शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तब रूस में हीटवेव के तांडव से गई थी 56 हजार की जान

तब रूस में हीटवेव के तांडव से गई थी 56 हजार की जान

चेन्नै एयर शो हादसे ने याद दिला दी 14 साल पहले की वो घटना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
A A
0
तब रूस में हीटवेव के तांडव से गई थी 56 हजार की जान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (The News Air): रविवार का दिन चेन्नै वालों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं था। भारतीय वायुसेना का एयर शो देखने के लिए उमड़ी भीड़ में से किसी को कोई इल्म ही नहीं था कि अगले पल उनके साथ क्या होने वाला है। वायुसेना के इस एयर शो का लुत्फ सब लेना चाहते थे, यही वजह रही कि मरीन बीच पर एक समय पर 15 लाख पब्लिक जमा हो गई। एयर शो खत्म होने के बाद जो भगदड़ मची उसने 5 जिंदगियां छीन लीं, 90 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। चेन्नै में कल दोपहर हुए इस हादसे की एक और वजह चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी या कहें हीट स्ट्रोक भी थी।यह किसी से छिपा नहीं है कि तमिलनाडु की राजधानी में पारा कितना हाई रहता है, अभी बाकी राज्यों में भी गर्मी खूब पड़ रही है। हालांकि दुनिया में बेतहाशा गर्मी या हीट स्ट्रोक से मौतों का यह कोई पहला मामला नहीं है। भारत के सबसे अच्छे दोस्त रूस के लिए साल 2010 किसी काले इतिहास से कम नहीं था। उस साल हीट वेव और गर्मी के तांडव ने रूस में कुल 56 हजार लोगों की जान ले ली थी। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के बाकी हिस्सों में भी हीट स्ट्रोक मौतों का कारण बनता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

रूस में बना था रिकॉर्ड
भारत को रूस का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। साल 2010 में रूस में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाने के साथ हजारों जिंदगियां ले ली थीं। रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय ने बताया था कि साल 2010 में हीट वेव और भयंकर गर्मी से कुल 56 हजार लोगों की जान गई थी। उस साल जुलाई में रूस में 14500 और अगस्त में 41300 लोगों की जान चली गई थी। रूस में तब 44 दिनों तक हीटवेव चली थी। इससे लोगों को पाचन तंत्र और कैंसर से भी लोग जूझ रहे थे।

सबसे ज्यादा मौतें यूरोप में
अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की बात कर लेते हैं। WHO की वेबसाइट पर 2000 से 2019 के बीच की गई एक स्टडी छपी थी। इस स्टडी में पाया गया कि गर्मी से हर साल दुनिया भर में 48900 मौतें होती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 45 फीसदी मौतें केवल एशिया में होती हैं। दूसरे स्थान में यूरोप है जहां 36 फीसदी लोगों की जान जाती है। दो साल पहले 2022 में यूरोप में अकेले 61672 लोगों की मौत भीषण गर्मी से हुई थी।

चेन्नै में भी गर्मी बनी फैक्टर
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में रविवार दोपहर वायुसेना का एयर शो होना था। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एयर शो हुआ। इस शो को देखने के लिए देखते-देखते 15 लाख जमा हो गए। एयर शो को देखने के लिए उमड़ी इस भीड़ ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। सबकुछ ठीक था लेकिन असली मसला एयर शो खत्म होने के बाद हुआ। चिलचिलाती धूप से परेशान लोग जब एकाएक छूटे तो भगदड़ मच गई। अभी तक 5 लोगों की जान चुकी है और 90 के ऊपर लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मरने वालों में एक को चलते-चलते हार्ट अटैक आया, अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। लोग इस कड़ी धूप में 2-3 घंटे तक खड़े थे। कुछ तो कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटा पहले ही पहुंच गए थे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ईडी ने आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर छापा मारा

Next Post

मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

मतगणना से एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

8 STOCKS जो आपके पैसे को बना सकते हैं कई गुना, सिर्फ 1 साल में

8 STOCKS जो आपके पैसे को बना सकते हैं कई गुना, सिर्फ 1 साल में

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।