LIVE | ...
गुरूवार, 25 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले की कहानी

अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले की कहानी

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 23 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
अमृतपाल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना (The News Air) खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार होने के 36 दिन बाद सरेंडर करना चाहता था। हालांकि पंजाब पुलिस को इनपुट मिला था कि उसके सरेंडर और भीड़ जुटने से माहौल बिगड़ सकता है इसलिए उसे आनन-फानन में सुबह 6.45 बजे ही गिरफ्तार कर लिया गया। मोगा से पुलिस उसे सीधे बठिंडा ले गई और वहां से स्पेशल फ्लाइट में असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया। सबके मन में सवाल है कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से ठीक पहले क्या हुआ? वह कौन सा किरदार है, जिसके जरिए अमृतपाल ने सरेंडर की बात की। इस खबर में इन्हीं सवालों के जवाब जानिए….

पहले पढ़िए.. वह किरदार, जिसके जरिए सरेंडर करने आया
अमृतपाल ने सरेंडर करने के लिए अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे से संपर्क किया। जसबीर रोडे मोगा जिले के रोडे गांव से ताल्लुक रखते हैं और जरनैल सिंह भिंडरांवाला के भतीजे हैं। भिंडरांवाला का गांव रोडे ही है। अमृतपाल ने रोडे से कहा कि वह सरेंडर करना चाहता है।

सूत्रों के मुताबिक रोडे ने सबसे पहले सेंट्रल एजेंसियों से संपर्क करने की कोशिश की। जब वहां से रिस्पांस नहीं मिला तो पंजाब पुलिस से तालमेल किया गया। पुलिस अफसरों के साथ बातचीत में तय हुआ कि अमृतपाल रविवार को रोडे गांव में ही सरेंडर करेगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस से पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद जसबीर रोडे ने अमृतपाल से रात में ही गांव पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद अमृतपाल रात में ही रोडे गांव पहुंच गया। इसके बाद तय प्लान के मुताबिक सरेंडर के लिए दिन निकलने का इंतजार किया जाने लगा। अमृतपाल की प्लानिंग थी कि वह रविवार दोपहर में समर्थकों की भीड़ के बीच सरेंडर करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

june_25_historical

25 June History: कस्टर की आखिरी लड़ाई से लेकर माइकल जैक्सन की मौत तक

गुरूवार, 25 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 25 जून 2026
Monsoon

Southwest Monsoon 2026: सब-हिमालयी बंगाल में 27-28 जून को अत्यधिक भारी बारिश

गुरूवार, 25 जून 2026
Breaking News Live Updates 25 June 2026

Breaking News Live Updates 25 June 2026: Big Headlines, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 25 जून 2026
रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस की टीम।

रोडे गांव से अमृतपाल को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस की टीम।

माहौल बिगड़ने की आशंका बनी तो सुबह ही पहुंच गई पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल के सरेंडर का प्लान फाइनल होने के बाद इंटेलिजेंस विंग को इनपुट मिला कि अगर अमृतपाल को भीड़ के बीच सरेंडर करने का मौका दिया गया तो माहौल बिगड़ सकता है। उसके समर्थक बवाल कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद पंजाब पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए और रविवार अलसुबह ही रोडे गांव के आसपास पुलिस फोर्स इकट्‌ठा कर ली गई।

सुबह 6 बजे सीनियर अफसर भी रोडे गांव के बाहर पहुंच गए और यह कन्फर्म होते ही कि अमृतपाल गांव में ही है, पूरे गांव को घेर लिया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के कुछ अफसर सादी वर्दी में गांव के अंदर दाखिल हुए।

अमृतपाल को रोडे गांव में बने इसी गुरुद्वारा संत खालसा से पकड़ा गया। यह गुरुद्वारा उसी जगह बना है जहां जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था।

अमृतपाल को रोडे गांव में बने इसी गुरुद्वारा संत खालसा से पकड़ा गया। यह गुरुद्वारा उसी जगह बना है जहां जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था।

पुलिस को देख पाठ करने लगा अमृतपाल
सुबह 6 बजे के आसपास अमृतपाल को भी पता चल गया कि पुलिस सरेंडर का मौका नहीं देते हुए उसे सीधे अरेस्ट करने जा रही है। उसे पता था कि उस पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) का केस लगा है इसलिए उसे सीधे असम भेज दिया जाएगा।

जसबीर सिंह रोडे बताते हैं कि सुबह अमृतपाल ने खुद अपनी किट तैयार की। चोला बदला। चप्पल पहनी। जरूरी सामान रखा और रोडे गांव के संत खालसा गुरुद्वारे की तरफ चला गया। रोडे गांव में जिस जगह जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था, उसी जगह को संत खालसा गुरुद्वारे में तब्दील किया गया है। गुरुद्वारे पहुंचने के बाद अमृतपाल ने जरनैल सिंह भिंडरांवाला की फोटो के सामने बैठकर पाठ शुरू कर दिया। उसके बाद वहीं से उसने संगत को संबोधित भी किया। अमृतपाल ने गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर से कहा कि उसकी गिरफ्तारी कभी भी की जा सकती है। उसने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उसका पिछले महीनेभर में साथ दिया था।

इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारी गुरुद्वारे के बाहर इंतजार करते रहे।

रोडे गांव में बने संत खालसा गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तस्वीर के सामने बैठा अमृतपाल।

रोडे गांव में बने संत खालसा गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तस्वीर के सामने बैठा अमृतपाल।

पंजाब पुलिस के IG हेडक्वार्टर डॉ. एसएस गिल ने चंडीगढ़ में मीडिया को बताया कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया था। जब पुलिस को अमृतपाल के गुरुद्वारे में होने का पता चला तो पुलिस अफसर सादी वर्दी में वहां पहुंचे। सुबह 6.45 बजे अमृतपाल के गुरुद्वारे से बाहर आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त अमृतपाल गुरुद्वारे के अंदर पाठ कर रहा था और लोगों को संबोधित कर रहा था, उस वक्त पुलिस के अधिकारी बाहर खड़े थे। गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा की वजह से वह उसे पकड़ने के लिए अंदर नहीं गए।

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते IG डॉ. सुखचैन सिंह गिल।

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते IG डॉ. सुखचैन सिंह गिल।

अमृतपाल की गिरफ्तारी या सरेंडर, जसबीर रोडे ने क्या कहा…
अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि अमृतपाल सिंह शनिवार रात को रोडे गांव में आए थे। मुझे पुलिस से पता लगा कि वह आज गिरफ्तारी दे रहे हैं, गिरफ्तारी से पहले मैं उनसे मिला। अमृतपाल ने मुझसे कहा कि वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद संगत को संबोधित करेंगे। खुद ही संगत को पूरे हालात के बारे में बताएंगे और मर्जी से गिरफ्तारी देने की बात कहूंगा। 18 मार्च को फरार होने के बाद 36 दिनों तक गिरफ्तारी न देने के क्या कारण रहे, यह भी खुद बताऊंगा।

रोडे के अनुसार, सुबह अमृतपाल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, पाठ किया। फिर अपनी किट तैयार की। चोला और परना पहना। चप्पलें ली। तैयारी के बाद वह गुरुद्वारे गए। वहां लोगों को गिरफ्तारी में देरी का कारण बताया और उसके बाद बाहर निकलकर गिरफ्तारी दी।

रोडे ने कहा कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने जैसी कोई बात नहीं है, उन्होंने खुद सरेंडर किया है। अगर पुलिस पकड़ती तो फिर वह संगत को संबोधित कैसे करते?।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे। जसबीर सिंह रोडे जरनैल सिंह भिंडरांवाला के भतीजे हैं।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे। जसबीर सिंह रोडे जरनैल सिंह भिंडरांवाला के भतीजे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इजरायल में PM को बचाने वाला कानून पारित होने से भड़की जनता, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Next Post

बिहार में भी शुरू हुई ‘मिट्टी में मिला देंगे’ की राजनीति, BJP नेता सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के CM नीतीश कुमार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

june_25_historical

25 June History: कस्टर की आखिरी लड़ाई से लेकर माइकल जैक्सन की मौत तक

गुरूवार, 25 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 25 जून 2026
Monsoon

Southwest Monsoon 2026: सब-हिमालयी बंगाल में 27-28 जून को अत्यधिक भारी बारिश

गुरूवार, 25 जून 2026
Breaking News Live Updates 25 June 2026

Breaking News Live Updates 25 June 2026: Big Headlines, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 25 जून 2026
rashifal

25 जून 2026 Rashifal: निर्जला एकादशी पर जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गुरूवार, 25 जून 2026
Iran Travel Advisory

Iran Travel Advisory: भारत ने कहा – फिलहाल टालें ईरान की यात्रा

बुधवार, 24 जून 2026
Next Post
Bihar | बिहार में भी शुरू हुई 'मिट्टी में मिला देंगे' की राजनीति, BJP नेता सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के CM नीतीश कुमार | Navabharat (नवभारत)

बिहार में भी शुरू हुई 'मिट्टी में मिला देंगे' की राजनीति, BJP नेता सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के CM नीतीश कुमार

Bengal Rape Case  | बंगाल: लड़की का शव पुलिस ने सड़क पर घसीटा, परिवार का आरोप- रेप के बाद किया मर्डर, BJP ने किया Video शेयर | Navabharat (नवभारत)

Bengal Rape Case: लड़की का शव पुलिस ने सड़क पर घसीटा, परिवार का आरोप- रेप के बाद किया मर्डर

Moneycontrol

क्या एलॉन मस्क के पिता हैं पन्ना खदान के मालिक, साबित करने वाले को दिया जाएगा 1 मिलियन डॉगकॉइन का ईनाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।