शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पूरा मामला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को..

पूरा मामला आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को..

लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए राजनीति से प्रेरित है: सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 3 जनवरी 2024
A A
0
सौरभ भारद्वाज
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चुनाव के समय ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को समन भेजना एक राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है: सौरभ भारद्वाज

बार-बार पूछने के बावजूद भी ईडी ने यह स्पष्ट नहीं किया है, कि अरविंद केजरीवाल को गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है या आरोपी के तौर पर : सौरभ भारद्वाज

देर-सबेर ही सही मनीष सिसौदिया निर्दोष साबित होंगे और रिहा होंगे: सौरभ भारद्वाज

भ्रष्टाचार के आरोपी सभी विपक्षी नेता भाजपा में शामिल होते ही बरी हो जाते हैं : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 3 जनवरी (The News Air) पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा जारी समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए वरिष्ठ आप नेता एवं कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि यह आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डालकर चुनाव प्रचार से दूर रखने की साजिश है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि बार-बार पूछने के बावजूद अब तक न तो ईडी और न ही केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वे किस हैसियत से अरविंद केजरीवाल जी को तलब कर रहे हैं। “न तो वह गवाह है, न ही आरोपी, बावजूद इसके ईडी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है I समन भेजने की टाइमिंग पर भी सवाल उठते हैं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब सभी पार्टियां और खुद केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है ताकि मुख्यमंत्री प्रचार नहीं कर सके I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तर्क देते हुए प्रश्न पूछा कि जब करीब डेढ़ साल से जांच चल रही है तो ईडी को अब मुख्यमंत्री से पूछताछ करने की नौबत क्यों आ रही है I उन्होंने कहा कि “आरोपपत्र दाखिल करने के बाद इस स्तर पर अरविंद केजरीवाल जी को क्यों बुलाया जा रहा है? डेढ़ साल से ईडी की जांच चल रही है, अब डेढ़ साल बाद उन्हें इसकी याद आई है I उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब केंद्र सरकार और ईडी को देना चाहिए I

यह भी पढे़ं 👇

SAD Leaders Join

SAD Leaders Join: पट्टी में सुखबीर बादल के सामने सैकड़ों सरपंच-पंच SAD में शामिल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Punjab Water Royalty Rajasthan

Punjab Water Royalty Rajasthan: सुखबीर बादल ने CM Mann को लगाई फटकार, कहा- 2016 प्रस्ताव पर कार्रवाई करो

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Guru Ravidas Bani Study Center

Guru Ravidas Bani Study Center: Punjab में जल्द शुरू होगा 500 छात्रों वाला विश्व स्तरीय केंद्र

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Manish Sisodiya

Manish Sisodia Anti-Drug Mission: “नशा माफिया से टक्कर नहीं ले सकते तो ‘आप’ छोड़ दो”: सिसोदिया

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

मंत्री भारद्वाज ने कहा कि हर कोई जानता है कि वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसौदिया को लगभग एक साल से गिरफ्तार किया हुआ है, परंतु ईडी आज तक अदालत में मनीष सिसोदिया जी के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। उन्होने कहा कि “मनीष जी देर-सवेर ही सही निर्दोष साबित होंगे और रिहा होंगे। ये बात केंद्र सरकार भी जानती है, इसलिए सोचा जा रहा है कि किसी तरह इस मामले में अब अरविंद केजरीवाल जी को फंसा लिया जाए I

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी नेताओं को किसी न किसी बहाने से गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अतीत में भ्रष्टाचार के आरोपी विपक्षी पार्टियों के नेता, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही बेदाग हो जाते हैं। “हम सब देख रहे हैं कि देश में सभी विपक्षी दलों के नेताओं को किसी न किसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है और हर दिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ बड़े मामले हमारे सामने आ रहे हैं, लेकिन कोई ईडी, सीबीआई उनसे कोई पूछताछ नहीं कर रही है, कोई गिरफ्तारी नहीं हो रही है I

कुछ ऐसे राजनीतिक नेताओं का उदाहरण देते हुए, जिनके भाजपा में शामिल होने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था, श्री भारद्वाज ने कहा, “जिन बड़े नेताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार अभियान चलाया, चाहे वह सुवेंदु अधिकारी हों, हेमंत बिस्वा सरमा हों, पेमा खांडू, नारायण राणे, छगन भुजबल, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल हों और भाजपा ने कहा कि इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा, परंतु इनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही यह सभी लोग आरोप मुक्त हो गए और इनके खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई बंद हो गई I

श्री भारद्वाज ने कहा कि यह पूरा का पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए प्रायोजित है I

Previous Post

टीएमसी में अंदरूनी कलह बढ़ी, विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम पर बोला हमला!

Next Post

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीलम आज़ाद की याचिका की खारिज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SAD Leaders Join

SAD Leaders Join: पट्टी में सुखबीर बादल के सामने सैकड़ों सरपंच-पंच SAD में शामिल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Punjab Water Royalty Rajasthan

Punjab Water Royalty Rajasthan: सुखबीर बादल ने CM Mann को लगाई फटकार, कहा- 2016 प्रस्ताव पर कार्रवाई करो

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Guru Ravidas Bani Study Center

Guru Ravidas Bani Study Center: Punjab में जल्द शुरू होगा 500 छात्रों वाला विश्व स्तरीय केंद्र

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Manish Sisodiya

Manish Sisodia Anti-Drug Mission: “नशा माफिया से टक्कर नहीं ले सकते तो ‘आप’ छोड़ दो”: सिसोदिया

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Dhruv Rathee Video

Dhruv Rathee Video: ‘AAP’ ने पंजाब में स्क्रीन लगाकर दिखाया ‘फर्जी शराब घोटाले’ का सच

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Gangsters Te War

‘Gangsters Te War’: 2 महीनों में 15 हजार गिरफ्तार, 309 हथियार बरामद, पंजाब में बड़ा एक्शन

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीलम आज़ाद की याचिका की खारिज

महुआ मोइत्रा

लोकसभा से निष्कासन के खिलाफ महुआ मोइत्रा की...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।