LIVE | ...
शनिवार, 22 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री ने लिया संकल्प: पंजाब और पंजाबियों की सेवा समर्पण भाव से करते रहेंगे

मुख्यमंत्री ने लिया संकल्प: पंजाब और पंजाबियों की सेवा समर्पण भाव से करते रहेंगे

छाजली में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' लोगों को समर्पित, 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' से विद्यार्थियों का भविष्य होगा उज्ज्वल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM B Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

छाजली (संगरूर), 15 अप्रैल (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य और इच्छाशक्ति पंजाब के सर्वांगीण विकास और पंजाबियों की तरक्की को सुनिश्चित करना है और वे इस उद्देश्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से सेवा कर रहे हैं।

आज यहां नवनिर्मित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ को समर्पित करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक नए, बेमिसाल विकास युग का साक्षी बन रहा है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा विकास और प्रगति को गति देने के लिए सख्त प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और अन्य सभी क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों के दौरान व्यापक विकास हुआ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सब संभव हो पाया है क्योंकि राज्य सरकार का उद्देश्य पूरी ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी जनसेवा के ऐसे प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया बल्कि शासक बनकर सत्ता का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि पहले राज्य गलत हाथों में था जिससे पंजाब को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, तब से जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के बच्चे तो पहाड़ों के कान्वेंट स्कूलों में पढ़ते थे, इसलिए सरकारी स्कूल कभी उनके एजेंडे में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में सरकारी स्कूल केवल मिड-डे मील का माध्यम बनकर रह गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके सुनहरे भविष्य के एकमात्र उद्देश्य से राज्य भर में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार शिक्षा दी जा रही है ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर जीवन में ऊंचाइयों को छू सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों के सपनों को साकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों को जीवन में शीर्ष स्थान पाने के सपनों को उड़ान देने के लिए पंख दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब एक बड़ी क्रांति की ओर बढ़ रहा है और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये स्कूल इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल खासकर गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इन स्कूलों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों की तकदीर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि राज्य के इतिहास में पहली बार समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग से कोई व्यक्ति वित्त मंत्री बना है। उन्होंने कहा कि पहले यह पद हमेशा किसी अमीर नेता के पास रहता था जिसे आम भाषा में ‘काका जी’ कहा जाता था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव है क्योंकि सत्ता आम आदमी के हाथों में आई है, जो हमारे महान राष्ट्रीय नेताओं का सपना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए नशा, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल और अन्य माफियाओं को संरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पंजाब और पंजाबियों से कोई हमदर्दी नहीं थी बल्कि उन्होंने राज्य के खजाने को बेरहमी से लूटा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी जिन्होंने पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा।

यह भी पढे़ं 👇

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लड़कियों को आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से खुद को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, चाहे वे क्षेत्र पहले पुरुषों के अधीन माने जाते रहे हों। उन्होंने कहा कि एक समान समाज की रचना और राज्य के व्यापक हित में महिलाओं का सशक्त होना बहुत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए सभी माता-पिता, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को बधाई दी क्योंकि यह शानदार स्कूल आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने इस क्षेत्र से अपने पुराने संबंधों को याद किया जहाँ उन्होंने बचपन बिताया और यहीं से वह पहली बार सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पूर्ण रूप से कायाकल्प हो रहा है क्योंकि पंजाब सरकार उन्हें उचित अवसर प्रदान कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपलों के लिए पदोन्नति कोटा 75 प्रतिशत करने का फैसला, 500 अध्यापकों को मिलेगी पदोन्नति

Next Post

बमों की कहानी गढ़कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं बाजवा-मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Punjab Aashirwad Scheme

Punjab Aashirwad Scheme: पंजाब में 75,199 बेटियों को मिला ₹383 करोड़, शादी के लिए ₹51,000 की सहायता

शनिवार, 22 अगस्त 2026
SIM Card Rules

SIM Card Rules: 9 SIM से ज्यादा नहीं मिलेगा नया नंबर, 24 अगस्त से सख्त नियम लागू

शनिवार, 22 अगस्त 2026
AAP join Malerkotla

AAP Expansion: मलेरकोटला में AAP को बड़ी सफलता, डॉ. गुलजार और 3 आजाद पार्षद शामिल

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Tiger Conservation Flood Prevention

Tiger Conservation Flood Prevention: बाघ नहीं तो शहरों में बाढ़! कैसे टाइगर्स बचाते हैं नदियों को

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
CM Mann

बमों की कहानी गढ़कर लोगों में दहशत फैला रहे हैं बाजवा-मुख्यमंत्री

annual toll pass system

बिना FASTag अब भी कटेगा टोल! गडकरी की नई GPS Tolling Policy से मच गया तहलका

Mamata Banerjee, Narendra Modi

“Watch Your Home Minister Modi Ji!” ममता बनर्जी का बड़ा हमला वक्फ हिंसा पर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।