000: ये हैं 15000 रुपये में आने वाले 5जी स्मार्टफोन, Redmi से लेकर Samsung तक शामिल

5G Mobile Under 15000: ये हैं 15000 रुपये में आने वाले 5जी स्मार्टफोन

Govt ready for discussion on Manipur | मणिपुर मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, 'सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष चर्चा होने दे और सच्चाई सामने आने दें' |

Amit Shah on Sedition : मोदी सरकार ने खत्म किया अंग्रेजो के जमाने के 3 कानून

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।