LIVE | ...
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एम. ओ. यू. का समय बीता, निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब से उद्योगपतियों के साथ दिल से समझौते होंगे

एम. ओ. यू. का समय बीता, निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब से उद्योगपतियों के साथ दिल से समझौते होंगे

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, बिज़नेस
A A
0
MoUs obsolete, we are signing MoDS with industrialists to give fillip to industry

MoUs obsolete, we are signing MoDS with industrialists to give fillip to industry

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • एम. ओ. डी. एस. पवित्र समझौता है जो पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए आपसी विश्वास और उत्साह पर आधारित होगा
  • मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समाप्ति समारोह की अध्यक्षता की
  • निवेश सम्मेलन में अपने तौर पर हिस्सा लेने के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद किया
  • उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय साल की हर तिमाही को अलग-अलग क्षेत्रों के बारे सम्मेलन करवाने का ऐलान

एस. ए. एस नगर (मोहाली), 24 फरवरी (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य में मैमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम. ओ. यू.) का समय अब बीत चुका है और पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार उद्योगपतियों के साथ निवेश के लिए मैमोरंडम ऑफ दिल से ( एम. ओ. डी. एस.) करेगी।

प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दूसरे दिन समाप्ति के मौके पर उद्योगपतियों के इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि एम. ओ. डी. एस सीधे तौर पर दिल से किया पवित्र समझौता है और पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए आपस में पूर्ण विश्वास और उत्साह होना लाज़िमी है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की बाज़ू मरोड़ कर ज़बरदस्ती समझौते करने की पहली प्रथा अब ख़त्म हो गई है। भगवंत मान ने कहा कि आज राज्य में बड़े स्तर पर औद्योगीकरण को यकीनी बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोग राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने के लिए अपने बलबूते आए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियाँ अपने लक्ष्य के अनुसार राज्य में विस्तार की संभावनाएं तलाश रही हैं। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य में तरक्की और खुशहाली आयेगी और नौजवानों के लिए रोज़गार के नये मौके पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि उद्योग को और बढ़ावा देने के लिए हर साल राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय साल की हर तिमाही में अलग-अलग क्षेत्रों पर आधारित सम्मेलन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के राह पर डालना समय की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि यह राज्य में उद्योगों के क्षेत्रीय विकास को अपेक्षित बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने पंजाब को तरक्कीपसन्द, प्रगतिशील और खुशहाल राज्य बनाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि उद्योग के सक्रिय सहयोग के साथ इस कार्य को जल्दी सम्पूर्ण किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि पहले दिन से ही उनका मनोरथ नौजवानों के लिए अधिक से अधिक नौकरियाँ पैदा करना है जिससे उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगा कर उनको नशों से दूर किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि उद्योगपतियों को राज्य में बिताऐ गए समय का यादगारी तजुर्बा हासिल होगा। मुख्यमंत्री ने उनको राज्य की प्रमुख विशेषताओं जैसे कि व्यापार करने में सुविधा और सबसे अनुकूल व्यापारिक माहौल के तजुर्बे को दूसरे राज्यों में अपने साथियों तक पहुँचाने के लिए राज्य के दूत बनने के लिए कहा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य को देश का औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए इसमें अधिक से अधिक निवेश को यकीनी बनाना है।

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ने इनवैस्ट पंजाब को इस समागम की सफलता के लिए बधाई भी दी। उन्होंने डिप्टी कमिशनरों को भी बधाई दी, जिन्होंने इस समागम को बड़े स्तर पर सफल बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर सख़्त मेहनत की। भगवंत मान ने राज्य में निवेश करने के लिए बड़ी संख्या में आए उद्योगपतियों का धन्यवाद भी किया।

राज्य की उपलब्धियों को दर्शाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए यहाँ सबसे अधिक अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण क्षेत्र का केंद्र है जो फ़ार्मा, आई. टी. और अन्य क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करता है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का ध्यान व्यापार करने की सुविधा को यकीनी बनाने के साथ-साथ कारोबार करने की गति और तेज करने पर भी है जिसके लिए ज़रुरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य को विश्व भर में ‘स्वास्थ्य देखभाल’ के केंद्र के तौर पर उभारने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब में मेडिकल शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पाँच सालों में 16 नये मेडिकल कालेजों का निर्माण करने का फ़ैसला किया है जिससे राज्य में मेडिकल कालेजों की कुल संख्या 25 हो जायेगी, जिससे यह यकीनी बनाया जायेगा कि राज्य के हरेक जिले में एक मेडिकल कालेज हो। भगवंत मान ने कहा कि एक तरफ़ यह विद्यार्थियों को मानक मैडीकल शिक्षा प्रदान करेगा और दूसरी तरफ़ लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने कल्पना की कि राज्य सरकार की तरफ से स्थापित किये जा रहे 117 स्कूल आफ एमिनेंस पंजाब के विद्यार्थियों को अकादमिक क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्कूल विद्यार्थियों को नयी दिशा देकर उनके जीवन को बदलने के लिए अहम साबित होंगे। भगवंत मान ने कहा कि स्कूल आफ एमिनेंस क्लास की बेहतर सहूलतें और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस हैं जिससे विद्यार्थियों को सांसारिक स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाया जा सके।

इससे पहले इनवेस्टमैंट प्रमोशन मंत्री अनमोल गगन मान ने इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री की तरफ से राज्य में उद्योग को उत्साहित करने के लिए किये जा रहे यत्नों की सराहना की। उन्होंने समागम को सुचारू ढंग से करवाने के लिए सभी आधिकारियों विशेष तौर पर प्रमुख सचिव दलीप कुमार और सी. ई. ओ. इनवैस्ट पंजाब के. के. यादव का धन्यवाद भी किया। अनमोल गगन मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब के हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास देखने को मिलेगा।

राज्य सभा मैंबर विक्रमजीत साहनी ने अपने संबोधन में उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से पहलकदमियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अहम फ़ैसले लिए हैं। विक्रमजीत साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास राज्य को प्रगतिशील पंजाब बनाने की दूरदर्शी पहुँच और लगन है।

इससे पहले प्रमुख सचिव निवेश प्रोत्साहन दलीप कुमार ने इस मौके पर उपस्थित प्रमुख शख्सियतों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने जी. एस. टी. में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली औद्योगिक इकाईयों की भी सराहना की। भगवंत मान ने उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए उत्तम कारगुज़ारी के लिए संगरूर के डिप्टी कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे को भी सम्मानित किया। उन्होंने बेहतर कारगुज़ारी के लिए गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल और बरनाला के डिप्टी कमिश्नर पूनम दीप कौर को भी सम्मानित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अनियमितताओं के कारण राइस मिल के खिलाफ एफ.आइ.आर दर्ज़

Next Post

5वां प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन 2023

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
Progressive Punjab Investor Summit 2023

5वां प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन 2023

Kuldeep Singh Dhaliwal

गुरु ग्रंथ साहिब को ढाल बनाकर पुलिस पर हमला किया गया, पंजाब पुलिस ने संयम से काम लिया जो सराहना योग्य

Sports goods industry to be strengthened

खेलों के समान के उद्योग को और मज़बूत किया जायेगा : मीत हेयर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।