LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त की गई बंगाल टाइगर की खाल पर संदेह

दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त की गई बंगाल टाइगर की खाल पर संदेह

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 29 मार्च 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Royal Bengal Tiger Skin and pair of black buck antlers recovered by Kolkata customs

Royal Bengal Tiger Skin and pair of black buck antlers recovered by Kolkata customs

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में पांच तस्करों के पास से दो ‘बंगाल टाइगर की खाल’ बरामद किए जाने के बाद खाल की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच से पता चला है कि एक खाल बाघ की नहीं थी और दूसरी की जांच अभी चल ही रही है। सेंट्रल वाइल्डलाइफ एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पहली खाल पर काली धारियां पेंट की गई थीं, इससे पता चलता है कि यह बाघ की असली खाल नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि यह कुत्ते की खाल हो सकती है।

देहरादून में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) वर्तमान में दोनों खालों की जांच कर रहा है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट अभी बाकी है।

पुलिस ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उसने बंगाल टाइगर की खाल की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर अभियुक्त इस बात से अनजान थे कि उनमें से एक खाल प्रामाणिक नहीं हो सकती है।

आरोपियों की पहचान एनसीआर के निवासी आमिर खान, दीपक कुमार, मोहित, शिवम सिसोदिया और राहुल रावत के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बाघ की खाल की तस्करी करने वाला एक रैकेट सक्रिय है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा था, “विशेष इनपुट मिला था कि रैकेट के सदस्य छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर कुछ संभावित खरीदारों के साथ सौदा करने के लिए आएंगे। गिरोह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था और अवैध रूप से बाघ की खाल को 20-20 लाख रुपये में बेच रहा था।”

उसके बाद वसंत कुंज क्षेत्र में एक जाल बिछाया गया जहां से आमिर खान को पकड़ा गया और उसके कब्जे से एक बाघ की खाल बरामद की गई।

पूछताछ पर, आमिर ने खुलासा किया कि उसके दो अन्य सहयोगी- राहुल और मोहित भी उसके साथ थे, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

अधिकारी ने बताया, “तीनों आरोपी दीपक से मिलने आए थे जो कोई संभावित खरीदार मुहैया कराने वाला था। अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच की गई।”

यह भी पढे़ं 👇

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

आमिर ने यह भी खुलासा किया कि जब्त की गई बाघ की खाल उसे राहुल और दीपक ने मुहैया कराई थी।

अधिकारी ने कहा, “दीपक को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से जबकि मोहित को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।”

मोहित ने जांचकर्ताओं को बताया कि बरामद बाघ की खाल उसे शिवम ने मुहैया कराई थी और उसके पास से कुछ और खालें भी बरामद की जा सकती हैं।

यादव ने कहा, “पुलिस ने छापा मारा और शिवम को पकड़ लिया। आरोपी मोहित और शिवम की निशानदेही पर दिल्ली के कुतुब विहार के पास एक जंगल क्षेत्र से एक और बाघ की खाल बरामद की गई और राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तीसरा टी20 : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती

Next Post

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को नतीजे 

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को नतीजे

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को नतीजे 

कांग्रेस ने कहा, 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे

Congress ने कहा, 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे

virat-kohli

Virat Kohli ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला: आकाश चोपड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।