LIVE | ...
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बीजेपी शासनकाल में केंद्र सरकार के हर स्वच्छता सर्वे में फेल होने वाली…

बीजेपी शासनकाल में केंद्र सरकार के हर स्वच्छता सर्वे में फेल होने वाली…

दिल्ली को सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में मिला 28वां स्थान

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 जनवरी 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
बीजेपी शासनकाल में केंद्र सरकार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • – एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में 10 लाख आबादी से ऊपर वाले 47 शहरों में दिल्ली का स्थान कभी 42, कभी 39, तो कभी 37 आया- दुर्गेश पाठक

  • – देश में एक लाख से ऊपर की आबादी वाले 446 शहरों के सर्वे में दिल्ली को 90वां स्थान मिला है, जबकि भाजपा के शासनकाल में दिल्ली 157वें स्थान पर रहता था – दुर्गेश पाठक

  • – दिल्ली ने सिर्फ 8 महीनों में लगभग 67 शहरों को पीछे छोड़ा है जो कि कमाल की बात है- दुर्गेश पाठक

  • – हमने सफाई कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दी जो कि 13 सालों में पहली बार हुआ, लगभग 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का किया, तब जाकर यह परिणाम देखने को मिला है- दुर्गेश पाठक

  • – मुझे विश्वास है कि अगले साल के स्वच्छता सर्वे में हम और बेहतर करेंगे- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 12 जनवरी (The News Air) “आप” विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी शासनकाल में केंद्र सरकार के हर स्वच्छता सर्वे में फेल होने वाली दिल्ली को सीएम अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में 28वां स्थान मिला है। एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के शासनकाल में 10 लाख आबादी से ऊपर वाले 47 शहरों में दिल्ली का स्थान कभी 42, कभी 39, तो कभी 37 आया। देश में एक लाख से ऊपर की आबादी वाले 446 शहरों के सर्वे में दिल्ली को 90वां स्थान मिला है, जबकि भाजपा के शासनकाल में दिल्ली 157वें स्थान पर रहता था। दिल्ली ने सिर्फ 8 महीनों में लगभग 67 शहरों को पीछे छोड़ा है जो कि कमाल की बात है। हमने सफाई कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दी जो कि 13 सालों में पहली बार हुआ। लगभग 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का किया, तब जाकर यह परिणाम देखने को मिला है। मुझे विश्वास है कि अगले साल के स्वच्छता सर्वे में हम और बेहतर करेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी पूरे देश के नगर निगमों का स्वच्छता सर्वे केंद्र सरकार ने कराया है। उसका परिणाम प्रकाशित हुआ है जिसमें दिल्ली वालों के लिए एक खुशी की खबर है। आप थोड़ी मेहनत करते हैं, दिल दिमाग लगाकर दिल्ली की साफ सफाई करते हैं तो उसका परिणाम दिखने लगता है। ऐसे में मन को खुशी मिलती है और आगे और काम करने का उत्साह मिलता है।

स्वच्छता सर्वे का परिणाम बताते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि पहली कैटेगरी में, पूरे देश में एक लाख से ऊपर की आबादी के 446 शहरों के निगम का सर्वे हुआ था। जिसमें दिल्ली को 90वां स्थान मिला है। इससे पहले भाजपा ने 15 सालों तक एमसीडी में शासन किया, उस समय के सर्वे में दिल्ली 157 रहता था। दिल्ली ने सिर्फ 8 महीनों के अंतर्गत लगभग 67 शहरों को पीछे छोड़ा है। दूसरी कैटेगरी में, 10 लाख से ऊपर की आबादी वाले शहर आते हैं। मैं पिछले कई वर्षों से प्रेस वार्ता करके बताता आ रहा हूं कि 47 शहरों में दिल्ली का स्थान कभी 42 है, कभी 39 है, तो कभी 37 है। उस सर्वे में आज दिल्ली 28वें स्थान पर आई है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में जिस तरह से काम करने की शुरुआत की गई है, यह उसका नतीजा है।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

एमसीडी प्रभारी ने कहा कि दिल्ली की साफ सफाई कोई आसान काम नहीं है क्योंकि पिछले 15 साल में भाजपा ने दिल्ली की साफ सफाई की व्यवस्था को खत्म कर दिया था। सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती थी। जब उन्हें तनख्वाह नहीं मिलेगी तो आप उनसे दिल्ली को साफ रखने की अपेक्षा कैसे रख सकते हो? हमने सबसे पहले काम यही किया कि कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह दी जो कि 13 सालों में पहली बार हुआ है। लगभग 6.5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का किया, तब जाकर यह परिणाम देखने को मिला है। जब एमसीडी घर से कूड़ा नहीं उठाती है तो आमतौर पर लोग अपने घर का कूड़ा सड़कों पर फेंक देते हैं। हम लोगों ने प्रथम चरण में पूरी दिल्ली में ऐसी 500 कॉलोनियों की पहचान की जिसमें हम डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन शुरू कर रहे हैं। बाजारों, शौचालय, सीएनडी वेस्ट को साफ किया जा रहा है। दिल्ली में 149 सीएनडी वेस्ट प्वाइंट बनाए हैं, जिससे कि अगर कहीं निर्माण या विध्वंश का कूड़ा है तो उसको सड़कों पर फेंकने की बजाय सीएनडी पॉइंट्स पर फेंका जाए। इसके बाद एमसीडी उस कूड़े को प्रॉसेस करेगी।

उन्होंने कहा कि आज का स्वच्छता सर्वे यह दिखाता है कि अगर अच्छी नियत की सरकार हो और एक अच्छा मंच मिल जाए तो दिल्ली वाले कमाल कर सकते हैं। इस कमाल की शुरुआत हो चुकी है। मुझे पूरा भरोसा है कि अगले साल जब स्वच्छता सर्वे आएगा तो उसमें हम और बेहतर करेंगे। वह दिन दूर नहीं होगा जब दिल्ली शीर्ष 10 या शीर्ष पांच में होगा। जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का मार्गदर्शन कर रहे हैं, मुझे वह समय दूर नहीं लगता है जब एमसीडी की रैंकिंग भी शीर्ष 5 में आएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस..

Next Post

“मैं भी केजरीवाल” जनसंवाद अभियान में बल्लीमारान की जनता बोली,…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
मैं भी केजरीवाल

"मैं भी केजरीवाल" जनसंवाद अभियान में बल्लीमारान की जनता बोली,...

अकाली दल ने विधानसभा, लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की

अकाली दल ने विधानसभा, लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए...

हृदय स्वास्थ्य सुधार से जुड़ी है रक्त में 'सीसे के स्तर' में कमी : शोध

हृदय स्वास्थ्य सुधार से जुड़ी है रक्त में 'सीसे के स्तर' में कमी : शोध

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।