LIVE | ...
शनिवार, 8 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली की जनता इस बार देश के सबसे बड़े गुंडे की गुंडई को हराएगी- केजरीवाल

दिल्ली की जनता इस बार देश के सबसे बड़े गुंडे की गुंडई को हराएगी- केजरीवाल

खुलेआम जनता के साथ मारपीट, हमले, हिंसा हो रही है और बगल में खड़ी पुलिस असहाय, लाचार और बेबस होकर देख रही है- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी गुंडागर्दी के बदौलत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार इनकी गुंडई को हराएगी। आज खुलेआम जनता के साथ मारपीट, हमले, हिंसा हो रही है और बगल में खड़ी पुलिस असहाय, लाचार और बेबस होकर देख रही है। इसलिए जनता पूछ रही है कि देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जिसे किसी संस्था का डर नहीं है, जिसके डर से दिल्ली पुलिस थरथर कांपती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को वोट देने से दिल्लीवालों को 25 हजार रुपए महीने का फायदा है और दूसरी तरफ सिर्फ गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है। अगर दिल्ली मे ंडबल इंजन की सरकार आ गई तो उसका पहिया अपने नीचे गरीब व मिडिल क्लास समेत सबको कुचल देगा।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है, सिर्फ दिल्ली के ही नहीं, बल्कि देश के लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस सारी गुंडागर्दी का सोर्स क्या है? एक प्रश्न सभी लोग पूछ रहे हैं कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जहां से यह सारी गुंडई बह रही है? सभी के मन में यह प्रश्न है।

खुलेआम ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर हमले किए जा रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने देखा कि पिछले कुछ दिनों में किस तरह से लोगों के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि भाजपा में आ जाओ, नहीं तो ऐसा-वैसा कर देंगे। खुलेआम मारपीट हो रही है। हमले और हिंसा हो रही है और बगल में पुलिस खड़ी होकर देख रही है। पुलिस असहाय, लाचार और बेसहारा है, वह कुछ नहीं कर पा रही है। जब बगल में खड़ी पुलिस से लोग पूछते हैं कि आप कुछ कर क्यों नहीं कर रहे हैं? तो वे कहते हैं कि ऊपर से आदेश हैं। तो वह गुंडा कौन है जिसके सामने दिल्ली पुलिस थरथराती और डरती है।

पहली बार चुनाव को कवर कर रहे पत्रकारों पर हमले हुए और 7 को गिरफ्तार किया गया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार की घटना है। पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी चुनाव के दौरान पत्रकारों पर खुलेआम इस तरह से हमले किए गए। रविवार दिल्ली में 7 पत्रकारों पर हमले किए गए। एक पत्रकार का सिर फोड़ दिया। उन्हें सारी रात थाने में रखा गया। जिन लोगों ने हमला किया, उन्हें भगा दिया गया और जो पत्रकार उस घटना को कवर करने गए थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके साथ गुंडो ने मारपीट की। यह किसी सुदूर गांव की घटना नहीं है। बल्कि यह संसद, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। ऐसे में इस देश का गुंडो का सरदार कौन है, जिसे सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं। जिसे किसी संस्था का डर नहीं है। उस गुंडे को देश की सर्वाेच्च संस्थाओं का डर नहीं है। इस चुनाव के दौरान महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। डोर डू डोर कैंपेन कर रहीं महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि वह कौन गुंडा है, जिसके आदेश का देश के सारे गुंडे पालन करते हैं।

जनता कह रही है, जब इनको वोट चाहिए, तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये सबको कुचल देंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 3-4 दिन से हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की गाड़ियां तोड़ दी गईं। कई सारी सामग्री जब्त कर ली गई। तरह-तरह से हमले किए जा रहे हैं। अब जनता ने मन बना लिया है कि बाकी सारी चीजें एक तरफ, लेकिन इस बार इनकी गुंडई को हराना है। यह साफ हो गया है कि अगर डबल इंजन की सरकार आ गई तो सब लोगों को कुचल देगा। यह डबल इंजन अपने पहियों के नीचे सारी जनता, गरीबों, मिडिल क्लास सबको कुचल देगा। सबसे पहले लोगों की सुरक्षा है। अगर उनके परिवार ही नहीं बचेंगे, लोगों को फोन करके डराया और धमकाया जाएगा तो बाकी सारी चीजें बेईमानी हो जाती हैं। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि जब चुनाव से पहले इन लोगों को हम से वोट चाहिए तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये लोग हमें कुचल देंगे।

इनके प्रत्याशी अपने क्षेत्र के माफिया हैं, एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडें हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार लोगों के पास दो विकल्प हैं। एक तरफ शरीफों की पार्टी है और दूसरी तरफ खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। एक तरफ वोट देने से महीने का 25 हजार रुपए का फायदा है और दूसरी तरफ पूरी गुंडागर्दी है। इनके कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो खुद अपने क्षेत्र में माफिया हैं। एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडे हैं। इसलिए यह सोचने वाली बात है कि यह सारे गुंडे मिलकर दिल्ली वालों का क्या हाल करेंगे? दिल्ली और देश यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करने वाला है। लोग शरीफ हैं और वह शांति से जीना चाहते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Fake Paneer Ban

Fake Paneer Banned: Maharashtra, Gujarat, Chhattisgarh ने Analog Paneer पर लगाई रोक, जानें Real vs Fake का फर्क

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Punjab BJP Chief Kewal Dhillon अमित शाह से मिले, AAP सरकार की नाकामी पर की चर्चा

Breaking: Modi-Sukhbir मुलाकात के अगले दिन BJP ने Punjab प्रमुख Kewal Dhillon को Delhi तलब किया, बैठक बीच में छोड़नी पड़ी

शनिवार, 8 अगस्त 2026
BJP-SAD

BJP-SAD गठजोड़ की वापसी? Modi-Sukhbir मुलाकात ने Punjab की सियासत में हलचल, 2027 का Game Plan तैयार?

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Himachal Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में बस खाई में गिरी, 7 की मौत और 11 घायल, बचाव कार्य जारी

शनिवार, 8 अगस्त 2026
जिस तरह से चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग है ही नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया। कई लोग फांसी पर चढ़ गए ताकि देश में जनतंत्र होगा। देश में चुनाव कराए जाएंगे, चुनाव में जनता वोट डालेगी और वोट डालकर अपनी सरकार चुनेगी। लोगों ने इसलिए कुर्बानियां दी थीं कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे। लेकिन आज जिस तरह से चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग है ही नहीं। यह बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है। लोगों के मन में सवाल आना बड़ा वाजिब है।

वह कौन सा पद हो सकता है, जिसके बदले में सीईसी राजीव कुमार देश को दांव पर लगाना चाहते हैं?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें रिटायर के बाद ऐसा कौन सा पद ऑफर किया गया है? जिसके बदले में आप देश को गिरवी रख दो, देश को दांव पर लगा दो। वह कौन सा पद हो सकता है? जिसके बदले में आप जनतंत्र को खत्म कर दो। गर्वनर या राष्ट्रपति का पद? कौन सा पद हो सकता है? मेरी नजर में ऐसा कोई पद नहीं है। मेरी राजीव कुमार से हाथ जोड़कर विनती है कि आप अपनी ड्यूटी कीजिए। पद की लालसा छोड़ दीजिए। 3-4 साल और नौकरी कर लेंगे। आपने 40-45 साल नौकरी कर ली। इस देश ने आपको बहुत कुछ दिया है। अब अपने करियर के अंत में एक पद के लिए देश को गिरवी मत रखिए। देश के जनतंत्र को खत्म मत कीजिए।

‘‘आप’’ का हर कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी के सामने मजबूती से खड़ा है, हम झुके नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र को बचाने के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, करेंगे। लेकिन किसी भी हालत में देश के जनतंत्र को इनके सामने झुकने नहीं देंगे। आज सारा देश देख रहा है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी के सामने मजबूती से खड़ा होकर मुकाबला कर रहा है। हम झुके नहीं। हम इनसे लड़ रहे हैं। देश और देश के जनतंत्र के लिए लड़ रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sidhu Moosewala के करीबी के घर फायरिंग! 30 लाख की फिरौती, Lawrence Gang का कनेक्शन?

Next Post

Moosewala के नाम पर वोट मांग रही Congress? Balkaur Singh का रोड शो, गाड़ी में बजा Sidhu का गाना!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Fake Paneer Ban

Fake Paneer Banned: Maharashtra, Gujarat, Chhattisgarh ने Analog Paneer पर लगाई रोक, जानें Real vs Fake का फर्क

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Punjab BJP Chief Kewal Dhillon अमित शाह से मिले, AAP सरकार की नाकामी पर की चर्चा

Breaking: Modi-Sukhbir मुलाकात के अगले दिन BJP ने Punjab प्रमुख Kewal Dhillon को Delhi तलब किया, बैठक बीच में छोड़नी पड़ी

शनिवार, 8 अगस्त 2026
BJP-SAD

BJP-SAD गठजोड़ की वापसी? Modi-Sukhbir मुलाकात ने Punjab की सियासत में हलचल, 2027 का Game Plan तैयार?

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Himachal Bus Accident

Himachal Bus Accident: चंबा में बस खाई में गिरी, 7 की मौत और 11 घायल, बचाव कार्य जारी

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Dubai Crypto Exchange

Dubai Crypto Exchange: अमेरिका ने Shellbit पर लगाई पाबंदी, Iran के लिए करोड़ों डॉलर के Crypto लेनदेन का आरोप

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Ram Mandir Donation

Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर दान मामले की जांच पूरी, अगले महीने दाखिल होगी चार्जशीट

शनिवार, 8 अगस्त 2026
Next Post
Moosewala Father Balkaur Singh

Moosewala के नाम पर वोट मांग रही Congress? Balkaur Singh का रोड शो, गाड़ी में बजा Sidhu का गाना!

Arvind Kejriwal Attack Rajiv Kumar ask Governor or President Whi Post Offered BJP

Arvind Kejriwal ने Chief Election Commissioner पर लगाए बड़े आरोप!

AAP PC

झुग्गीवाले रहें सचेत, भाजपा वाले पैसे के बदले उंगली पर काली स्याही लगवाएं तो मत लगाना- केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।