LIVE | ...
शनिवार, 22 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश

हमें मिलकर जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाना है- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Breaking Delhi CM Arvind Kejriwal wears a new shirt, CBI to start investigation soon.

Breaking Delhi CM Arvind Kejriwal wears a new shirt, CBI to start investigation soon.

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह तो प्यादा था, उसके जो मास्टरमाइंड हैं, उनपर देशद्रोह का मामला चलना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

– मेयर चुनाव में इनके अधिकारी ने बहुमत से जीतने वाली पार्टी को वोटों में गड़बड़ी कर हरा दिया, पाकिस्तान में भी यही हुआ, इन्होंने देश को पाकिस्तान बना दिया- अरविंद केजरीवाल

– सुप्रीम कोर्ट में जो भी घटित हुआ, ऐसा लगा जैसे मुख्य न्यायाधीश में भगवान थे, उन्होंने साफ़ संदेश दिया कि भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, चुनाव चोरी करती है- अरविंद केजरीवाल

– मेयर चुनाव में जो लोग भारतीय जनतंत्र का चीर हरण करने आए थे, भगवान ने पूरे देश के सामने उनका चीर हरण कर दिया- अरविंद केजरीवाल

– आज देश में अधर्म का बोलबाला है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की उम्मीद जगाने वाले मनीष सिसोदिया और लोगों को मुफ़्त इलाज देने वाले सत्येंद्र जैन जेल में हैं- अरविंद केजरीवाल

– बेटियों के साथ ग़लत काम करने वाला बृजभूषण सिंह और सबसे बड़े भ्रष्टाचारी अजीत पवार, सुभेंदु अधिकारी, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे लोग सत्ता सुख भोग रहे- अरविंद केजरीवाल

– इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा कि इन्होंने दिल्ली का पानी रोक दिया, अस्पतालों की दवाइयां रोककर लोगों को सड़को पर मरने के लिए छोड़ दिया- अरविंद केजरीवाल

– किसान अपनी फ़सल का दाम मांग रहे हैं, ये किसानों को न एमएसपी दे रहे हैं और न तो अपनी आवाज़ उठाने दे रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– ये कह रहे हैं कि 370 सीट जीत रहे हैं, ये खुलेआम बोल रहे हमें 140 करोड़ लोगों के वोट की जरूरत नहीं, इसका मतलब इन्होंने कुछ तो गड़बड़ी कर रखी है- अरविंद केजरीवाल

– जब पांडवों और भगवान राम को वनवास जाना पड़ा, तब भी ऐसा लगा अधर्म जीत गया, लेकिन अंत में तो धर्म की ही जीत हुई- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 फरवरी (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा को भरपूर बेनकाब किया। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने देश में बढ़ती तानाशाही को कड़ा संदेश दिया है। आज ज़रूरत है कि हमें मिलकर किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह तो एक प्यादा था, उसके पीछे जो मास्टरमाइंड हैं, उनपर देशद्रोह का मामला चलना चाहिए। उन्होंने कहा, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जो भी घटित हुआ, ऐसा लगा कि जैसे मुख्य न्यायाधीश के अंदर भगवान थे। भगवान ने साफ-साफ संदेश दे दिया है कि भाजपा अगर चंडीगढ़ मेयर चुनाव हार सकती है तो देश का चुनाव भी हार सकती है। भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, चुनाव चोरी करती है। उन्होंने कहा कि इतने अधर्म के बावज़ुद ये लोग कहते हैं कि वो लोकसभा में 370 सीट जीत रहे हैं, यह खुलेआम कह रहे हैं कि हमें देश के 140 करोड़ लोग भाड़ में जाएं। हमें उनके वोट की जरूरत नहीं है, इसका मतलब इन्होंने कुछ तो गड़बड़ी कर रखी है । इसी तरह, जब पांडवों और भगवान राम को वनवास जाना पड़ा, तब भी एक बार ऐसा लगा कि अधर्म जीत गया, लेकिन अंत में धर्म की ही जीत हुई।

गीता में भगवान ने मानव जाति को भरोसा दिया है कि जब-जब अधर्म बहुत ज्यादा होगा, तब-तब मैं अवतार लूंगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में अपना संबोधन गीता के श्लोक “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारतः। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।” से किया। उन्होंने इस श्लोक का मतलब बताते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्णा अर्जुन के जरिए पूरी सृष्टि को कहने की कोशिश कह रहे हैं कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म को कुचला जाएगा और जब-जब अधर्म बहुत ज्यादा हो जाएगा, तक-तब तक मैं अवतार लूंगा। एक तरह से भगवान ने मानव जाति को बहुत बड़ा भरोसा दिया है। मानव इतिहास में कई ऐसे मौके आते हैं, जब अधर्म बहुत ज्यादा हो जाता है और लोगों को लगने लगता है कि सच्चाई और ईमानदारी से कुछ नहीं होगा। अधर्म करने से ही होगा तो चारों तरफ अधर्म का बोलबाला हो जाता है। अच्छे लोग उम्मीद खो बैठे हैं। ऐसे मौकों के लिए भगवान ने इस मानव जाति को यह भरोसा दिया है कि जब-जब ऐसा मौका आएगा, तब-तब मैं मानव जाति के कल्याण और उसे परिस्थिति से निकलने के लिए अवतार लूंगा।

करोड़ों रुपए के कालेधन से विधायकों को खरीदकर खुलेआम सरकारें गिराई जा रही हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में जो घटित हो रहा है, यह कुछ उसी तरह की परिस्थिति है। देश में चारों तरफ अधर्म का बोलबाला है। चारों तरफ इतना अधर्म का बोलाबाला कि लोग आपस में चर्चा करने लगे हैं कि अब ईमानदारी-सच्चाई के रास्ते पर चलने से कोई फायदा नहीं है। लोग देख रहे हैं कि देश में बहुत बड़े स्तर पर इतने इतने बड़े-बड़े षड्यंत्र और कुकर्म चल रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि जो लोग अधर्म कर रहे हैं, उनकी तरक्की हो रही है। 75 साल बाद इस देश के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छा भविष्य उम्मीद देने वाला मनीष सिसोदिया आज जेल के अंदर है, धर्म जेल के अंदर है और हमारे देश की मां-बेटियों को छेड़ने वाला बृजभूषण सिंह सत्ता का सुख भोग रहा है। आज इस देश में मोहल्ला क्लीनिक बनाने और गरीबों को दवाइयां दिलवाने वाला सत्येंद्र जैन जेल के अंदर है। ये लोग हिमंता बिश्वा शर्मा, सुभेंदु अधिकारी, मुकुल राय, नारायण राणे, भावना गावली, अशोक चौहान, यशवंत जादव, यामिनी जादव, छगन भुजबल, अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, गोपाल कांडा समेत देश के अनगिनत सबसे बड़े कुकर्मी और भ्रष्टाचारियों चुन-चुन कर अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं और वो सत्ता का सुख भोग रहे हैं। ईमानदार लोग जेल के अंदर हैं। आज चारों तरफ इतना ज्यादा अधर्म का बोलबाला हो गया है कि खुलेआम विधायक खरीदे जा रहे हैं। हमारे विधायकों को 25-25 करोड रुपए का ऑफर किए गए। विधायकों को खरीद कर खुलेआम सरकारें गिराई जा रही हैं। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, नॉर्थ ईस्ट, उत्तराखंड में विधायक खरीदे गए। करोड़ों रुपए के कालेधन से विधायक खरीदकर खुलेआम सरकारें गिराई जा रही हैं। इसलिए धर्म से लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है।

देश के 140 करोड लोगों ने 75 साल में जो हासिल किया था, इन लोगों ने एक झटके में सब खत्म कर दिया- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ के अंदर इनके अधिकारी ने वोट में गड़बड़ी करके भारी बहुमत से जीतने वाले व्यक्ति को हरा दिया और हारने वाले व्यक्ति को जीता दिया। पाकिस्तान के अंदर भी रावल पिंडी के उस इलेक्शन कमिश्नर की आत्मा जाग गई, जिसने कहा कि हमने भारी बहुमत से उन लोगों को हरा दिया, जो भारी बहुमत से जीत रहे थे और उनको जीता दिया, जो हार रहे थे। इन लोगों ने तो भारत को पाकिस्तान बना दिया है। 75 साल में इस देश के 140 करोड लोगों ने कड़ी मेहनत करके जो हासिल किया था, इन लोगों ने एक झटके में सब कुछ खत्म कर दिया। आज चुनाव जीतने के लिए जो मर्जी करना पड़े, करेंगे, ईडी पीछे लगानी पड़ें, लगा देंगे, सरकारें गिरने के लिए जो मर्जी करना पड़े, करेंगे। आज ये विपक्ष के सारे नेताओं को एक-एक कर जेल में डालते जा रहे हैं। फिर इनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाला कोई बचेगा ही नहीं। थोड़े दिन पहले इन्होंने कांग्रेस पार्टी का अकाउंट सीज कर दिया और अब चारों तरफ चर्चा है कि अब आम आदमी पार्टी का अकाउंट सीज किया जाएगा।

देश के लोग देख रहे हैं कि विपक्षी दलों की सरकारें काम करना चाहती हैं, लेकिन ये काम करने नहीं देते हैं- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

22 August History

22 August History: जानें क्या हुआ था आज के दिन, बदल गई थी दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 22 अगस्त 2026
IMD

बड़ा Alert: IMD ने जारी किया Heavy Rainfall Warning, कई राज्यों में खतरा

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 22 अगस्त 2026
22 August 2026 Horoscope

22 August 2026 Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आज के सितारे

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग खुलेआम कह रहे हैं कि हम तो 370 सीट जीत रहे हैं। इनके कहने का मतलब यह है कि इनको देश के 140 करोड लोगों की जरूरत नहीं है, तुम भाड़ में जाओ, हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है और न तुम्हारी वोट की ही जरूरत है, तुम घर बैठना। हमारे पास मशीन है, मशीन से हमारी 370 सीट आ रही हैं। जिस दिन देश के जनतंत्र में लोगों की जरूरत न पड़े, वोटों की जरूरत न पड़े, तो देश ही नहीं बचेगा। देश के लोग देख रहे हैं कि इतने बड़े स्तर पर चारों तरफ अधर्म ही अधर्म हो गया है। देश की विपक्ष की सरकारें काम करना चाहती हैं, लेकिन ये लोग उसको काम करने नहीं देते हैं। इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा कि इन्हांने सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली गरीबों की दवाइयां रोक दी, टेस्ट रोक दिए गए और गरीबों को मरने के लिए सड़कों पर बेहाल छोड़ दिया गया। इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा जिस मोहल्ला क्लीनिक में जाकर गरीब अपना इलाज करवाता है, वहां की बिजली रोक दी गई, डॉक्टरों, नर्सों और कंपाउंडरों की तनख्वाह रोक दी गई और टेस्ट रोक दिए गए। हमारे हिंदू धर्म में कहा गया कि पानी पिलाने का धर्म होता है। इन लोगों ने तो दिल्ली का पानी भी रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब के अंदर हम लोग जितना काम करने की कोशिश करते हैं, वहां भी फुल स्टेट होने के बावजूद ये लोग हस्तक्षेप करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक समेत विपक्षी दलों की सभी सरकारों के काम में टांग अड़ाते हैं और काम नहीं करने देते हैं।

आज देश के युवा बेरोजगार हैं और महंगाई से लोगों के घर का खर्चा नहीं चल पा रहा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे किसान दिल्ली आना चाहते हैं। उनका क्या कसूर है? दिल्ली देश की राजधानी है, यहां तो कोई भी आ सकता है। उनके पास कोई हथियार नहीं है, उनको आने देना चाहिए। हमने भी तो रामलीला मैदान में आंदोलन किया था, उनको भी रामलीला मैदान दे दो, वहां किसान बैठ जाएंगे। संविधान के आर्टिकल-19 के अंदर अपने अधिकार को लेकर आवाज उठाने का सबको अधिकार है। किसानों की मांग है कि हम जो फसल पैदा करते हैं, उसका पूरा दम मिलना चाहिए। पूरा दम उनका हक है। बिल्कुल मिलना चाहिए। ये लोग फसलों का पूरा दाम भी नहीं देंगे और किसानों को प्रदर्शन भी नहीं करने देंगे। आज देश का युवा बेरोजगार है, वो दर-दर भटक रहा है। व्यापारी भी बुरे हाल में है, इन लोगों ने महंगाई इतनी कर दी है कि महिलाओं के घर का खर्चा नहीं चल पा रहा है। दिल्ली के अंदर एक के बाद एक झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं।

इन लोगों ने मेयर चुनाव के दौरान कैमरे बंद कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन बंद नहीं करा पाए- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में चारों तरफ इतना अधर्म हो गया है कि भगवान ने तय किया है कि अब मुझे अवतार लेने का समय आ गया है। पिछले कुछ दिनों की घटनाएं यह दिखाती हैं कि भगवान ने सीधे तौर पर हस्तक्षेप करने और अवतार लेने की का निर्णय ले लिया है। 30 जनवरी 2024 को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव हुआ। सुबह वोट पड़ा। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह इन लोगों का ही आदमी था। अनिल मसीह एक मोहर है, उसके पीछे तो जो लोग हैं, उन पर देशद्रोह का मामला चलना चाहिए। उस दिन इन लोगों ने तय किया कि आज उस हाल के अंदर द्रौपदी का चीर हरण किया जाएगा। उस दिन इन कौरवों ने तय किया कि आज हम भारतीय जनतंत्र का चीर हरण करेंगे। ये लोग पूरी प्लानिंग करके आए थे। पीठासीन अधिकारी तय करके आया था कि असली वोटों पर ठप्पे मारकर उसको अमान्य घोषित कर दूंगा और हारे हुए को जीता दूंगा। अब उस कमरे में द्रौपदी का चीर हरण रोकने के लिए भगवान श्री कृष्णा पहुंच गए। वो अदृश्य थे, किसी को दिखाई नहीं दे रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारे भाजपा वाले कह रहे हैं कि कैमरा बंद करो। कैमरे बंद इसलिए नहीं हुए, क्योंकि वहां भगवान श्री कृष्णा मौजूद थे। इन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन उस दिन कैमरे बंद नहीं हुए। यह कोई संयोग नहीं है, यह ऊपर वाले का इशारा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को भगवान ने पांच मिनट में पूरे देश के सामने बेनकाब कर दिया। जो लोग द्रौपदी का चीर हरण करने आए थे, भारतीय जनतंत्र का चीर हरण करने आए थे, भगवान श्री कृष्ण ने पूरे देश के सामने उनका चीर हरण कर दिया।

हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं, जिसने हमारे देश के जनतंत्र को बचाने का काम किया- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट के अंदर यह मामला चला। हम लोग अदालतों को मंदिर की तरह मानते हैं। न्याय देना भगवान का काम है। इसलिए जब जज अपनी कुर्सी पर बैठकर न्याय सुनता है, तो कहा जाता है कि भगवान फैसला सुना रहा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जो कुछ घटा, वो कुछ ज्यादा ही बड़ा था। ऐसा लग रहा था, जैसे सुप्रीम कोर्ट के अंदर कहीं न कहीं भगवान श्री कृष्णा मौजूद थे। ऐसा लगा, जैसे भारत के मुख्य न्यायाधीश के अंदर से भगवान बोल रहे थे, उनकी जुबान के ऊपर भगवान बैठे थे और उनके जरिए भगवान बोल रहे थे। सदन के माध्यम से हम लोग सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करते हैं। उसकी पूरी बेंच, खासकर मुख्य न्यायाधीश का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने इतने कठिन समय में हमारे देश के जनतंत्र को बचाने का काम किया।

चंडीगढ़ मेयर के इस छोटे से चुनाव ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश के सामने इन लोगों को बेनकाब करके भगवान ने साफ-साफ संदेश दे दिया कि भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, भाजपा चुनाव की चोरी करती है। सबने वीडियो देखा है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुना है। पिछले एक महीने के घटनाक्रम ने पूरे देश के सामने भाजपा का चीर हरण करके छोड़ दिया कि भाजपा चुनाव जीतती नहीं है, चुनाव चोरी करती है। यह कोई संयोग नहीं है। चंडीगढ़ मेयर का चुनाव बहुत छोटा सा चुनाव था। हमने सोचा था कि बहुत आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। चंडीगढ़ मेयर के इस छोटे से चुनाव ने पूरे देश को हिला दिया। इसका मतलब साफ है कि भगवान कुछ न कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। भगवान का संदेश है कि मैं आ गया हूं, भाजपा पाप कर रही है। भाजपा अधर्म कर रही है, अब यह नहीं चलेगा। जिन लोगों को लगता था कि भाजपा हार नहीं सकती, भगवान ने दिखा दिया कि अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव हार सकती है तो देश का चुनाव भी हार सकती है। भगवान ने पूरे देश को विश्वास देने की कोशिश की है कि हिम्मत मत हारो, खड़े हो। तुम लोग एक बहुत बड़े देश के निवासी हो। हमारी संस्कृति तीन-चार हजार साल पुराना है। तुम डर करके मत बैठो, अपना कर्म करो।

चंडीगढ़ चुनाव की तरह आने वाले समय में भी भगवान इन लोगों को बेनकाब कर सत्य का साथ देगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में कई लोगों को लगता है कि अब तो ईवीएम में गड़बड़ी हो गई है, वोट डालने से क्या फायदा है। लेकिन भगवान कह रहा है कि वोट डालने जाओ, ईवीएम को मैं संभाल लूंगा। सभी लोग वोट डालने जाओ। इनके खिलाफ आवाज उठाओ, प्रदर्शन करो और खड़े हो, भगवान तुम्हारे साथ है। जैसे भगवान ने चंडीगढ़ चुनाव में इनको बेनकाब किया, वैसे ही आने वाले समय में भी इनको बेनकाब करेगा और सत्य का साथ देगा। इसलिए हताश होकर मत बैठो। यह धर्म-धर्म और पाप-पुण्य की लड़ाई है। अब देश के लोगों को तय करना है कि वो धर्म के साथ हैं या अधर्म के साथ हैं, पाप के साथ हैं और पुण्य के साथ हैं। जब पांडवों को वनवास जाना पड़ा, तब एक बार ऐसा लगा कि अधर्म जीत गया, जब भगवान राम को वनवास जाना पड़ा तो एक बार लगा कि अधर्म जीत गया, जब दुर्योधन, कंस और रावण की आती हुई, तो एक बार लगा कि अधर्म जीत गया। लेकिन अंत में तो धर्म जीता। आज भी जब चारों तरफ भाजपा का अधर्म फैला हुआ है तो एक बार लगता है कि अधर्म जीत गया, लेकिन अंत में धर्म जीतेगा। जो-जो लोग धर्म के साथ हैं, देश भक्त और पुण्य के साथ हैं, भगवान राम, शिवजी, हनुमान, श्रीकृष्ण के भक्त हैं, वो देश के साथ हैं और भाजपा के खिलाफ हैं।

सदन में गूंजा जय श्रीराम के जयकारे

इस दौरान दिल्ली विधानसभा का सदन जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। सदन को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जय श्रीराम के जमकर जयकारे लगाए। सीएम के साथ सदन में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी जय श्रीराम के जयकारे लगाए और देश से भाजपा के अधर्म को छुटकारा दिलाने का संकल्प लिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शिव ही अविनाशी है – अटल पीठदीश्वर विश्वात्मानंद सरस्वती जी

Next Post

संभाजी नगर में बवाल, अवैध निर्माण खाली करने गई टीम पर पथराव; 7 पुलिसकर्मी घायल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

22 August History

22 August History: जानें क्या हुआ था आज के दिन, बदल गई थी दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 22 अगस्त 2026
IMD

बड़ा Alert: IMD ने जारी किया Heavy Rainfall Warning, कई राज्यों में खतरा

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 22

Breaking News Live Updates 22 अगस्त 2026: Weekend Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 22 अगस्त 2026
22 August 2026 Horoscope

22 August 2026 Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आज के सितारे

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Swine Flu

Delhi में H1N1 Swine Flu का कहर, नमी वाले मौसम में बढ़े मामले

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Sugar Shortage

Sugar Shortage: भारत की खंड कमी पूरी कर सकता है Australia, कीमत भी कम

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Next Post
संभाजी नगर में बवाल, अवैध निर्माण खाली करने गई टीम पर पथराव; 7 पुलिसकर्मी घायल

संभाजी नगर में बवाल, अवैध निर्माण खाली करने गई टीम पर पथराव; 7 पुलिसकर्मी घायल

PM Modi बेट द्वारका तक राह आसान करने वाले ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

PM Modi बेट द्वारका तक राह आसान करने वाले ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत

बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

बंगाल में सरदार आईपीएस अधिकारी को खलिस्तानी बोले जाने की घटना की आम आदमी पार्टी ने की सख्त निंदा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।