शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - बुज़ुर्गों की दफ़्तर जाने की परेशानी अब खत्म! मान सरकार ने लॉन्च किया ‘सेवा पोर्टल’

बुज़ुर्गों की दफ़्तर जाने की परेशानी अब खत्म! मान सरकार ने लॉन्च किया ‘सेवा पोर्टल’

3.15 लाख बुज़ुर्गों को अब घर बैठे मिलेगा पेंशन

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
Cm Mann
110
SHARES
735
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 4 नवंबर (The News Air) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के लगभग 3.15 लाख पेंशनरों के लिए पेंशन सेवाओं को अधिक सुचारू, सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस पोर्टल, https://pensionersewa.punjab.gov.in। का उद्देश्य पेंशन वितरण मामलों की प्रक्रिया को स्वचालित बनाना और पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान करना है।

पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पोर्टल की शुरुआत में पेंशनरों को छह प्रमुख सेवाएँ प्रदान की जाएंगी, जिन में जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, उत्तराधिकारी मॉड्यूल के जरिए पेंशन को पारिवारिक पेंशन में परिवर्तित करने के लिए आवेदन देना,लीव ट्रैवल कंसेशन (एल.टी.सी.) के लिए आवेदन करना, शिकायत निवारण मॉड्यूल के माध्यम से पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करना,प्रोफाइल अपडेट मॉड्यूल के जरिए व्यक्तिगत जानकारी में संशोधन करना,ई-के.वाई.सी. सत्यापन की सुविधा लेना, ‘जीवन प्रमाण’ मोबाइल ऐप एंड्रॉइड फोन पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aadhaar.life और एप्पल फोन पर https://apps.apple.com/in/app/jeevanpramaan/id6736359405 से डाउनलोड की जा सकती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। पेंशनर आधार प्रमाणीकरण सुविधा के माध्यम से ई-के.वाई.सी. पूर्ण कर ‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने मोबाइल फोन, पीसी या लैपटॉप के माध्यम से लॉगिन करके घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन सेवाओं का लाभ नज़दीकी सेवा केंद्रों, संबंधित बैंक शाखाओं या ज़िला कोषालय कार्यालयों के माध्यम से भी लिया जा सकता है। इसके अलावा होम डिलीवरी सेवा का विकल्प भी उपलब्ध है।

यह भी पढे़ं 👇

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit: कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, विश्व स्तरीय बनेगा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab

Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab: 4 साल में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां दीं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Dengue Prevention 2026

Punjab Dengue Prevention 2026: डेंगू केस 23,389 से घटकर 4,981, मौतें 55 से सिर्फ 8

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

विदेशों में रहने वाले पेंशनरों की स्थिति स्पष्ट करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि फिलहाल यह पोर्टल केवल भारत के भीतर ही लागू है, इसलिए विदेशी पेंशनरों को प्रारंभिक चरण में ई-के.वाई.सी. पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एन.आर.आई. पेंशनरों के लिए ई-के.वाई.सी. सुविधा को जल्द ही सक्षम किया जाएगा। तब तक विदेशी पेंशनर पहले की तरह मैनुअल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराते रहेंगे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वीकार किया कि कुछ पेंशनरों को प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस पर तुरंत सहायता और समाधान उपलब्ध कराने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेज़रीज़ एंड अकाउंट्स, पेंशन और नई पेंशन स्कीम में एक ‘वार रूम’ स्थापित किया गया है।

इसके साथ ही, शिकायतों के त्वरित निपटान हेतु तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — 1800-180-2148, 0172-2996385, 0172-2996386 — जो सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि ज़िला कोषालयों, बैंकों और सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को इस पोर्टल के संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रणाली पहले ही सफलतापूर्वक परीक्षण चरण पूरा कर चुकी है, जिससे राज्यभर में इसके पूर्ण कार्यान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ज़ोर देकर कहा “हमारे पेंशनर हमारा सम्मान हैं।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध और संवेदनशील है।
‘पेंशनर सेवा पोर्टल’ इस दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है, जो राज्य के सभी पेंशनरों को समय पर, सटीक और परेशानी-मुक्त सेवाएँ उपलब्ध करवाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभिनव पहल से पंजाब के लाखों पेंशनरों को राहत मिलेगी और उनकी ज़िंदगी अधिक सरल और सम्मानजनक बनेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘सीएम दी योगशाला’ ने रचा इतिहास; 2 लाख लोग रोज़ाना कर रहे मुफ़्त योग,

Next Post

पराली प्रबंधन में मोगा में बदलाव की मिसाल – मान सरकार के नेतृत्व में SSP और DC खेतों में सक्रिय”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit

CM Bhagwant Mann Bathinda Visit: कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, विश्व स्तरीय बनेगा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab

Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab: 4 साल में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां दीं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Dengue Prevention 2026

Punjab Dengue Prevention 2026: डेंगू केस 23,389 से घटकर 4,981, मौतें 55 से सिर्फ 8

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Urban Development

Punjab Urban Development: ₹1,300 करोड़ की सड़कें, रिकॉर्ड राजस्व और बड़े सुधार

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann on Raghav Chadha: “समझौता कर चुके हैं चड्डा”, समोसे-पिज्जा पर तंज

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
पराली प्रबंधन में मोगा में बदलाव की मिसाल – मान सरकार के नेतृत्व में SSP और DC खेतों में सक्रिय”

पराली प्रबंधन में मोगा में बदलाव की मिसाल - मान सरकार के नेतृत्व में SSP और DC खेतों में सक्रिय”

Sudan Famine

Sudan Famine से उजड़ा देश, लोग खा रहे जानवरों की खाल और सूखी घास

Kartik Purnima 2025

Kartik Purnima 2025 पर कल न करें ये 6 गलतियां, वरना श्रीहरि हो जाएंगे नाराज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।