बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Tarn Taran Encounter: 2 Grenades, 2 Pistols बरामद, Landa Terror Module का बड़ा खुलासा

Tarn Taran Encounter: 2 Grenades, 2 Pistols बरामद, Landa Terror Module का बड़ा खुलासा

Encounter के बाद खुलासा: जबरन वसूली और टारगेट किलिंग की बना रहे थे साजिश!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 जनवरी 2025
A A
0
Crime
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

तरनतारन, 30 जनवरी (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार संगठित अपराध के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत तरनतारन पुलिस ने अमेरिका-स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़े और अमेरिका-स्थित गुरदेव सिंह उर्फ जैसल चंबल तथा कनाडा-स्थित सतबीर उर्फ सत्ता नौशहरा द्वारा चलाए जा रहे मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तरनतारन से चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा निवासी रोबिनजीत सिंह उर्फ रोबिन, तरनतारन के उस्मान निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गुरदासपुर के कलानौर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव और गुरदासपुर के घुम्मण कला निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और दो अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल के साथ-साथ गोला-बारूद और तीन मैगजीन भी बरामद की हैं। इसके अलावा, पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त उनकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली होंडा सिविक कार भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि जब्त किए गए हैंड ग्रेनेड और हथियार जैसल चंबल द्वारा उसके अज्ञात साथी के माध्यम से सप्लाई किए गए थे और वे जैसल चंबल व सत्ता नौशहरा के कहने पर किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी जबरन वसूली और गिरोह से संबंधित हिंसक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य संबंधित कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए, तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि जब यह सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति होंडा सिविक कार में जा रहे हैं, तो डीएसपी इन्वेस्टिगेशन रजिंदर मनहास की निगरानी में सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरहाली रोड पर ठठियां महंता गांव के पास नाका लगाया।

यह भी पढे़ं 👇

Fungal Nail Infection

Fungal Nail Infection से लेकर DMart Spices Fail तक, तीन बड़ी सेहत खबरें एक साथ

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Crude Oil History

Crude Oil History: डिगबोई के हाथी से मिडिल ईस्ट के युद्ध तक, ‘Black Gold’ की पूरी कहानी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सफलतापूर्वक आरोपियों की कार को ट्रेस कर लिया और जब पुलिस पार्टी ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस टीमों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान आरोपी रोबिन के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल समेत गोलियां बरामद की हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्यों नवजोत उर्फ नव और जगदीप उर्फ जग्गा को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से एक और अत्याधुनिक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई हैं। जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दिसंबर 2024 में गुरदासपुर के हीर गांव में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल थे, जिसमें उन्होंने जैसल चंबल के इशारे पर घर के मालिक से फिरौती मांगी थी।

एसएसपी ने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 11, दिनांक 30/01/2025, भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 113(3) और 113, आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत थाना सिरहाली, तरनतारन में मामला दर्ज किया गया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में 7 दिन में 7 भूकंप, लोग दहशत में! क्या बड़ा खतरा आ रहा है?

Next Post

Delhi में BJP vs AAP: CM भगवंत मान के घर छापा, AAP बोली – लोकतंत्र की हत्या

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Fungal Nail Infection

Fungal Nail Infection से लेकर DMart Spices Fail तक, तीन बड़ी सेहत खबरें एक साथ

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Crude Oil History

Crude Oil History: डिगबोई के हाथी से मिडिल ईस्ट के युद्ध तक, ‘Black Gold’ की पूरी कहानी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Property Rights of Wife

Property Rights of Wife: पत्नी को मायके से मिली संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं: High Court

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब? तुरंत जानें सही तारीख

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Festivals in April 2026

Festivals in April 2026: अप्रैल में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट!

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Delhi Election 2025, Kejriwal employment plan, Delhi jobs announcement, Arvind Kejriwal latest news, AAP Delhi manifesto, unemployment in Delhi, Delhi job creation plan, Kejriwal रोजगार योजना, Delhi youth employment, Delhi assembly elections, AAP campaign promises, Kejriwal 5-year plan, Delhi unemployment statistics।

Delhi में BJP vs AAP: CM भगवंत मान के घर छापा, AAP बोली – लोकतंत्र की हत्या

Burqa

Exam में Burqa पर पाबंदी क्यों? जब Voting में कोई Ban नहीं! BJP vs Shiv Sena Clash

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।