LIVE | ...
गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मंत्रिमंडल ने पंजाब की भलाई, सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए

मंत्रिमंडल ने पंजाब की भलाई, सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 9 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann Live
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 9 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने आज राज्य के लोगों की भलाई, सुरक्षा और इसके विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

ये फैसले आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने राज्य की 13 उच्च-सुरक्षा जेलों में वी-कवच जैमर खरीदने और स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। बेहतर सुरक्षा के उद्देश्य से जेलों में ये 5जी विशेषता वाले अत्याधुनिक जैमर लगाए जाएंगे। जैमर का पहले ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है और धीरे-धीरे राज्य की सभी जेलों को इस सुविधा से लैस किया जाएगा।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने फरीदकोट में आवास निर्माण विभाग की 135 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी भी दे दी है। यह जमीन वास्तव में सहकारी चीनी मिल की थी और ओ.यू.वी.जी.एल. योजना के तहत आवास निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई थी।
इसलिए औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन की बड़ी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह जमीन अब उद्योग विभाग को हस्तांतरित की जाएगी, जिससे यहां औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।

एन.आर.आई. समुदाय को राज्य के विकास में समान भागीदार बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने ‘रंगला पंजाब फंड’ बनाने पर भी मुहर लगा दी है, जिसमें प्रवासी भारतीय या कोई भी व्यक्ति राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए खुले दिल से योगदान दे सकता है। इस फंड का प्रबंधन वित्त विभाग द्वारा किया जाएगा और इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में विकास को तेज करने के लिए किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रवासी भारतीय या अन्य नागरिक जो राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं, इस फंड में योगदान दे सकते हैं।

राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक और बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट ने राज्य में बैलगाड़ियों की दौड़ शुरू करने के लिए अध्यादेश लाने पर भी सहमति दे दी। इस अध्यादेश का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति का अभिन्न अंग इन खेलों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाना है। बैलगाड़ियों की दौड़ के दौरान बैलों पर कोई अत्याचार न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इस अध्यादेश में विशेष धारा जोड़ी जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026

भूजल बचाने के लिए फसल विविधीकरण पर जोर देने के लिए कैबिनेट ने राज्य के तीन क्षेत्रों में पायलट परियोजना के तौर पर खरीफ की मक्का की खेती करवाने के लिए सहमति दे दी। यह परियोजना गुरदासपुर-पठानकोट, बठिंडा, जालंधर-कपूरथला के 12 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में शुरू की जाएगी। राज्य सरकार किसानों को लाभ देने के लिए इस फसल की मार्केटिंग सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध करेगी।

खनन क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए कैबिनेट ने आई.आई.टी. रोपड़ में खनन के लिए अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खनन के तहत आने वाले क्षेत्र का मूल्यांकन करेगा। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के माध्यम से राज्य में हो रही गैर-कानूनी खनन को रोकने के तरीके सुझाने में मददगार होगा।

कैबिनेट ने राज्य में उन 2053 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाने के लिए सहमति दे दी है, जिनकी जॉइनिंग प्रक्रिया पहली जनवरी, 2004 से पहले शुरू हो गई थी।

कैबिनेट ने वन विभाग के तकरीबन 900 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की भी मंजूरी दे दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab HC Order को ठुकराया! Water Dispute पर CJ बोले – अब कोर्ट का आदेश देखिए

Next Post

टॉप-5 आतंकी खत्म! India का ‘Operation Sindoor’ बना जैश-लश्कर का क़हर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

WhatsApp Business

WhatsApp Business यूजर्स सावधान! 30 सितंबर तक नहीं किया ये काम तो…

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
World Vegetarian Day 2026

मांस छोड़ना काफी नहीं, World Vegetarian Day 2026 की 7 सीख

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
HARBHAJAN SINGH

चौंकाने वाला खुलासा! Harbhajan Singh ने खोली AAP की पोल

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

आखिरी दिन सरकार का बड़ा कदम, Shri Akal Takht को भेजी सूचना

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Congress Punjab Meeting, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi,

Raja Warring के बाद Punjab Congress President कौन?

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Amarinder Singh Raja Warring

Raja Warring को Congress High Command ने दिल्ली बुलाया

गुरूवार, 1 अक्टूबर 2026
Next Post
Operation Sindoor

टॉप-5 आतंकी खत्म! India का 'Operation Sindoor' बना जैश-लश्कर का क़हर

%6%2≥222222222552222 LUCKNOW SUPER GIANTS AB APNI BAARI HAI PENOBAL PRETTE O DRERMIL O SBILife IA AB APNI BAARI HAI

India-Pak Tension का असर: रुका IPL, करोड़ों का नुकसान, आगे क्या होगा?

PM Modi

Drone Attack के बाद India का बड़ा Warning: अब Terror Attack मतलब सीधा War!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।