LIVE | ...
सोमवार, 6 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Thalapathy Vijay Divorce: 27 साल की शादी खत्म? संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

Thalapathy Vijay Divorce: 27 साल की शादी खत्म? संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

तमिल सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेन्नई फैमिली कोर्ट में दाखिल की तलाक याचिका, अप्रैल 2021 से चल रहा कथित अफेयर और तृषा कृष्णन की एंट्री ने बढ़ाई अटकलें

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 मई 2026
in NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
Thalapathy Vijay Divorce
105
SHARES
697
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Thalapathy Vijay Divorce की खबर ने पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत को हिला दिया है। साउथ के उस थलापति की निजी जिंदगी में तूफान आ गया है जिसका नाम सुनते ही बॉक्स ऑफिस हिल जाता है। और अब राजनीति में भी उनकी जगह पक्की हो गई है।

विजय ने तीन दशक लंबे अपने फिल्मी करियर से अब राजनीति पर ध्यान देने के लिए दूरी बना ली है। साल 2024 में उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) का लॉन्च किया। और 4 मई 2026 को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी जीत पक्की हो गई।

फिल्मों के बाद राजनीति में भी विजय सुपरहिट हो गए हैं। लेकिन जितनी अच्छी उनकी प्रोफेशनल लाइफ चल रही है, उतनी ही उथल-पुथल उनकी पर्सनल लाइफ में भी मची हुई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही विजय की पत्नी ने अभिनेता से तलाक की अर्जी दाखिल की है।

संगीता सोरनलिंगम ने दाखिल की तलाक की याचिका

इसके साथ विजय के तृषा कृष्णन के साथ डेटिंग की अफवाहों ने भी तूल पकड़ा हुआ है। TVK की जीत के बाद तृषा उनसे मिलने उनके आवास पर भी गई थीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

ANI के अनुसार संगीता ने चेन्नई के चिंगलेपेट फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। और पत्नी ने याचिका में जो आरोप लगाए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं।

कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?

संगीता सोरनलिंगम विजय की पत्नी हैं और तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक की पत्नी होने के बावजूद संगीता ज्यादातर लाइमलाइट से दूरी बनाए रखती हैं।

यूनाइटेड किंगडम में जन्मी और पली-बढ़ी संगीता श्रीलंकाई तमिल मूल के एक परिवार से आती हैं। माना जाता है कि उनके पिता यूके में रहने वाले एक तमिल उद्योगपति थे।

एक फैन बनी पत्नी: फिल्मी कहानी से कम नहीं

यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 1996 में जब विजय की फिल्म पूर्वी (Poove Unakkaga) सुपरहिट हुई थी, तब लंदन में रहने वाली एक साधारण सी लड़की जिसका नाम संगीता है, वो विजय की एक्टिंग की मुरीद हो गई।

वो सिर्फ अपने पसंदीदा एक्टर को बधाई देने के लिए सात समंदर पार से चेन्नई आई थी। विजय को संगीता की सादगी और उनकी सच्चाई इतनी पसंद आई कि उन्होंने उन्हें अपने माता-पिता से मिलवाया।

दोनों के बीच प्यार हुआ और 25 अगस्त 1999 को एक भव्य समारोह में दोनों ने शादी कर ली। दिलचस्प बात यह है कि विजय और संगीता अलग-अलग धर्मों से हैं। विजय ईसाई और संगीता हिंदू हैं। हालांकि उनकी शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

संगीता, जो एक बड़े उद्योगपति की बेटी थीं, उन्होंने शादी के बाद खुद को लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखा है। वहीं विजय और संगीता के दो बच्चे हैं – जेसन संजय और दिव्या शाशा। उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया से भी दूर रखा है और वे कभी-कभी ही सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं।

संगीता ने याचिका में लगाए गंभीर आरोप

लेकिन पिछले कुछ समय से इस खुशहाल परिवार पर किसी की नजर लग गई है। दावा किया जा रहा है कि विजय का एक मशहूर अभिनेत्री के साथ रिश्ता ही इस कलह की जड़ है।

याचिका में कहा गया है कि संगीता को इस कथित अनैतिक रिश्ते के बारे में अप्रैल 2021 में पता चला था। इसके बाद से ही दोनों के बीच में जुबानी जंग और भावनात्मक दूरी बढ़ती चली गई।

आरोप तो यहां तक है कि विजय अपनी उस दोस्त अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक रूप से घूमते भी नजर आते हैं, जिससे उनके बच्चों को भी समाज में शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab and Haryana High Court

High Court Permanent Judges बने दो जज, बड़ी राहत की उम्मीद

सोमवार, 6 जुलाई 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

Kejriwal Nitin Nabin Row बढ़ी, BJP ने किया तीखा पलटवार

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh

Diljit US Visa Joke वायरल, Trump बेटी पर मजेदार दावा

सोमवार, 6 जुलाई 2026
PM Modi Indo-Pacific Tour

PM Modi Indo-Pacific Tour शुरू, तीन देशों में बड़ी बातचीत

सोमवार, 6 जुलाई 2026

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दोनों एक ही छत के नीचे अजनबियों की तरह रहने लगे हैं। और आखिरकार मामला अब कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है।

अप्रैल 2021 से शुरू हुआ था विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार संगीता का दावा है कि उन्हें अप्रैल 2021 में इस कथित रिश्ते के बारे में पता चला। याचिका में इस अफेयर को अनैतिक बताया गया है और कहा गया है कि इससे उन्हें गहरा भावनात्मक दुख और धोखे का एहसास हुआ है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि विजय के उस अभिनेत्री के साथ लगातार संपर्क में रहने के कारण उनके बच्चों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। दस्तावेजों में भावनात्मक दूरी, जुबानी झगड़े और जानबूझकर साथ छोड़ देने का भी जिक्र किया गया है।

इसमें दावा किया गया है कि उन्हें एक ही घर में अलग रहने पर मजबूर होना पड़ता है, जबकि विजय उस अभिनेत्री के साथ घूमते रहते हैं और सार्वजनिक रूप से उसके साथ नजर आते रहते हैं।

TVK की जीत में संगीता गायब, तृषा कृष्णन का घर आना चर्चा में

वहीं दिलचस्प बात यह है कि जब विजय ने अपनी पार्टी TVK के साथ 2024 में राजनीति में कदम रखा और 2026 में चुनावों में शानदार जीत हासिल की, तब हर कोई संगीता को उनके साथ देखना चाहता था।

लेकिन संगीता न तो रैलियों में दिखीं और न ही जीत के जश्न में दिखीं। तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का विजय के घर जाकर उन्हें बधाई देना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि विजय और तृषा ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में की हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से सराही गई है। लेकिन अब ऑफ-स्क्रीन भी उनकी नजदीकियों पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या राजनीति की चकाचौंध ने तोड़ा रिश्ता?

ऐसे में कई सारे सवाल हैं। क्या सुपरस्टार का टैग और राजनीति का पद उनकी शादीशुदा जिंदगी को बचाने में नाकाम रहा? क्या यह राजनीति की चकाचौंध है या रिश्तों की कड़वाहट?

कहने का मतलब साफ है कि एक फैन से पत्नी बनी संगीता, जो 27 साल से विजय के साथ खड़ी रहीं, अब अलग होने का फैसला कर चुकी हैं। और इसके पीछे कथित तौर पर एक अभिनेत्री के साथ अफेयर का आरोप है।

अगर गौर करें तो यह मामला सिर्फ एक सेलिब्रिटी तलाक का नहीं है। यह एक ऐसे शख्स की निजी जिंदगी है जो अब राजनीति में भी सक्रिय है और तमिलनाडु की जनता का प्रतिनिधि बन चुका है।

यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस मामले में क्या कुछ अपडेट देखने को मिलता है। फिलहाल तलाक की कार्यवाही कोर्ट में चल रही है और दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


मुख्य बातें (Key Points)

• Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेन्नई फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की

• संगीता ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2021 से विजय का एक मशहूर अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा है

• 25 अगस्त 1999 को हुई थी शादी, दो बच्चे – जेसन संजय और दिव्या शाशा

• TVK की चुनावी जीत में संगीता गायब रहीं, तृषा कृष्णन का विजय के घर जाना चर्चा में

• याचिका में भावनात्मक दूरी, जुबानी झगड़े और बच्चों की शर्मिंदगी का जिक्र


ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Twin Blasts: खालिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर विस्फोट

Next Post

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab and Haryana High Court

High Court Permanent Judges बने दो जज, बड़ी राहत की उम्मीद

सोमवार, 6 जुलाई 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

Kejriwal Nitin Nabin Row बढ़ी, BJP ने किया तीखा पलटवार

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Diljit Dosanjh

Diljit US Visa Joke वायरल, Trump बेटी पर मजेदार दावा

सोमवार, 6 जुलाई 2026
PM Modi Indo-Pacific Tour

PM Modi Indo-Pacific Tour शुरू, तीन देशों में बड़ी बातचीत

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Punjab Grain Storage Crisis

Punjab Grain Storage Crisis: गोदाम भरे, किसानों की चिंता बढ़ी

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Sukhbir Singh Badal

Satluj Film हटाने पर Sukhbir Badal भड़के, बड़ा सवाल उठाया

सोमवार, 6 जुलाई 2026
Next Post
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।