LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मुंबई के अणुशक्ति नगर से बनेंगे सपा कैंडिडेट!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 25 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
स्वरा भास्कर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई, 25 सितंबर,(The News Air): एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद जिरार अहमद भी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने महाविकास अघाड़ी से फहद अहमद के लिए अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट की मांग रखी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी के बड़े नेता नवाब मलिक ने जीत हासिल की थी। छात्र नेता रहे फहद अहमद ने 2022 में समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। वह फिलहाल समाजवादी पार्टी के युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। अगर एमवीए यह सीट सपा को देती है तो फहद का मुकाबला नवाब मलिक की बेटी सना मलिक से हो सकता है।

मुंबई में नया नेतृत्व खड़ा करना चाहती है सपा

महाविकास अघाड़ी (एमवीए) आने वाले विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक के खिलाफ मजबूत कैंडिडेट उतारने की तैयारी कर रही है। गठबंधन ने अपने सहयोगियों के लिए चार सीटें छोड़ रखी हैं। समाजवादी पार्टी ने स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद के लिए यह सीट मांगी है। माना जा रहा है कि अबू आजमी से खटपट के बीच समाजवादी पार्टी फहद अहमद के तौर पर युवा नेतृत्व को खड़ा करना चाहती है।

1995 से अबू आजमी संभाल रहे हैं सपा की कमान

1995 से ही अबू आजमी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ती रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अबू आजमी ने नॉर्थ-ईस्ट मुंबई सीट से दावेदारी की थी, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद से आजमी ने खुले तौर पर नाराजगी जाहिर की, हालांकि उन्होंने सपा से छोड़ने से इनकार किया था। वह पिछले तीन चुनावों में लगातार मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से जीतते रहे। अबू आजमी प्रवासी मुस्लिम के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
… तो फहद के मुकाबले में हो सकती हैं सना मलिक

महायुति में सीटों के बंटवारे के लिए ‘जिसका विधायक, उसकी सीट’ फॉर्मूला बनाया है। इस फॉर्मूले के हिसाब से यह सीट अजित पवार की एनसीपी के खाते में जाएगी। मगर चर्चा है कि ईडी की कार्रवाई के कारण नवाब मलिक के टिकट पर खतरा मंडरा रहा है। 2022 में दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में ईडी ने नवाब मलिक के खिलाफ कार्रवाई की थी। मलिक को 17 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। अगस्त में अजित पवार ने एक कार्यक्रम में उनकी बेटी सना मलिक को प्रवक्ता बना दिया था। सना मलिक एक आर्किटेक्चरल फर्म का संचालन भी करती हैं। एनसीपी 2024 के विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर से उनकी बेटी सना मलिक को मैदान में उतार सकती है।

कौन हैं फहद अहमद?

1992 में उत्तर प्रदेश के बहेरी में जन्मे फहद के पिता का नाम जि‍रार अहमद है। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता मानने वाले फहद अहमद ने छात्र राजनीति से अपना पॉलिटिकल कैरियर शुरू किया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और एम.फिल की डिग्री लेने के बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में अपनी पहचान बनाई। सीएए कानून के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शन में वह खूब चमके। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। जुलाई 2022 में समाजवादी पार्टी जॉइन करने के बाद पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र में युवजन सभा का अध्यक्ष बनाया। जनवरी 2023 में स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने कोर्ट में शादी की थी, तब उनके नाम की चर्चा खूब हुई थी। फहद अपनी पत्नी स्वरा से चार साल छोटे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एचडीएफसी महिला बैंक अधिकारी की ऑफिस में मौत

Next Post

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Early Balding Indian Men Age 25

25 की उम्र में Balding: Indian Men को क्या हो रहा है?

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Modi-Trump

Trump ने India Voter ID Card का दिया SAVE America Act के लिए उदाहरण

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Punjab Vidhan Sabha Speaker

Punjab Vidhan Sabha Speaker ने Organic Farming अपनाने की अपील की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Nankana Sahib Gurpurab SGPC Visa Demand

Nankana Sahib Gurpurab: SGPC ने 7500 Visa की मांग की

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IRCTC

IRCTC की बड़ी कार्रवाई: 3100 पानी की बोतलें जब्त

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Elon Musk

Elon Musk के X Algorithm पर India का सख्त बयान

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Next Post
स्वरा भास्कर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल

स्वरा भास्कर

क्यों और कैसे बर्बाद हुआ उर्मिला मातोंडकर का करियर, कभी थी TOP पर

स्वरा भास्कर

इजरायली डिफेंस फोर्स ने हिजबुल्‍लाह के सीनियर कमांडर इब्राहीम कुबैसी को मार गिराया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।