LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - खनन नीति में किए संशोधनों के पूरे पंजाब में शानदार परिणाम आने शुरू: बरिंदर कुमार गोयल

खनन नीति में किए संशोधनों के पूरे पंजाब में शानदार परिणाम आने शुरू: बरिंदर कुमार गोयल

एल.एम.एस. और सी.आर.एम.एस. नीति से कानूनी खनन, राजस्व संग्रह और कच्चे माल की आपूर्ति में हुआ इज़ाफ़ा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Barinder Goyal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (The News Air) पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि राज्य की खनन नीति में किए गए सुधारों के शानदार परिणाम सामने आने लगे हैं। इनसे कानूनी खनन गतिविधियों को मज़बूती मिली है, रेत और बजरी की आपूर्ति में सुधार हुआ है और पारदर्शिता के ज़रिए राज्य के राजस्व में वृद्धि हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “लैंडओनर माइनिंग साइट्स (एल.एम.एस.)” और “क्रशर माइनिंग साइट्स (सी.आर.एम.एस.)” की शुरुआत ने ज़मीन मालिकों और क्रशर संचालकों को सशक्त बनाकर खनन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। इसके साथ ही राज्य की अन्य राज्यों से कच्चे माल पर निर्भरता में कमी आई है। इस पहल ने और अधिक हितधारकों को कानूनी दायरे में शामिल कर अवैध खनन को रोकने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि संशोधित नीति लागू होने के बाद विभाग को सी.आर.एम.एस. के लिए 240 से अधिक आवेदन और एल.एम.एस. के लिए 95 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23 सी.आर.एम.एस. और 4 एल.एम.एस . के लिए स्वीकृति पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं और शेष आवेदनों को जिला सर्वेक्षण रिपोर्टों में शामिल करने की प्रक्रिया प्रगति अधीन है। पर्यावरणीय स्वीकृतियाँ पूरी होने के बाद इन साइटों के दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कार्यशील होने की संभावना है।

श्री गोयल ने कहा कि एल.एम.एस. और सी.आर एम.एस.के लागू होने से बाज़ार में कच्चे माल की उपलब्धता में वृद्धि हुई है, जिससे निर्माण और विकास परियोजनाओं के लिए निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। इस कदम से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ राज्य की रॉयल्टी आय में भी इज़ाफ़ा हुआ है।

खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार ने 11.58 करोड़ घन फुट कच्चे माल वाली 29 व्यावसायिक खनन साइटों के लिए नई ऑनलाइन नीलामियाँ शुरू की हैं, जो पिछले तीन वर्षों में पहली नीलामी प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन बोली प्रणाली के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी बनाते हुए मनमाने अलॉटमेंटों को समाप्त किया गया है और सभी वास्तविक प्रतिभागियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मूल्य-आधारित बोली, अग्रिम रॉयल्टी भुगतान और विस्तारित लीज़ अवधि की शुरुआत से नीलामी प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के साथ साथ इसकी संचालन कुशलता में सुधार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब बोलीदाता पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने के लिए स्वयं ज़िम्मेदार होंगे, जिससे परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कानूनी रूप से कच्चे माल की आपूर्ति को और बढ़ाने और खनन इको-सिस्टम को मज़बूत करने के लिए चरणबद्ध रूप से लगभग 100 अतिरिक्त स्थलों की नीलामी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन नीतिगत सुधारों का उद्देश्य पंजाब के खनन कार्यों को पारदर्शी, जवाबदेह और जन-हितैषी बनाना है।

श्री गोयल ने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निष्पक्ष और टिकाऊ संसाधन प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हमारे प्रयास एक पारदर्शी प्रणाली बनाने पर केंद्रित हैं, जो कानूनी ढंग से खनन कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के लोगों के हितों की रक्षा करें।

यह भी पढे़ं 👇

Digital Fraud

Digital Fraud से बचें! RBI Rule के तहत पैसा वापस पाने का गोल्डन आवर

बुधवार, 24 जून 2026
UPTET Exam City Slip

UPTET Exam City Slip जारी! 30 जून तक डाउनलोड करें, परीक्षा जुलाई में

बुधवार, 24 जून 2026
APAAR ID

APAAR ID अब Jharkhand में अनिवार्य! बिना इसके नामांकन नहीं होगा

बुधवार, 24 जून 2026
GST Registration Rules

GST Registration अब जरूरी! ₹20-40 लाख टर्नओवर वालों के लिए बड़ी खबर

बुधवार, 24 जून 2026

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पहले पंजाब में बजरी का खनन मुख्य रूप से विभाग द्वारा अलॉट की गई व्यावसायिक माइनिंग साइटों से मुख्य तौर पर ड्रा तक सीमित था। क्रशर मालिक इन सीमित व्यापारिक साइटों पर अत्यधिक निर्भर थे या अन्य राज्यों से कच्चा माल मंगवाते थे, जिससे इसकी कमी और लागत दोनों बढ़ जाती थीं। कई क्रशर मालिकों के पास पर्याप्त बजरी वाली ज़मीन होते हुए भी वे प्रतिबंधों की शर्तों के कारण उसका उपयोग नहीं कर पाते थे, क्योंकि अपनी ज़मीन से बजरी निकालने की उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग लंबित थी। इससे पंजाब के बजरी भंडारों का बड़ा हिस्सा अप्रयुक्त रह गया था।

उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार द्वारा क्रशर माइनिंग साइटों से संबंधित मुख्य संशोधनों को मंज़ूरी देने से बजरी की खुदाई संबंधी कार्यों में सुधार हुआ है। बजरी वाली ज़मीन के मालिक क्रशर अब खनन लीज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे अन्य राज्यों पर निर्भरता घटेगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। इस कदम से विकास परियोजनाओं के लिए रेत और बजरी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए व्यापारिक अवसरों और रोज़गार में वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा कि आपूर्ति श्रृंखला के विस्तार से संभावित रूप से बाज़ार की कीमतें स्थिर होंगी और राज्य का राजस्व बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार रेत खनन कार्य व्यावसायिक माइनिंग साइटों और सार्वजनिक माइनिंग साइटों तक सीमित थे। इस प्रतिबंधित मॉडल ने मांग और आपूर्ति के बीच लगातार अंतर पैदा किया क्योंकि अधिकांश ज़मीन मालिक बाहरी पक्षों को अपनी ज़मीन पर खनन की अनुमति देने से हिचकिचाते थे। सरकार को अक्सर इन ज़मीन मालिकों से अपनी ज़मीन पर खुदाई करने के अधिकार देने संबंधी आवेदन प्राप्त होते थे, जिससे नीति में संशोधन की ठोस आवश्यकता महसूस हुई।

उन्होंने कहा कि “लैंडओनर माइनिंग साइट्स” की शुरुआत के ज़रिए पंजाब सरकार ने रेत खनन में नई संभावनाओं को उजागर किया है। अब ज़मीन मालिक राज्य को केवल निर्धारित रॉयल्टी का भुगतान कर अपनी ज़मीन पर खुदाई कर सकते हैं या किसी अन्य को ऐसा करने के लिए अधिकृत कर सकते हैं। इस सुधार से साइटों की संख्या और रेत की उपलब्धता बढ़ेगी, नए रोज़गार पैदा होंगे और प्रतिस्पर्धी बाज़ार मूल्य सुनिश्चित होंगे। “लैंडओनर माइनिंग साइट्स” की शुरुआत इस क्षेत्र में एकाधिकार को समाप्त कर निष्पक्ष भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी और अब हर योग्य ज़मीन मालिक के लिए खनन अधिकार सुनिश्चित होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के साथ रोड शो में आम आदमी पार्टी ने दिखाया चुनावी दम

Next Post

हरभजन सिंह ई.टी.ओ और बरिंदर कुमार गोयल द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Digital Fraud

Digital Fraud से बचें! RBI Rule के तहत पैसा वापस पाने का गोल्डन आवर

बुधवार, 24 जून 2026
UPTET Exam City Slip

UPTET Exam City Slip जारी! 30 जून तक डाउनलोड करें, परीक्षा जुलाई में

बुधवार, 24 जून 2026
APAAR ID

APAAR ID अब Jharkhand में अनिवार्य! बिना इसके नामांकन नहीं होगा

बुधवार, 24 जून 2026
GST Registration Rules

GST Registration अब जरूरी! ₹20-40 लाख टर्नओवर वालों के लिए बड़ी खबर

बुधवार, 24 जून 2026
Mallikarjun-Kharge.

Land Scam Controversy में खड़गे परिवार घिरा, BJP ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बुधवार, 24 जून 2026
Punjab IAS Transfer

Ferozepur में 7 SHO के तबादले, सिटी थाने को पक्के मुखी की दरकार

बुधवार, 24 जून 2026
Next Post
Aap

हरभजन सिंह ई.टी.ओ और बरिंदर कुमार गोयल द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात

Harcharan singh bhullar

Punjab DIG Bribery Case: चंडीगढ़ कोठी से ₹7 करोड़ कैश, CBI ने DIG Bhullar को भेजा जेल

AAP

तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे - मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।