गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दुबई अग्निकांड में जान गंवाने वाला भारतीय जोड़ा अपने पड़ोसियों को देने वाला था इफ्तार पार्टी

दुबई अग्निकांड में जान गंवाने वाला भारतीय जोड़ा अपने पड़ोसियों को देने वाला था इफ्तार पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 अप्रैल 2023
in Breaking News, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
दुबई अग्निकांड में जान गंवाने वाला भारतीय जोड़ा अपने पड़ोसियों को देने वाला था इफ्तार पार्टी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Dubai Building Fire: पश्चिमी एशिया के देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे बड़े शहर दुबई में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी थी, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई. आग से जलकर मरने वालों में कई भारतीय शामिल हैं. स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतकों में एक ऐसा भारतीय कपल भी था, जो अपने पड़ोसियों के लिए इफ्तार का खाना बना रहा था.

जान गंवाने वाले भारतीय जोड़े की पहचान केरल के 38 वर्षीय रिजेश कलंगदान (Rijesh Kalangadan) और उनकी 32 वर्षीय पत्नी जेशी कंदमंगलथ (Jeshi Kandamangalath) के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वे अपने मुस्लिम पड़ोसियों को इफ्तार की पार्टी देना चाहते थे, और इसके लिए वे हिंदू रीति-रिवाजों वाला पारंपरिक भोज ‘विशुसाध्या’ (Vishusadhya) तैयार कर रहे थे. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें अपने पड़ोसियों से खासा लगाव था. अपने मुस्लिम पड़ोसियों के लिए वे केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले शाकाहारी भोज बना रहे थे, उन्‍होंने कुंवारे लोगों के एक समूह को भी इफ्तार की पार्टी के लिए आमंत्रित किया था. मगर, तभी उस इमारत में दूसरी ओर से आग लग गई.

दुबई अग्निकांड

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

रिहायशी इमारत में चौथी मंजिल पर लगी थी आग
गल्फ न्यूज ने बताया कि अल रास क्षेत्र में लगी आग में कम से कम 16 लोग मारे गए और नौ अन्य लोग झुलस गए. इस घटना के बाद दुबई सिविल डिफेंस ने इमारत की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में की गई लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया. गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार को दोपहर 12.35 बजे दुबई के पुराने इलाके अल रास स्थित इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी, वो आग चौथी मंजिल पर लगी थी और कुछ ही देर में पूरी इमारत में चीख-पुकार मच गई.

अग्निकांड में जान गंवाने वाला भारतीय कपल 
वहां इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले भारतीय कपल के बारे में उनके कई पड़ोसियों ने बात की. अपार्टमेंट नंबर 409 में 7 रूममेट्स के साथ रहने वाले रियास कैकंबम (Riyas Kaikambam) ने कहा कि फ्लैट नंबर 406 में रहने वाले दंपति (रिजेश कलंगदान और उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ) का व्‍यवहार बहुत दोस्ताना था. आग उनके पास वाले फ्लैट 405 में लगी थी, तो वे भी चपेट में आ गए थे. रियास के मुताबिक, कलंगदान एक ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर थे, जबकि उनकी पत्‍नी कंदमंगलथ एक स्कूल टीचर थीं.

अपने पड़ोसियों की मदद को तैयार रहता था यह कपल 
दिवंगत भारतीय कपल (रिजेश कलंगदान और उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ) पड़ोसी बताते हैं कि वे दोनों अपने त्योहारों के दौरान अपने पड़ोसियों को आमंत्रित करते थे. सब साथ-साथ जश्‍न मनाते थे और पार्टी होती थीं. पड़ोसी रियास ने दुख का इजहार करते हुए कहा, “उन्होंने हमें ओणम और विशु लंच के दौरान पहले भी आमंत्रित किया था. इस बार उन्होंने हमें इफ्तार के लिए आने को कहा क्योंकि रमजान में मुस्लिम उपवास रखा करते हैं.”

पड़ोसी ने बताया- आखिरी बार उन्‍हें किस हालात में देखा था
रियास कैकंबम ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार इस कपल को अपने अपार्टमेंट के बाहर देखा था. उसने कहा, “जब आग लग रही थी, तो मैंने उस ओर देखा टीचर साहिबा रो रही थीं.,” उसने याद करते हुए कहा कि उसके बाद वो अपने फ्लैट में वापस घुस गई थीं. उसने कहा, “बाद में मैंने उन्‍हें कॉल किया, लेकिन उधर से कोई रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिला. मैं रात 12.35 बजे वॉट्सऐप पर रिजेश का लास्ट सीन स्टेटस देख सका. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि जिस शख्स ने मुझे रविवार के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद की, और जिस शख्स ने मुझे इफ्तार के लिए इनवाइट किया था, वो (अपनी पत्नी के साथ) जान गंवा बैठा है.

‘हम रोज मिलते थे और दुआ-सलाम होती थी’
उनके एक और रूममेट सुहैल कोपा, जो आग लगने के दौरान घर पर नहीं थे, उन्‍होंने बताया, “हम यह जानकार बड़ा दुख हुआ है कि वे पति-पत्‍नी अब इस दुनिया में नहीं हैं. ये वो लोग थे, जिनसे हम रोज मिलते थे और दुआ-सलाम होती थी. अब इस जगह पर रहने के बारे में सोचना दिल दहला देने वाला है, जहां हमने 16 पड़ोसियों को खो दिया, जिनमें से कुछ हमारे बहुत करीब थे.”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के पास है कितनी संपत्ति? जानें सुमोना चक्रवर्ती की Net Worth

Next Post

Atik-Ashraf Murder : अतीक हत्याकांड पर ओवैसी सख्त, मांगा योगी का इस्तीफा, रखी SC जांच कमेटी की मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Atik-Ashraf Murder

Atik-Ashraf Murder : अतीक हत्याकांड पर ओवैसी सख्त, मांगा योगी का इस्तीफा, रखी SC जांच कमेटी की मांग

Vivo S17

Vivo S17 और S17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर से होंगे लैस

crime

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चोरी के मामलों में पांच गिरफ्तार, सामान बरामद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।