सोमवार, 23 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - केंद्र सरकार समय पर चावल और गेहूं का भंडार जल्दी उठाये, गोदाम करे खाली

केंद्र सरकार समय पर चावल और गेहूं का भंडार जल्दी उठाये, गोदाम करे खाली

किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी, मंडी बोर्ड के करीब 7727 कर्मचारी दिन-रात कर रहे हैं मेहनत

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024
A A
0
Harchand Singh Barast
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (The News Air): आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि आज पूरे पंजाब में धान की बंपर फसल मंडियों में आनी शुरू हो गई है। भले ही इस बार फसल पिछले सीजन के मुकाबले 10-12 दिन देरी से है, लेकिन अब मंडियों में भारी मात्रा में फसल आ रही है। उन्होंने सभी आढ़तियों, मंडियों से संबंधित एजेंसियों, खासकर एफ.सी.आई., पनग्रेन, पनसप सहित सभी से अपील की है कि किसानों ने पिछले पांच महीनों से बहुत मेहनत करके अपनी फसल को बच्चों की तरह पाला है और इसकी खरीद में किसी भी किसान को कोई समस्या न आए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब के साथ किए गए भेदभाव के कारण ही आज पंजाब के शैलरों में लगभग 20 हजार मीट्रिक टन चावल स्टोर में पड़ा है। इसी तरह पंजाब के गोदामों में, चाहे वह गोदाम एफ.सी.आई., वेयरहाउस या कोई अन्य गोदाम हों, उनमें लगभग 150 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं का भंडार पड़ा है। यह सारा भंडार, चाहे शैलरों का हो या गोदामों का, यह सारा एफ.सी.आई. का भंडार है, केंद्र सरकार का भंडार है और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी कि इस भंडार को समय पर उठाती, लेकिन केंद्र की ओर से इसे नहीं उठाया गया। इस कारण शैलर मालिकों को समस्या हो रही है कि वे नए धान का चावल निकालकर कहां स्टोर करेंगे।

बरसट ने भरोसा दिलाते हुए बताया कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान लंबे समय से इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ तालमेल बनाते रहे हैं, लेकिन पिछले समय में केंद्रीय खुराक सप्लाई मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विशेष बैठक की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री की ओर से यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह सारा भंडार यहां से उठाया जाएगा, जिसके लिए स्पेशल 20 ट्रेनें हर रोज चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की ओर से आढ़तियों की आढ़त को 2% से बढ़ाकर 2.5% करने का भी आश्वासन दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि जो चावल की आउट टर्न है, उसे 67% से 62% किया जाएगा, क्योंकि नई किस्म पीआर 126 से चावल कम निकलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भले ही हमें यह भरोसा दिलाया हो, लेकिन हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार पूरी तेजी से इन सारे स्टोर/गोदामों को खाली करे और आढ़तियों का बकाया दे और किसानों, मजदूरों को सुविधाएं दे, क्योंकि पंजाब सरकार, माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सभी मंत्री, विधायक और संगठन के नेता इस काम में लगे हुए हैं कि मंडियों से फसल को अच्छी तरह से उठवाई जाए।

यह भी पढे़ं 👇

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 23 March 2026

Breaking News Live Updates 23 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Today in History March 23

Today in History March 23: भगत सिंह की शहादत से लेकर Hitler की तानाशाही तक, बड़ी घटनाएं

सोमवार, 23 मार्च 2026

प्रदेश महासचिव ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से खरीद कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 156 पक्की मार्किट कमेटीयां हैं, जिनमें मुख्य रूप से 152 खरीद केंद्र हैं, 283 सबयार्ड हैं और खरीद केंद्र 1383 हैं। इस फसल की खरीद सही ढंग से हो सके, इसके लिए 401 और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार आज पूरे पंजाब में कुल 2219 खरीद केंद्र चल रहे हैं। इन सभी खरीद केंद्रों में पीने योग्य साफ पानी, बिजली की लाइटें, सफाई, बाथरूम, छाया आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंजाब सरकार के पास लगभग 41,300 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट भी आ चुकी है, तांकि किसानों को फसल का भुगतान 24 घंटे में किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड के लगभग 1275 पक्के कर्मचारी, आउटसोर्स के 452 कर्मचारी और सीजनल व्यवस्थाओं के लिए 6 हजार अन्य कर्मचारी, करीब 7727 कर्मचारी इस मंडी सिस्टम में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, तांकि किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि सरकार हर तरह से किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और राइस मिलर्स के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, किसान यूनियनों से भी अपील की कि वे किसानों की फसल उठवाने में सरकार और विभिन्न एजेंसियों का बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

Previous Post

राज्य के जेल अधिकारियों के साथ की बैठक, जेलों को पूरी तरह अपराध और मोबाइल मुक्त करने के सख्त निर्देश

Next Post

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समानता वाले समाज की रचना करेंगे: मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed: 100 से ज्यादा केस, फिर भी बना बाहुबली नेता: बड़ा खुलासा

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 23 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 23 March 2026

Breaking News Live Updates 23 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

सोमवार, 23 मार्च 2026
Today in History March 23

Today in History March 23: भगत सिंह की शहादत से लेकर Hitler की तानाशाही तक, बड़ी घटनाएं

सोमवार, 23 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिनों में 7°C तक बढ़ेगा तापमान

सोमवार, 23 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026

Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: वृषभ और कर्क को 100% शुभ दिन, जानें सभी राशियों का हाल

सोमवार, 23 मार्च 2026
Next Post
Mann

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समानता वाले समाज की रचना करेंगे: मुख्यमंत्री

Harjot Bains

72 शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा -

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।