शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण

नई शुरू की गई ‘ईज़ी रजिस्ट्रेशन’ योजना की प्रगति की समीक्षा की

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM B Mann
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 27 मई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दोपहर बाद मोहाली के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक दौरा करके नई लागू की गई ‘ईज़ी (आसान) रजिस्ट्रेशन योजना’ की प्रगति का जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस दौरे का उद्देश्य अधिकारियों में कमियाँ ढूंढना नहीं था, बल्कि सरकारी कार्यालयों में प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाना है। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार होगा जब पंजाब के लोगों ने किसी मुख्यमंत्री को इस तरह से सरकारी दफ्तरों का दौरा करते देखा होगा। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि इस दौरे का उद्देश्य नागरिक-केन्द्रित सेवाओं को कुशल और पारदर्शी ढंग से प्रदान करके जनता की भलाई सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से था, जिसका लक्ष्य लोगों के लिए संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि वह इस परियोजना के परिणामों का स्वयं मूल्यांकन कर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करना चाहते हैं। उन्होंने इस पहल को देशभर में अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संपत्ति पंजीकरण को सुचारू और परेशानी रहित बनाना है।

योजना के फायदों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए निजी डीड राइटरों (वसीका नवीसों) पर निर्भरता को कम करती है और नागरिकों को अपने लेन-देन का स्वतंत्र रूप से प्रबंधन करने की सुविधा देती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों को अब फीस भुगतान के लिए बैंकों में जाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली सभी आवश्यक फीस—स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क सहित—को एकल डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से अदा करने में मदद करती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह योजना सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिमांड ड्राफ्ट या नकद भुगतान की आवश्यकता को समाप्त करती है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

इस योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 घंटे के भीतर रजिस्ट्री दस्तावेजों की पूर्व-पड़ताल प्रक्रिया और अपॉइंटमेंट आधारित रजिस्ट्रेशन प्रणाली नागरिकों के लिए परेशानी को कम करते हुए पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाती है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की बचत के साथ-साथ कार्य-कुशलता में भी सुधार होता है। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर पहले से निर्धारित सरकारी दरों और “कैलकुलेट माय फीस” टूल की सुविधा उपलब्ध है, जो नागरिकों को अपने खर्चों का बेहतर प्रबंधन करने की अनुमति देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे छिपे हुए खर्चे समाप्त होंगे और दलालों पर निर्भरता घटेगी। उन्होंने कहा कि यह सुचारू और बाधारहित पंजीकरण प्रक्रिया नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्त करने के उद्देश्य से बनाई गई है और यह योजना “आपकी संपत्ति, आपकी सुविधा” के सिद्धांत पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मोहाली में सफलतापूर्वक शुरू की गई इस योजना को जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अपने 20 मिनट से अधिक समय के दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और इस योजना पर फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री में लगने वाले समय के बारे में पूछा। नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए बताया कि उनका काम सुचारू रूप से और निर्धारित समय के भीतर पूरा हो गया, जिसकी जानकारी उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से मिलती रही।

इस पहल की सराहना करते हुए कार्यालय में मौजूद नागरिकों ने कहा कि उनकी अर्ज़ियों को तुरंत और बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाया गया। उन्होंने आगे बताया कि कार्यालय में प्रवेश करने से लेकर रजिस्ट्रेशन पूरा होने और रजिस्ट्री दस्तावेज़ प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया में एक घंटे से भी कम समय लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस अनूठी पहल की शुरुआत पर बधाई दी और कहा कि इससे पंजीकरण प्रक्रिया अधिक सुचारू और कुशल हो गई है।

मुख्यमंत्री ने सरकारी दफ्तरों के कामकाज को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब लोग बिना किसी परेशानी के अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए ज़िले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जा सकते हैं। भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के तहत भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यह प्रणाली 15 जुलाई तक पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से 1 अगस्त तक हर ज़िले में इस योजना का ट्रायल किया जाएगा और 1 अगस्त से इसे पूरे पंजाब में लागू कर दिया जाएगा, जिससे सभी नागरिकों को सुचारू रूप से रजिस्ट्रेशन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हवाई यात्रा के माध्यम से करेंगे शैक्षिक भ्रमण करेंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र : मुख्य मंत्री ने की घोषणा

Next Post

Haryana में बिना PUC-Insurance अब सीधा चालान, तुरंत मिलेगा Message!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
now online challans

Haryana में बिना PUC-Insurance अब सीधा चालान, तुरंत मिलेगा Message!

Why Operation Sindoor was necessary Congress leader explained by taking name of PM Modi

Operation Sindoor क्यों बना भारत का आखिरी सब्र का जवाब? थरूर ने खोला राज!

Sukhbir Badal Protest Against Land Acquisition Ludhiana

Sukhbir Badal का बड़ा विरोध! लुधियाना में धरने पर बैंड-बाजा लेकर BJP नेता भी उतरे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।