LIVE | ...
मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Sukhbir Badal का बिगुल: ‘पंजाब बचाओ-सुखबीर सिंह बादल लाओ’, मान सरकार पर लगाया पानी से समझौता करने का आरोप

Sukhbir Badal का बिगुल: ‘पंजाब बचाओ-सुखबीर सिंह बादल लाओ’, मान सरकार पर लगाया पानी से समझौता करने का आरोप

अकाली दल अध्यक्ष ने कादियां से 2027 के चुनाव अभियान का आगाज किया, 5 साल में पंजाब को शांति-समृद्धि के युग में ले जाने का वादा।

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Sukhbir Badal Punjab Campaign
105
SHARES
700
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Sukhbir Badal Punjab Campaign : शिरोमणी अकाली दल के चुनाव अभियान के पहले चरण की शुरूआम का बिगुल बजाते हुए पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब से दिल्ली स्थित सभी पार्टियों को बाहर निकालने की तुफानी गर्जना के साथ राज्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया जिसमें किसानों की भलाई, नदियों पर पक्के बांध, कमजोर वर्गों के लिए उन्नत कल्याणकारी योजनाएं, नौजवानों के लिए 10 लारख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा, केवल पंजाबियों के लिए सरकारी नौकरियां और गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया का अंत शामिल है।

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वे केवल भ्रष्ट हैं, और उन्होने आस्ट्रेलिया में 2500 एकड़ जमीन अधिग्रहण की है, बल्कि पंजाब की नदियों के पानी से भी समझौता करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ केंद्र सरकार ने भगवंत मान के खिलाफ फाइल बनाई है,उसमें उन्हे एसवाईएल नहर के माध्यम से हरियाणा को पानी हस्तांतरित करने के मामले में अपने रूख को नरम करने के लिए मजबूर किया है। मैं  स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अपने हक के लिए अपना खून बहाने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम राज्य से एसवाईएल के पानी की एक भी बंूद पानी बाहर नही जानेे देंगें।’’ उन्होने यह भी साफ किया कि पंजाब इसीलिए पीड़ित है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने  केंद्र में पंजाब के लिए आवाज नही उठाई है। उन्होने कहा,‘‘  राज्यसभा सीटें सबसे उंची बोली लगाने वाले को बेचने वाली पार्टी का यही हाल होगा।’’ उन्होने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी राज्यसभा सीटें राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल को बेच दी हैं।’’

बैसाखी से पहले पार्टी  द्वारा लगातार आयोजित की जाने वाली रिकाॅर्ड 40 रैलियों का हवाला देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने दावा किया कि तुफान शुरू हो चुका है और 40 दिनों में सुनामी का रूप ले लेगा। उन्होने अकाली कार्यकर्ताओं, पार्टी हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह महल और पंजाबियों का धन्यवाद किया जो कादियां में ‘पंजाब बचाओ-सुखबीर सिंह बादल लाओ’ अभियान की शुरूआत करने के लिए हजारों की संख्या में वहां इकटठे हुए। उन्होने कहा,‘‘ रैली से स्पष्ट हो गया है कि पंजाबी 2027 में अकाली दल की वापसी के लिए उत्सुक हैं और दिल्ली स्थित सभी पार्टियों को करारी हार देना चाहते हैं।’’

पार्टी के एजेंडे के बारे में बताते हुए सरदार बादल ने कहा‘‘ मुझे पांच साल दीजिए और मैं पंजाब को शांति , प्रगति और समृद्धि के युग में वापिस ले जाउंगा। ’’ उन्होने  समाज के सभी वर्गों को कवर करने वाली कई प्रतिबद्धताओं की घोषणा की। उन्होने किसानों के बारे में बात करते हुए कहा कि अगली अकाली दल सरकार के गठन के एक सप्ताह के भीतर उन सभी किसानों को टयूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगें, जिनके पास अभी तक कनेक्शन नही है। उन्होने बाढ़ से निपटने के लिए नदियों पर पक्के बांध बनाने की घोषणा की, जिन लोगों को जमीन के अधिकार से वंचित रखा गया है उन्हे जमीन अधिकार देने और जमीन के संयुक्त स्वामित्व के मुफ्त विभाजन का भी आश्वासन दिया।

बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा वंचितों को मिलने वाले सामाजिक भलाई लाभों को कम करने और अब उन्हें पूरी तरह से नकारने के बारे बात करते हुए कहा,‘‘ हम सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा शुरू की गई सभी सामाजिक भलाई योजनाओं को बढ़ाने के साथ-साथ कमजोर वर्गों के लिए और भी नई योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होने कहा कि आटा-दाल योजना को फिर से शुरू किया जाएगा , जिसमें आटा 4 रूपये किलो और दाल 20 रूपये प्रति किलो दी जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ गरीब वर्गों को एक लाख रूपये विवाह सहायता दी जाएगी और बुढ़ापा पेंशन 3100 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।’’

यह कहते हुए कि नौजवानों के लिए नए रोजगार और अवसर खोले जाएंगें और सभी नए उद्योगों में 75फीसदी पंजाबी नौजवानों को ही नियुक्त किया जाएगा। उन्होने कहा कि सभी सरकारी नौकरियां केवल पंजाबियों के लिए ही उपलब्ध होगीं। उन्होने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिसे वे 10 साल की अवधि के भीतर वापिस कर सकते हैं। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार , सरकारी और निजी इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेजों में मेधावी स्कूलों के छात्रों के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 1 September 2026

Breaking News Live Updates 1 September 2026: New Month Live, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026

Aaj Ka Rashifal 1 September 2026: मिथुन को 90% भाग्य, आपकी राशि में क्या?

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
OBC Scholarship Punjab

OBC Scholarship Punjab: 39,320 छात्रों को मिली 15.72 करोड़ की छात्रवृत्ति, सपनों को मिली उड़ान

सोमवार, 31 अगस्त 2026
teen age

Drug Abuse Warning Signs: क्या आपका बच्चा नशे की ओर बढ़ रहा? जानें शुरुआती संकेत

सोमवार, 31 अगस्त 2026

अकाली दल अध्यक्ष ने राज्य से गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया को जड़ से समाप्त करने का भी संकल्प लिया। उन्होने कहा,‘‘  हम उनकी संपत्तियों की नीलामी के अलावा उन्हे दस साल तक जमानत देने से इंकार करने के लिए कानूनों में बदलाव करेंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि विश्व कबडडी कप फिर से शुरू किया जाएगा और एक नया कुश्ती कप भी शुरू किया जाएगा। उन्होने आगे कहा,‘‘ पशु मेलों को बढ़ावा दिया जाएगा और मारवाड़ी घोड़ों के लिए एक रेस कोर्स का निर्माण किया जाएगा साथ ही कबूतरबाजी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।’’

इससे पहले कादियां हलका इंचार्ज गुरइकबाल सिंह महल ने हलके की समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए धुस्सी बांध को मजबूत करने के अलावा सरकारी काॅलेज लाधुपुर को दोबारा खोलने और उसे डिग्री काॅलेज में बदलने के साथ-साथ धनोआ पुल तक सड़क निर्माण की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डाॅ.दलजीत सिंह चीमा और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर  ने भी संबोधित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kila Raipur Rural Olympics: 12 साल बाद लौटी बैलगाड़ी दौड़, कृषि मंत्री खुड्डियां ने किया उद्घाटन

Next Post

Punjab Bhawan Delhi: तेजा सिंह से बलराज साहनी तक, 20 महान हस्तियों की तस्वीरें लगाई गईं, देखें लिस्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 1 September 2026

Breaking News Live Updates 1 September 2026: New Month Live, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026

Aaj Ka Rashifal 1 September 2026: मिथुन को 90% भाग्य, आपकी राशि में क्या?

मंगलवार, 1 सितम्बर 2026
OBC Scholarship Punjab

OBC Scholarship Punjab: 39,320 छात्रों को मिली 15.72 करोड़ की छात्रवृत्ति, सपनों को मिली उड़ान

सोमवार, 31 अगस्त 2026
teen age

Drug Abuse Warning Signs: क्या आपका बच्चा नशे की ओर बढ़ रहा? जानें शुरुआती संकेत

सोमवार, 31 अगस्त 2026
Major Rishabh Singh Sambyal

Major Rishabh Singh Sambyal Retires: राष्ट्रपति के ADC ने अचानक छोड़ी Indian Army, क्या है पूरी कहानी?

सोमवार, 31 अगस्त 2026
Raja Warring

Raja Warring Arrest Order: राष्ट्रीय SC आयोग ने दिए 5 दिन में गिरफ्तारी के आदेश

सोमवार, 31 अगस्त 2026
Next Post
20 prominent writers and scholars

Punjab Bhawan Delhi: तेजा सिंह से बलराज साहनी तक, 20 महान हस्तियों की तस्वीरें लगाई गईं, देखें लिस्ट

Epstein Files

Epstein Files: बिल गेट्स का AI Summit में भाषण होगा या नहीं? हरदीप पुरी के इस्तीफे पर सवाल

Bangladesh Oath Ceremony

Bangladesh Oath Ceremony: तारिक रहमान के मंत्रिमंडल में हिंदू मंत्री ने ली शपथ, भारत के लिए कितनी अहम?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।