LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री ने युवक मेलों के माध्यम से नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की वकालत की

मुख्यमंत्री ने युवक मेलों के माध्यम से नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की वकालत की

राज्य सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बरनाला, 11 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि नौजवानों की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना समय की आवश्यकता है, ताकि वे देश और राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में समान भागीदार बन सकें।

बरनाला के एस.डी. कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय युवक मेले में भागीदारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे शहीद भगत सिंह और देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अन्य क्रांतिकारी नायकों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि इन युवा नायकों के आदर्श और बलिदान आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जो उन्हें देश की निस्वार्थ सेवा के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ एक ओर युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हवाई अड्डों के रनवे विमान को सुचारू रूप से उड़ान भरने में मदद करते हैं, वैसे ही पंजाब सरकार युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए मजबूत मंच प्रदान कर रही है।

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें और ऊँचाइयों को छूने का लक्ष्य रखें। स मान ने यह भी कहा कि युवाओं को अपनी सफलता पर गर्व अवश्य होना चाहिए, परंतु अहंकार से दूर रहकर और अधिक परिश्रम करने का संकल्प रखना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच व्यक्ति के गुण होने चाहिए, पर इनमें अहंकार या घमंड का स्थान नहीं होना चाहिए।

अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवक मेले युवाओं के व्यक्तित्व विकास के उत्कृष्ट मंच होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों ने उन्हें एक कलाकार के रूप में निखारा और आगे चलकर राजनीतिक जीवन में ऊँचाइयाँ प्राप्त करने में सहायता दी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे इन मंचों का उपयोग अपने सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए करें।

मुख्यमंत्री ने साझा किया कि उन्होंने अपने कॉलेज के समय में विभिन्न युवक मेलों में भाग लेकर कई ट्रॉफियाँ जीतीं। उन्होंने कहा कि “जीतना मेरा जुनून था”, और हमेशा उनके भीतर जीतने की सकारात्मक सोच बनी रही। श्री मान ने युवाओं से अपील की कि वे जमीन से जुड़े रहें और मेहनत पर भरोसा रखें, क्योंकि यही सफलता की एकमात्र कुंजी है।

बरनाला की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिला भौगोलिक रूप से भले ही छोटा है, परंतु इसका योगदान पंजाब की सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान में अत्यंत बड़ा है। उन्होंने कहा कि संत राम उदासी, राम सरूप अंखी, ओम प्रकाश गासो, बलवंत गार्गी, तथा परजा मंडल आंदोलन के संस्थापक सेवा सिंह ठीकरीवाला, मेघ राज मित्र और अन्य अनेक प्रसिद्ध साहित्यकार इसी जिले से संबंध रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं महान हस्तियों के कारण बरनाला को लंबे समय से “पंजाब की साहित्यिक राजधानी” के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एस.डी. कॉलेज के योगदान की भी सराहना की, जिसने अनेक ऐसे विद्यार्थियों को निखारा जिन्होंने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह कॉलेज भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाज सेवा का कार्य करता रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Rajvir Jawanda Funeral में Mobile Theft: 150 फोन गायब, Punjabi Singers के भी चोरी हुए Device

Next Post

दलित आईपीएस को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा सकता है, तो आम दलित नागरिक के लिए क्या उम्मीद बची है: मनीष सिसोदिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
sisodia

दलित आईपीएस को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा सकता है, तो आम दलित नागरिक के लिए क्या उम्मीद बची है: मनीष सिसोदिया

habhajan Singh ETO

पंजाब सरकार ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख सरकारी इमारतों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई

Harjot Bains

श्री अनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाने और “वंदे भारत” की सेवाओं को दोगुना करने की मांग की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।