LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - थाना बिकता है बोलो खरीदोगे? UP के इस थाने पर रेड में पुख़्ता हुआ पुलिस का बदनाम चेहरा

थाना बिकता है बोलो खरीदोगे? UP के इस थाने पर रेड में पुख़्ता हुआ पुलिस का बदनाम चेहरा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश
A A
0
पुलिस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश का जिला बलिया कभी किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा. बलिया के लिए एक लोकोक्ति ‘वीरों की धरती जवानों का देश, बागी बलिया उत्तर प्रदेश’ काफी प्रसिद्ध है. यह लोकोक्ति ऐसे ही नहीं बनी, आजादी के पहले इस जिले के कांतिकारियों ने अंग्रेजों की नाक में पानी भर दिया था. वहीं आजादी के बाद यहीं से उठकर निकले जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर ने देश को एक नई दिशा दी. खैर, आज बलिया की चर्चा एक दूसरी और बेहद शर्मनाक वजह से है.

यहां नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ही जनता को लूटते हुए पकड़ी गई है. बलिया से समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव कहते हैं कि अब तक यह कहा जाता था कि बलिया में थाने एवं चौकियों की सार्वजनिक बोली लगती है और जबसे ज्यादा बोली लगाने वाले इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों को मलाईदार थानों चौकियों में कोतवाल या चौकी इंचार्ज बनाया जाता है. हालांकि पहली बार इस बात की पुष्टि वाराणसी के एडीजी पीयूष मोर्डिया और आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण की संयुक्त रेड में हुई है.

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

विधायक संग्राम सिंह ने TV9 भारतवर्ष से विशेष बातचीत में कहा कि जिले में थानों की बिक्री का मामला उन्होंने खुद छह महीने पहले विधानसभा में उठाया था. इस मुद्दे पर खूब चर्चा हुई थी और उनकी ही शिकायत के बाद एडीजी और डीआईजी ने यह रेड बुधवार-गुरुवार की रात बलिया के नरही थाने और कोरंटाडीह चौकी पर डाली है.

बुधवार-गुरुवार की रात एडीजी डीआईजी ने डाली थी रेड

भरौली चेकपोस्ट पर भी इन दोनों अधिकारियों ने दबिश डाली. इस रेड के परिणाम चौंकाने वाले तो हैं ही, पूरे पुलिस महकमे को शर्मिंदा भी करने वाले हैं. इस रेड में पता चला कि अकेले कोरंटाडीह चौकी पर तैनात पुलिस प्रतिदिन पांच लाख रुपये की वसूली करती है. इस चौकी के सामने से रोजाना करीब 1000 ट्रक गुजरते हैं और प्रत्येक ट्रक से 500 रुपये वसूला जाता है. इस वसूली को विधिवत डायरी में दर्ज किया जाता है और अगले दिन इस पूरे पांच लाख की रकम की बंदरबांट होती है.

दोनों पोस्ट पर होती है प्रति ट्रक 500 की वसूली

इसी डायरी में विवरण है कि इसमें से कितनी रकम कप्तान को, कितने एडिशनल और डिप्टी एसपी को तथा यहां तैनात सिपाहियों से लेकर इंस्पेक्टर तक को दी जाती है. ठीक यही स्थिति इसी थाना क्षेत्र के भरौली चेकपोस्ट पर भी बनती है और यहां से भी हर रात गुजरने वाले 1000 ट्रकों से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली होती है. अब तक तो हमने वो कहानी बताई, जो शुक्रवार की शाम तक पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस या अन्य माध्यमों से सार्वजनिक कर दी. अब वो कहानी बताएंगे, जो विवेचना के लिए पुलिस ने अपनी केस डायरी में दर्ज किया है.

दलालों ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे

यह विवरण रेड के दौरान पकड़े गए पुलिस कर्मियों और उनके दलालों से पूछताछ के आधार पर तैयार किया गया है. पकड़े गए दलालों ने पूछताछ में बताया है कि उनकी ड्यूटी भरौली तिराहे और कोरंटाडीह चौकी के सामने से निकलने वाले ट्रकों से वसूली करने के लिए लगती है. इसी वसूली में मिली रकम को डायरी में नोट किया जाता है, लेकिन वसूली के दौरान वह कुछ रकम बिना रजिस्टर में ही दर्ज किए अपनी जेब में भी रख लेते हैं. ऐसे में हरेक दलाल रोजाना डेढ़ से दो हजार रुपये कमा लेते थे. इसी प्रकार मौके से पकड़े गए सिपाहियों ने बताया कि बताया कि इन दोनों स्थानों पर दलालों और सिपाहियों की ड्यूटी रोज शाम को इंस्पेक्टर खुद ड्यूटी लगाते हैं.

एक रात में दरोगा की कमाई 25 हजार रुपये

जिस सिपाही या हेड कॉन्स्टेबल की यहां ड्यूटी लगती है, वह बहुत भाग्यशाली होता है. इन दोनों पोस्ट में से किसी पर भी ड्यूटी मिल जाए तो वह सिपाही या हेड कॉन्सटेबल कम से कम 10 से 15 हजार रुपये तो एक रात में पीट ही लेता है. ऐसे में यहां ड्यूटी के लिए हर सिपाही अपने कोतवाल की खुशामद करता रहता है. इसी प्रकार चौकी इंचार्ज यानी दरोगा की भी कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक रुपये रोज हो जाती है. चूंकि रात भर वसूली के बाद पूरी रकम इंस्पेक्टर के पास जमा होती है. सिपाही से लेकर दरोगा तक का हिस्सा इसमें से निकालने के बाद यह रकम करीब 3 से साढ़े तीन लाख बचती है. इस रकम का बंटवारा परसेंटेज के हिसाब से होता है. यह परसेंटेज कप्तान से लेकर इंस्पेक्टर तक का होता है.

मुखिया की जानकारी में होता है पूरा खेल: पूर्व पुलिस अफसर

पकड़ी गई डायरी में यह तो विवरण नहीं मिला कि कितने परसेंट कप्तान का और कितना एडिशनल एसपी से लेकर सीओ का है, लेकिन इतना विवरण जरूर है कि इसके आधार पर हिसाब से आसानी से लगाया जा सकता है. रिटायर्ड डिप्टी एसपी पीपी कर्णवाल के मुताबिक थानों में पोस्टिंग के दौरान इस तरह की चीजें तो होती ही हैं. बड़ी बात यह कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है, जो जिला पुलिस के मुखिया को पता ना हो. सबकुछ मुखिया की जानकारी में होता है और उनकी सहमति से होता है. उन्होंने बताया मलाईदार थानों और चौकियों में पोस्टिंग ही ‘खास’ लोगों की होती है.

मलाईदार थानों में ‘खास’ लोगों की होती है पोस्टिंग

उधर, बलिया पुलिस के ही अति विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इस तरह की धांधली की शुरुआत किसी भी थाने या चौकी पर कोतवाल या चौकी इंचार्ज की पोस्टिंग से ही शुरू हो जाती है. दरअसल बलिया में नरही, बैरिया, मनियर, उभांव समेत कई थाने ऐसे हैं, जिनकी गिनती मलाईदार थानों में होती है. इन थानों में उन्हीं कोतवालों की तैनाती होती है, जो सबसे ज्यादा एकमुश्त चढ़ावा देते हैं और फिर हर महीने कम से कम एक अच्छी खासी चढ़ावा चढ़ाने के लिए हामी भरते हैं. यह व्यवस्था काफी पहले से है, हालांकि पहली बार एडीजी वाराणसी और डीआईजी आजमगढ़ की रेड में इसकी पुष्टि हुई है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यूपी का मौसम: आज इन 20 शहरों में भारी बारिश की चेतावनी,

Next Post

Ola Electric IPO : कब आएगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, जानें हर डिटेल्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
पुलिस

Ola Electric IPO : कब आएगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, जानें हर डिटेल्स

पुलिस

आदित्य धर ने किया अपनी मेगा बजट फिल्म का ऐलान, रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे ये एक्टर्स

पुलिस

विशेष सतर्कता अदालत ने घूसखोरी मामले में बीडीओ को चार साल की जेल की सजा सुनाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।