बेंगलुरु, 03 जुलाई (The News Air) अभिनेत्री कंगना रनौत थप्पड़ मामले में नया अपडेट सामने आया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जिस सीईएसएफ जवान कुलविंदर कौर को घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था अब फिर से उसको बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनाती दे दी गई है। सीआईएसएफ जवान को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अब फिर से तैनात किए जाने को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या कंगना के साथ अभद्रता के लिए उनको माफ कर दिया गया है। हांलाकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।








