सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी,

पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी,

वहाँ पर रहने वाले लोगों को आज ही पीएम आवास के तहत घर देने की घोषणा करें एलजी-आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 फ़रवरी 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी,
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भाजपा शासित केंद्र सरकार आज दिल्ली में ग़रीबों के घरों को, उन्हें छोटे-छोटे आशियाने तोड़ने के लिए बुलडोज़र लेकर निकली हुई है-आतिशी

चाहे महरौली की घोसिया कॉलोनी हो या फिर तुग़लक़बाद हर जगह भाजपा शासित केंद्र सरकार की एजेंसियों ने लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें बेघर किया है-आतिशी

भाजपा चुनाव से पहले जहां झुग्गी वहीं मकान के वादे करती है, लेकिन ग़रीबों को घर देने के बजाय इनकी एजेंसियाँ लोगों के घर उजाड़ देती है- आतिशी

सुंदर नगर, कड़कड़डूमा जे जे कैम्प, आज़ादपुर जेजे कैम्प के लोगों ने भी जहां झुग्गी वहीं मकान के फॉर्म भरे, लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार की बुलडोज़रों ने इनके घर और फॉर्म दोनों तहस नहस कर दिए-आतिशी

मेरा दिल्ली के झुग्गीवालों की तरफ़ से एलजी साहब से निवेदन- जिस तरह से उन्होंने एक रैट माइनर को घर देने की बात कही है, उसी तरह से दिल्ली में जितनी झुग्गियों उजड़ी वहाँ रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर दे-आतिशी

नई दिल्ली, 29 फरवरी (The News Air) पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी झुग्गियाँ तोड़ी, उपराज्यपाल वहाँ पर रहने वाले लोगों को आज ही पीएम आवास के तहत घर देने की घोषणा करें। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि, भाजपा शासित केंद्र सरकार आज दिल्ली में ग़रीबों के घरों को, उन्हें छोटे-छोटे आशियाने तोड़ने के लिए बुलडोज़र लेकर निकली हुई है। चाहे महरौली की घोसिया कॉलोनी हो या फिर तुग़लक़बाद हर जगह भाजपा शासित केंद्र सरकार की एजेंसियों ने लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें बेघर किया है। भाजपा चुनाव से पहले जहां झुग्गी वहीं मकान के वादे करती है, लेकिन ग़रीबों को घर देने के बजाय इनकी एजेंसियाँ लोगों के घर उजाड़ देती है। सुंदर नगर, कड़कड़डूमा जे जे कैम्प, आज़ादपुर जेजे कैम्प के लोगों ने भी जहां झुग्गी वहीं मकान के फॉर्म भरे, लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार की बुलडोज़रों ने इनके घर और फॉर्म दोनों तहस नहस कर दिए। आतिशी ने कहा कि, मेरा दिल्ली के झुग्गीवालों की तरफ़ से एलजी साहब से निवेदन है- जिस तरह से उन्होंने एक रैट माइनर को घर देने की बात कही है, उसी तरह से दिल्ली में जितनी झुग्गियों उजड़ी वहाँ रहने वाले लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर दे।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, उत्तराखण्ड टनल में रेस्क्यू करने वाले रैट माइनर्स में से एक के घर को कल डीडीए ने अपने एक डेमोलिशन ड्राइव के दौरान धवस्त कर दिया। आज सुबह एलजी साहब ने बयान देते हुए कहा है कि, जिस रैट माइनर का घर डीडीए द्वारा तोड़ा गया, उसे पीएम आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा। मैं इसके लिए एलजी साहब का धन्यवाद करती हूँ लेकिन ये रैट माइनर इकलौते वो व्यक्ति नहीं है जिनका घर, जिनकी झुग्गी डीडीए या केंद्र सरकार की अन्य एजेंसी द्वारा तोड़ा गया है। पिछले कुछ महीनों से केंद्र सरकार की एक एक एजेंसी दिल्ली में ग़रीबों के मकानों पर बुलडोज़र चला रही है।

उन्होंने कहा कि, चाहे वो डीडीए हो, एएसआई हो, रेलवे हो केंद्र सरकार के विभाग ग़रीबों के घर तोड़ रहे है। हमने देखा कि तुगलकाबाद क़िला के आसपास छोटे-छोटे मकानों को, टिन-टप्पर की झुग्गियों को एएसआई द्वारा बर्बरता से बड़ी-बड़ी बटालियन लगाकर पिछली सर्दियों में एक ऐसे समय पर तोड़ा जब बच्चों की परीक्षाएँ आने वाली थी, वो बच्चे सड़क पर आ गए पर केंद्र सरकार की एएसआई को फ़र्क़ नहीं पड़ा।

आतिशी ने कहा कि, हमने देखा की किस तरह से डीडीए ने महरौली की घोसिया कॉलोनी को बुलडोज़र चलाकर तोड़ दिया। वहाँ दशकों से रहने वाले लोग सड़क पर आ गये लेकिन केंद्र सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा। सुंदर नगर की झुग्गियाँ, जो डूसिब के नोटीफाइड लिस्ट पर भी थी और पुनर्वास के बिना उन्हें ध्वस्त नहीं किया जा सकता था, भाजपा की केंद्र सरकार सरकार ने कड़कती सर्दियों में उन झुग्गियों को तोड़ डाला और इसके लिए उन्होंने ग्रैप लगा होने के बावजूद ग़रीबों की झुग्गियों तोड़ने के लिए स्पेशल परमिशन लेकर आये।

उन्होंने कहा कि, कुछ समय पहले कड़कड़डूमा गाँव जे जे कैम्प, आज़ादपुर जेजे कैम्प को डीडीए ने तोड़ा। डीडीए ने सफ़दरजंग के पास संजय कैम्प को भी तोड़ने की तैयारी में है। भाजपा शासित केंद्र सरकार आज दिल्ली में ग़रीबों के घर, उनकी झुग्गियाँ, उनके छोटे-छोटे आशियाने तोड़ने के लिए बुलडोज़र लेकर निकली हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

जैसे ही चुनाव आते है भाजपा इन झुग्गियों में पहुँचकर कहती है कि जहां झुग्गी है वहीं मकान देंगे, पोस्टर लगाती है। सुंदर नगर, कड़कड़डूमा जे जे कैम्प, आज़ादपुर जेजे कैम्प के लोगों ने भी जहां झुग्गी वहीं मकान के फॉर्म भरे थे।लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार एक एक करके दिल्लीवालों की झुग्गियों की तोड़ रही है। और जब इन झुग्गियों पर बुलडोज़र चल रहे थे तो वो सारे फॉर्म भी इसी के साथ तहस नहस हो गए।

आतिशी ने कहा कि, आज मैं दिल्ली वालों की तरफ़ से, दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगो की तरफ़ से एलजी साहब से निवेदन कर रही हूँ कि, जिस तरह से उन्होंने एक रैट माइनर को घर देने की बात कही है, उसी तरह से दिल्ली में जितनी झुग्गियों उजड़ी है, वहाँ हर व्यक्ति की वो पीएम आवास योजना के तहत घर दे। क्योंकि हर दिल्लीवाला, उसकी ज़िंदगी, उसके बच्चे, उनकी पढ़ाई-लिखाई उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी उस रैट माइनर की है, जिसे एलजी साहब ने आज घर देने की बात की है। मेरे एलजी साहब से निवेदन है कि पिछले एक साल में केंद्र सरकार की एजेंसियों ने दिल्ली में जितनी भी झुग्गियाँ तोड़ी है, घर तोड़े है। वहाँ पर रहने वाले सभी लोगों को आज ही पीएम आवास के तहत घर देने की घोषणा करें और आने वाले कुछ दिनों में उन्हें उन घरों की चाबियाँ सौंपे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महिलाओं की सुरक्षा में तैनात मार्शल भाजपा की गंदी राजनीति के कारण प्रदर्शन को मजबूर- केजरीवाल

Next Post

बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए पंजाब के लोगों के करोड़ों रुपए लूटे – मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 6 April 2026

Breaking News Live Updates 6 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Weather Forecast

Weather Forecast: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-ओले

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
6 April History

6 April History: जानें क्या हुआ था इस दिन

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Rashifal

आज का Rashifal 6 April 2026: बड़ा बदलाव, जानें क्या कहते हैं तारे

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha पर बड़ा आरोप: Deleted Tweets का सच क्या है?

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए पंजाब के लोगों के करोड़ों रुपए लूटे - मुख्यमंत्री

बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए पंजाब के लोगों के करोड़ों रुपए लूटे - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

उप राज्यपाल महोदय द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखी गई चिट्ठी में बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया है : सौरभ भारद्वाज

bribe

रिश्वत लेता ए.एस.आई. विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।