LIVE | ...
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब बना ‘Top Performer State’, स्टार्टअप रैंकिंग में लगातार दूसरी बार मारी बाजी!

पंजाब बना ‘Top Performer State’, स्टार्टअप रैंकिंग में लगातार दूसरी बार मारी बाजी!

उद्यमिता की नई उड़ान: 2000 से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप, 200 को मिली सरकारी फंडिंग; संजीव अरोड़ा ने दी बधाई।

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Top Performer State
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Punjab Startup Ranking : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा कराई गई स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग के पाँचवें संस्करण में पंजाब को एक बार फिर श्रेणी ‘ए’ में ‘टॉप परफॉर्मर स्टेट’ के रूप में मान्यता मिली है। यह लगातार दूसरी बार है जब राज्य ने शानदार प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक मजबूत और गतिशील स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण में पंजाब की निरंतर प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन डीपीआईआईटी द्वारा किए गए इस स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग अभ्यास का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय सुधार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मौजूदा संस्करण में 36 में से 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया, जो नवाचार और उद्यमिता की ओर बढ़ते भारत के प्रयासों और राष्ट्रीय प्राथमिकता को दर्शाता है। इस रैंकिंग में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पाँच समूहों में वर्गीकृत किया जाता है— बेस्ट परफॉर्मर, टॉप परफॉर्मर, लीडर, एस्पायरिंग लीडर और इमर्जिंग स्टेट। 1 जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान, स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि का मूल्यांकन 6 प्रमुख सुधार क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा की गतिशील निगरानी में पंजाब ने स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के लिए एक प्रगतिशील एवं सक्षम नीतिगत वातावरण को प्राथमिकता दी है।

स्टार्टअप पंजाब के माध्यम से, श्रीमती सुरभि मलिक, आईएएस, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य तथा स्टेट स्टार्टअप नोडल अधिकारी, पंजाब के नेतृत्व में स्टार्टअप के लिए राज्य नोडल एजेंसी ने डीपीआईआईटी रैंकिंग अभ्यास में निरंतर भागीदारी की है और लगातार संस्करणों में प्रगति प्रदर्शित की है। श्री के.के. यादव, आईएएस, प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग ने इस प्रतिष्ठित उपलब्धि पर स्टार्टअप पंजाब टीम को बधाई दी।

डीपीआईआईटी स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग संस्करणों में पंजाब का प्रदर्शन:

पहला संस्करण – एसआरएफ 2018: इमर्जिंग स्टार्टअप इकोसिस्टम

दूसरा संस्करण – एसआरएफ 2019: एस्पायरिंग लीडर स्टेट

यह भी पढे़ं 👇

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

तीसरा संस्करण – एसआरएफ 2020: लीडर स्टेट

चौथा संस्करण – एसआरएफ 2022: टॉप परफॉर्मर स्टेट

पाँचवां संस्करण – एसआरएफ 2024: टॉप परफॉर्मर स्टेट

स्टार्टअप विकास, नीतिगत निरंतरता और इकोसिस्टम की मजबूती के साथ इस प्रकार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ना पंजाब की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के उत्कृष्ट प्रदर्शन में योगदान देने वाले प्रमुख क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा सहायता, फंडिंग अवसरों में वृद्धि तथा नवाचार और स्थिरता पर विशेष ध्यान शामिल है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य द्वारा स्टार्टअप पंजाब के माध्यम से स्टार्टअप्स को पर्याप्त वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं, जिनमें 3 लाख रुपये की सीड ग्रांट, ऋणों पर ब्याज सब्सिडी और लीज रेंटल रिइम्बर्समेंट शामिल हैं। रैंकिंग अवधि के दौरान 200 से अधिक स्टार्टअप्स को फंडिंग दी गई, जिससे सभी क्षेत्रों में उद्यमशील गतिविधियों को उल्लेखनीय मजबूती मिली है। वर्तमान में पंजाब के 2,000 से अधिक स्टार्टअप डीपीआईआईटी में पंजीकृत हैं, जो राज्य के स्टार्टअप-अनुकूल इकोसिस्टम में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

स्टार्टअप इंडिया के निदेशक द्वारा स्टार्टअप पंजाब टीम को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह मान्यता पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई सक्रिय नीतियों, प्रभावी कार्यान्वयन और मजबूत सहयोगात्मक दृष्टिकोण की पुष्टि करती है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्टार्टअप पंजाब और व्यापक स्टार्टअप इकोसिस्टम—जिसमें इनक्यूबेटर्स, एक्सेलेरेटर्स, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग संगठन, निवेशक, सलाहकार और भागीदार संगठन शामिल हैं—के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। पंजाब सरकार ने भारत में स्टार्टअप्स और नवाचार के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में पंजाब को स्थापित करने के उद्देश्य से निरंतर नीतिगत समर्थन, आधारभूत ढांचा विकास, फंडिंग सुविधाएँ और परामर्श पहल के माध्यम से इकोसिस्टम को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली के राजपथ पर पंजाब की झांकी में दिखेगी ‘हिंद दी चादर’ की गौरव गाथा

Next Post

भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च किया ‘ECI-NET’ पोर्टल, अब एक क्लिक पर मिलेंगी 40+ चुनावी सेवाएं!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bastille Day

14 July History: Bastille Day से लेकर French Revolution तक, जानें इस दिन की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert से मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया Extremely Heavy Rain का खतरनाक Warning

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 14 July 2026

Breaking News Live Updates 14 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026

आज का राशिफल 14 July 2026: मंगलवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्य

मंगलवार, 14 जुलाई 2026
94000 Schools Closed:

94,000 Government Schools Closed: क्या सरकारी शिक्षा वेंटिलेटर पर? UDISE+ रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

सोमवार, 13 जुलाई 2026
Next Post
 Election Commission Digital Portal

भारत निर्वाचन आयोग ने लॉन्च किया 'ECI-NET' पोर्टल, अब एक क्लिक पर मिलेंगी 40+ चुनावी सेवाएं!

Supreme Court

अमृतसर की प्रिंसिपल रेखा महाजन को सस्पेंड करने के आदेश, SC आयोग का बड़ा एक्शन!

SAD condemns AAP govt for misleading Pbis

'सेहत योजना' पर अकाली दल का धमाका: "10 लाख नहीं सिर्फ 1 लाख का बीमा", मान सरकार पर आरोप!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।