बुधवार, 15 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री की ओर से आढ़तियों की मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का भरोसा

मुख्यमंत्री की ओर से आढ़तियों की मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का भरोसा

खरीद प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Meeting
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़तियों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज कहा कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएगी।

यहां आढ़तियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों को पूरी गंभीरता के साथ हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की अधिकांश मांगें केंद्र सरकार के दायरे में आती हैं और केंद्र सरकार द्वारा इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आढ़तियों की आवाज बनेगी और उनके मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आढ़तियों के कमीशन में वृद्धि का मामला पहले ही केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा चुका है। उन्होंने आढ़तियों की भूमिका को महत्व न देने के लिए केंद्र की आलोचना की और कहा कि आढ़तिए खरीद कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भगवंत सिंह मान ने आढ़तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पूरी खरीद प्रक्रिया का आधार बताया।

आढ़तियों के महत्व को उजागर करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि आढ़तिए किसानों के बिना वेतन वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो फसल उत्पादन और वित्तीय लेन-देन का विस्तृत रिकॉर्ड रखते हैं। अपने पैतृक जिले संगरूर में आढ़तियों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे खरीद प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की ओर से अनाज खरीदती है और सावन मंडीकरण सीजन 2025-26 के दौरान सुचारू और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हाल ही में आई बाढ़ के कारण हुए भयानक नुकसान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2300 से अधिक गांव डूब गए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पांच लाख एकड़ में फसलें तबाह हो गईं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुखद बात यह है कि इस दौरान 56 लोगों की जान चली गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए, साथ ही बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि 3,200 सरकारी स्कूल, 19 कॉलेज, 1,400 क्लीनिक और अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही 8,500 किलोमीटर सड़कें और 2,500 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग 13,800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस समय राज्य संकट में है और दुर्भाग्य से केंद्र सरकार से किसी भी वित्तीय सहायता की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

J&K Terror Alert

J&K Terror Alert: पहलगाम हमले की बरसी पर हाई अलर्ट, घुसपैठ नाकाम

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
China New County

China New County Near PoK: शिनजियांग में नया काउंटी, भारत की चिंता बढ़ी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Punjab Heatwave Alert

Punjab Heatwave Alert: हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Harchand Singh

Punjab Wheat Procurement Crisis: केंद्र का सौतेला व्यवहार, किसान परेशान

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

मुख्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ में सहायता के लिए दुनिया भर में बसे पंजाबियों तक पहुंच बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन चढ़दी कला की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 1,000 व्यक्तियों ने पहले ही इस नेक कार्य के लिए अपना समर्थन देने का वादा किया है। आढ़तियों से मंडियों में फसल की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील करते हुए भगवंत सिंह मान ने कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आढ़तियों के लाइसेंसों की वैधता को पांच से बढ़ाकर दस साल किया जाएगा और नए लाइसेंस 48 घंटों के भीतर जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब मंडियां वास्तव में स्थापित की गई थी, उस समय आढ़तियों को आवंटित दुकानों का निर्माण न करने से संबंधित लंबित बकाया, जुर्माना और ब्याज का निपटारा करने के लिए सरकार द्वारा एकमुश्त निपटान योजना शुरू की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यूईआर-2 टोल को लेकर 21 सितंबर को किसानों के आंदोलन को ‘‘आप’’ का समर्थन- संजीव झा

Next Post

दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाई जाए: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

J&K Terror Alert

J&K Terror Alert: पहलगाम हमले की बरसी पर हाई अलर्ट, घुसपैठ नाकाम

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
China New County

China New County Near PoK: शिनजियांग में नया काउंटी, भारत की चिंता बढ़ी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Punjab Heatwave Alert

Punjab Heatwave Alert: हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Harchand Singh

Punjab Wheat Procurement Crisis: केंद्र का सौतेला व्यवहार, किसान परेशान

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Sukhjinder Singh Randhawa

Raghav Chadha Security Row: सुरक्षा को राजनीतिक हथियार बनाना दुर्भाग्यपूर्ण—रंधावा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Ashok Mittal ED Raid

Ashok Mittal ED Raid: राघव चड्ढा का हाथ, जेड प्लस सुरक्षा सिर्फ संयोग नहीं

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
Barinder Goyal

दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाई जाए: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को निर्देश

Sanjeev Arora

फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

Verka Milk Rate Revised 30th April 2025 Update

आम आदमी को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री द्वारा वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।