LIVE | ...
बुधवार, 23 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ब्रेक ले लीजिए, कम सीटें.. राहुल पर पीके का बयान क्या 2024 में कांग्रेस के लिए बनेगा आफत?

ब्रेक ले लीजिए, कम सीटें.. राहुल पर पीके का बयान क्या 2024 में कांग्रेस के लिए बनेगा आफत?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
ब्रेक ले लीजिए, कम सीटें.. राहुल पर पीके का बयान क्या 2024 में कांग्रेस के लिए बनेगा आफत? - lok sabha election 2024 poll strategist prashant kishor comment on rahul gandhi congress structural flaws know all about it
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (The News Air) लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब पहले दौर के मतदान की तारीख भी करीब आ रही है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी का घोषणापत्र भी जारी किया जा चुकी है। इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का राहुल गांधी का लेकर एक बयान काफी चर्चा में है। प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद कांग्रेस नाराज नजर आ रही है। एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को राजनीति से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की सलाह दी है। इस पर कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को कंसल्टेट बताते हुए उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैं ‘कंसल्टेंट’ की बात का जवाब नहीं देती। कंसल्टेंट की बात पर क्या जवाब देना। अब सवाल उठता है कि आखिर प्रशांत किशोर ने यह टिप्पणी क्यों की। क्या प्रशांत किशोर ने अपनी टिप्पणी से कांग्रेस को आइना दिखाने का काम किया है। प्रशांत किशोर की इस टिप्पणी का इस लोकसभा चुनावों के साथ ही कांग्रेस के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

आखिर प्रशांत किशोर ने कहा क्या है?

दरअसल, कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में कांग्रेस और राहुल गांधी से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस पर प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया कि यदि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए। प्रशांत ने कहा था कि पिछले 10 वर्ष में अपेक्षित परिणाम नहीं देने के बावजूद वह (राहुल गांधी) न तो रास्ते से हट रहे हैं और न ही किसी और को आगे आने दे रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि दुनियाभर में अच्छे नेताओं की एक प्रमुख विशेषता यह होती है कि वे जानते हैं कि उनमें क्या कमी है। वे सक्रिय रूप से उन कमियों को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं। किशोर ने कहा कि लेकिन राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि वह सब कुछ जानते हैं। यदि ऐसा लगता है कि आपको मदद की आवश्यकता नहीं है तो कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता। उन्हें लगता है कि वह सही हैं और वह मानते हैं कि उन्हें ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनकी सोच को मूर्त रूप दे सके। यह संभव नहीं है। प्रशांत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता निजी तौर पर स्वीकार करेंगे कि वे (राहुल) पार्टी में कोई भी निर्णय नहीं ले सकते, यहां तक कि गठबंधन सहयोगियों के साथ एक भी सीट या सीट शेयरिंग करने के बारे में भी वे तब तक कोई फैसला नहीं ले सकते ‘जब तक उन्हें ‘एक्सवाईजेड’ से मंजूरी नहीं मिल जाती।

कांग्रेस को आईना दिखाया?

प्रशांत किशोर कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी के राजनीति से दूर रहने का फैसला किया था। प्रशांत किशोर ने 1991 में पीवी नरसिंह राव के कार्यभार संभालने को याद करते हुए कहा कि जब आप एक ही काम पिछले 10 वर्ष से कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो एक ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है… आपको चाहिए कि पांच साल तक यह जिम्मेदारी किसी और को सौंप दें। आपकी मां ने ऐसा किया है। इस बयान के जरिये प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी आइना दिखाने का काम किया है। किशोर ने साफ कहा कि कांग्रेस और उसके समर्थक किसी भी व्यक्ति से बड़े हैं। गांधी को इस बात को लेकर अड़े नहीं रहना चाहिए कि बार-बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद वही पार्टी के लिए उपयोगी साबित होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
लोकसभा चुनाव में क्या होगा असर?

अब सवाल है कि प्रशांत किशोर ने जिस तरह से राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है उसका चुनाव पर असर पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मानना है कि प्रशांत किशोर की टिप्पणी का चुनाव में भले ही सीधा असर ना पड़े लेकिन इससे बीजेपी को राहुल पर हमला करने का एक हथियार जरूर मिल गया है। संभव है कि बीजेपी नेता राहुल गांधी को लेकर प्रशांत किशोर की टिप्पणियों का जिक्र चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी सभाओं में करें। बीजेपी पहले से ही राहुल गांधी के राजनीति मौजूदगी को नकारती रही है। इसके अलावा बीजेपी राहुल गांधी पर राजनीतिक वार करने का कोई मौका नहीं गंवाती है। ऐसे में जब कोई चुनावी रणनीतिकार अगर राहुल की राजनीतिक उपयोगिता को लेकर इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी करता है तो इसका परोक्ष रूप से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

चुनाव में पिछड़ रही है कांग्रेस

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस भले ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है लेकिन पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से लेकर सहयोगी दलों से सीटों पर तालमेल को बात बनती नहीं दिख रही है। स्थिति यह है कि जिन राज्यों में सहयोगी दलों से तालमेल हो चुका है वहां पर भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित करने में देरी हो रही है। राजनीति विश्लेषकों का मानना है कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस मामले में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। देरी से उम्मीदवारों की घोषणा से चुनाव प्रचार का समय कम मिलेगा, इसका सीधा असर पड़ना तय है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘हीरामंडी’ की इस एक्ट्रेस का हो चुका है तलाक, कहा मुश्किल समय में पता चला कौन है सच्चे दोस्त

Next Post

Lok Sabha Election 2024: लालू की हॉटसीट रही सारण सीट जीत पाएंगी रोहिणी?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Depression, Odisha-Andhra में अगले 48 घंटे भारी बारिश का Red Alert

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 23 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 23

आज का राशिफल 23 सितंबर 2026: किस राशि को मिलेगा अचानक धन लाभ? जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 23 सितम्बर 2026
Top 5 News Today

Top 5 News Today: हूतियों की Saudi को धमकी से लेकर UPI Charges तक, जानें आज की बड़ी खबरें

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Jio ₹999 Plan

Jio ₹999 Plan: 98 दिन वैलिडिटी, 2GB Daily Data और ₹35,000 के Free Benefits!

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Gold Price Prediction 2027

Gold Price Prediction 2027: क्या ₹3 लाख पार जाएगा सोना? जानें भारत में कितना महंगा होगा

मंगलवार, 22 सितम्बर 2026
Next Post
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लालू की हॉटसीट रही सारण सीट जीत पाएंगी रोहिणी?

नहीं जाएगी बीएड डिग्री धारकों की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नहीं जाएगी बीएड डिग्री धारकों की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरी डिटेल

sadhguru 1.jp

चुनावी रैलियों में महिलाओं पर टिप्पणी से आहत हैं सद्गुरु जग्गी वासुदेव, कही ये बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।