शुक्रवार, 27 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भारत में ‘Counting Process’ संस्थागत विश्वास का प्रतीक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

भारत में ‘Counting Process’ संस्थागत विश्वास का प्रतीक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

हर वोट की सुरक्षा: EVM-VVPAT और 24 घंटे CCTV निगरानी, भारत में कैसे होती है वोटों की अभेद्य गिनती?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 जनवरी 2026
A A
0
CEO Punjab
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुख्य निर्वाचन अधिकारी : वर्ष 2025 की शुरुआत तक लगभग 991 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं के साथ भारत दुनिया के सबसे बड़े और जटिल लोकतांत्रिक अभ्यास को अंजाम देता है। हर वोट की सटीक और पारदर्शी गिनती सुनिश्चित करना ही भारत के चुनावी लोकतंत्र की नींव रहा है।

नई दिल्ली में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आई.आई.सी.डी.ई.एम.) 2026 में चुनाव प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण के रूप में मतगणना की महत्ता पर बोलते हुए पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में मतगणना एक मजबूत संवैधानिक आदेश तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और आचरण निर्वाचन नियम, 1961 के अंतर्गत व्यापक कानूनी ढांचे के तहत की जाती है। ये व्यवस्थाएं देश भर में चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान एकरूपता, निरंतरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती हैं।

भारत का पेपर बैलट से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएमज़), जो वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणालियों से लैस हैं, की ओर तबदील होने से पारदर्शिता, दक्षता और मतदाता विश्वास में वृद्धि हुई है। मतगणना एक अत्यंत नियंत्रित वातावरण में की जाती है जिसमें गणना केंद्रों की सुव्यवस्थित योजना, गणना के लिए निर्धारित टेबल और उम्मीदवारों या उनके अधिकृत गणना एजेंटों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की अध्यक्षता में हुए एक सत्र के दौरान बोलते हुए उन्होंने बताया कि ई.वी.एम. और वी.वी.पी.ए.टी. की सुरक्षा बहु-स्तरीय व्यवस्थाओं द्वारा सुनिश्चित की जाती है, जिसमें सुरक्षित परिवहन, सीलिंग प्रोटोकॉल, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और स्ट्रांग रूम में केंद्रीय तथा राज्य सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूरी निष्पक्षता और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की निकट निगरानी करते हैं।

‘हर वोट मायने रखता है’ पर जोर देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने कहा कि वोटों की स्वतंत्र और निष्पक्ष गणना चुनी हुयी सरकार की समानता, समावेश और वैधता के सिद्धांतों को बनाए रखती है। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं कि बुजुर्ग मतदाताओं, दिव्यांगजनों और हाशिए पर धकेले गए अन्य समूहों का जनादेश भी अंतिम परिणाम में उचित रूप से शामिल हो।

उल्लेखनीय है कि गलत जानकारी, लंबे समय तक गणना के दौरान स्टाफ की थकान, तकनीकी खराबी और मौसम की विपरीत परिस्थितियों जैसी अप्रत्याशित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग गणना प्रक्रिया की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी सुरक्षा को निरंतर मजबूत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में मतगणना केवल एक प्रक्रियात्मक अभ्यास नहीं, बल्कि एक संस्थागत विश्वास-निर्माण प्रक्रिया है, जो लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को मजबूत करती है। निर्वाचन आयोग हर नागरिक को यह आश्वासन देने के लिए प्रतिबद्ध है कि उसका वोट सुरक्षित, मूल्यवान है और पूरी ईमानदारी से गिना जाता है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में ‘CM Health Scheme’ शुरू, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज!

Next Post

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली के राजपथ पर पंजाब की झांकी में दिखेगी ‘हिंद दी चादर’ की गौरव गाथा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 27 March 2026

Breaking News Live Updates 27 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Today in History 27 March

Today in History 27 March: आज के दिन दुनिया ने देखे चौंकाने वाले मोड़

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: 28 मार्च से नया तूफान, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: चैत्र नवरात्रि महानवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 27 मार्च 2026
Punjab Police

Gangsteron Te Vaar Day 65: Punjab Police ने 551 ठिकानों पर छापेमारी, 201 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab No.1 State

Punjab No.1 State: शिक्षा, सड़क सुरक्षा और Ease of Business में पंजाब अव्वल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
Punjab

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली के राजपथ पर पंजाब की झांकी में दिखेगी 'हिंद दी चादर' की गौरव गाथा

Top Performer State

पंजाब बना 'Top Performer State', स्टार्टअप रैंकिंग में लगातार दूसरी बार मारी बाजी!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।