गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी का मामला एक हफ्ते से भी कम समय में सुलझाया;

शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी का मामला एक हफ्ते से भी कम समय में सुलझाया;

3.6 किलो चोरी की चांदी समेत चार गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़/खन्ना, 22 अगस्त (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत, खन्ना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक हफ्ते से भी कम समय में मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

यह ऑपरेशन चंडीगढ़ पुलिस, बटाला पुलिस, ऊधम सिंह नगर पुलिस, उत्तराखंड और लखनऊ पुलिस के सहयोग से सफल हुआ।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ रिंकू, निवासी सिंधी झाला, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड; रवि कुमार निवासी महिंदपुर, रोपड़; हनी निवासी महिंदपुर, रोपड़ और राजीव कुमार उर्फ सोनी निवासी कुमारपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 4:30 बजे अज्ञात व्यक्ति शिवपुरी मंदिर की छत से खिड़कियों के माध्यम से अंदर दाखिल हुए और विभिन्न सोने-चांदी के गहने, जिनमें चांदी का गागर (जो शिवलिंग महाराज के ऊपर रखा हुआ था), शिवलिंग महाराज पर रखी माला, कृष्ण महाराज की चांदी की बांसुरी, चांदी के मुकुट और मंदिर की सभी मूर्तियों के सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। इसके अलावा, उन्होंने शिवलिंग महाराज का अपमान भी किया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खन्ना की पुलिस टीमों ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मंदिर में चोरी की गई 3.63 किलो चांदी बरामद है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में लूटपाट की योजना बना रहा था, जिसे नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ जारी है और और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएसपी खन्ना अश्विनी गोटियाल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस केस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और केस की जांच नवीनतम वैज्ञानिक-तकनीकी और मानव प्रयासों के साथ की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि चोरों का एक अंतरराज्यीय गिरोह मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में चोरी करता है। प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, खन्ना पुलिस की विशेष टीमों ने पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में छापेमारी की और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से दिल्ली से पहले आरोपी रेशम सिंह उर्फ रिंकू को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा, चंडीगढ़ पुलिस की मदद से आरोपी रवि कुमार को चंडीगढ़ से और आरोपी हनी को रोपड़ से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के एक साथी यूपी के अलीगढ़ के उटावला के एक और आरोपी मोहित की पहचान कर ली है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरों का यह गिरोह चोरी की चांदी और सोने के गहने एक जौहरी राजीव कुमार उर्फ सोनी को बेचता था, जिसे तुरंत इस मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया और बाद में लखनऊ (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी की वारदातों से संबंधित खुलासे होने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि उक्त जौहरी पर पहले भी चोरी के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी गोटियाल ने बताया कि इस मामले की अब तक की गई जांच से यह बात सामने आई है कि चोरों के इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों में कई धार्मिक स्थलों पर चोरियां की हैं और इन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना सिटी खन्ना में भारतीय दंड संहिता (बी एन एस) की धारा 331(4), 305 और 299 के तहत मामला नंबर 124 दिनांक 15.08.2024 दर्ज किया गया था, जबकि जौहरी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आईपीसी की धारा 317(2) को जोड़ दिया गया है।

Previous Post

गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं दुष्यंत चौटाला, जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं : डॉ. संदीप पाठक

Next Post

डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए “आरंभ” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Dr. Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Aman Arora

मंत्री अमन अरोड़ा ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।